Allahabad High Court Vacancy 2026 Notification: इलाहबाद हाई कोर्ट ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट allahabadhighcourt.in पर ग्रेड-I की 195 प्राइवेट सेक्रेटरी पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार 01 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। आवेदन की फीस भरने की आखिरी तिथि 02 अप्रैल 2026 है। पदों के चयन के प्रत्येक चरण को पूरा करना आवश्यक है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे इलाहबाद हाई कोर्ट की वेबसाइट पर मौजूद भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन 2026 जरूर पढ़ें। पात्रता को पूरा न केवल उम्मीदवारों के आवेदन रद्द किए जा सकते हैं। इसमें श्रेणी-वार रिक्तियां, पात्रता, वेतन, आवेदन करने के चरण आदि शामिल हैं।
Allahabad High Court Vacancy 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन लिंक
इलाहबाद हाई कोर्ट ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर 195 भर्ती का नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। इसके तहत प्राइवेट सेक्रेटरी के पदों पर भर्ती की जाएगी। पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
| इलाहबाद हाई कोर्ट में पदों की भर्ती के लिए ऑनलाइन लिंक |
Allahabad High Court Vacancy 2026 Notification - हाइलाइट्स
इलाहबाद हाई कोर्ट में 195 प्राइवेट सेक्रेटरी के पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार नीचे दी गई टेबल से महत्वूपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | इलाहबाद हाई कोर्ट |
| पद का नाम | प्राइवेट सेक्रेटरी |
| रिक्त पदों की संख्या | 195 |
| ऑफिशियल नोटिफिकेशन | |
| ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि | 12 मार्च 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि | 01 अप्रैल 2026 |
| ऑफिशियल वेबसाइट | allahabadhighcourt.in |
Allahabad High Court Vacancy 2026 Eligibility Criteria
इन पदों के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्विद्यालय से लॉ में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। टाइपिंग स्पीड के साथ-साथ कंप्यूटर की नॉलेज होना अनिवार्य है। उम्मीदवार की आयु 21 वर्ष से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन फीस अलग-अलग है। जनरल और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए बैंक चार्ज सहित 1900 रूपये और एसी, एसटी और ईडब्ल्यूएस (उत्तर प्रदेश) के लिए बैंक चार्ज सहित 1700 रुपये हैं।
Allahabad High Court Bharti 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
इलाहबाद हाई कोर्ट में निहित प्राइवेट सेक्रेटरी के पद हेतु ऑनलाइन आवेदन के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
-
सबसे पहले इलाहबाद हाई कोर्ट की ऑफिशियल वेबसाइट allahabadhighcourt.in पर जाएं।
-
होम पेज पर जाएं और Allahabad High Court Vacancy 2026 पर क्लिक करें।
-
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करें। पर्सनल और एजुकेशन डिटेल्स भरें।
-
एजुकेशन डॉक्यूमेंट्स सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
-
अब आवेदन फीस भरें और फॉर्म में निहित दी गई जानकारी को अच्छे से चेक करें।
-
सबमिट पर क्लिक करें और आवेदन फॉर्म का एक प्रिंट डाउनलोड कर अपने पास रख लें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation