MPESB Group 5 Paramedical Recruitment 2026: एमपीईएसबी ने पैरामेडिकल स्टाफ के लिए निकाली भर्ती, esb.mp.gov.in जल्द करें आवेदन

Last Updated: Mar 14, 2026, 15:53 IST

MPESB Group 5 Paramedical Recruitment 2026: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड ने ग्रुप 5 पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। इस नोटिफिेकेशन के तहत कुल 291 स्टाफ नर्स के रिक्त पदों को भरा जाएगा। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं। अंतिम तिथि 30 मार्च 2026 है। ऑनलाइन आवेदन लिंक नीचे लेख में उपलब्ध कराया गया है।

MPESB Group 5 Paramedical Recruitment 2026
MPESB Group 5 Paramedical Recruitment 2026

MPESB Group 5 Paramedical Recruitment 2026: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर ग्रुप 5 पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। इस नोटिफिकेशन के तहत स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और अन्य संबंधित 291 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं, जिसकी अंतिम तिथि 30 मार्च 2026 है। अंतिम तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को MPESB की ऑफिशियल वेबसाइट पर मौजूद भर्ती से संबंधित विस्तृत नोटिफिकेशन पढ़ने की सलाह दी जाती है। नोटिफिकेशन में आवेदन प्रक्रिया, पात्रता मानदंड, महत्वपूर्ण तिथियां और चयन प्रक्रिया सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी निहित है। 

MPESB Group 5 Paramedical Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन लिंक

MPESB ने ग्रुप 5 पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। इच्छुुक उम्मीदवार मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड के ऑफिशियल पोर्टल के जरिए ऑनलाइन  आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं, जिसकी अंतिम तिथि 30 मार्च 2026 है। आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। 

MPESB ग्रुप 5 पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन लिंक 

क्लिक करें

MPESB Group 5 Paramedical Recruitment 2026 - हाइलाइट्स 

MPESB में निहित ग्रुप 5 पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले उम्मीदवार एक बार नीचे दी गई टेबल को देख सकते हैं, जिसमें महत्वपूर्ण तिथियां, पात्रता मानदंड और परीक्षा सहित अन्य जानकारी शामिल है। 

विवरण 

जानकारी 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड 

पद का नाम 

स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल स्टाफ सहित अन्य पद  

रिक्त पदों की संख्या 

291 

विज्ञापन संख्या 

106/2026

ऑफिशियल नोटिफिकेशन 

क्लिक करें 

ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 

13 मार्च 2026 

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि

30 मार्च 2026 

चयन प्रक्रिया 

लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन 

ऑफिशियल वेबसाइट 

esb.mp.gov.in

MPESB Group 5 Paramedical Recruitment 2026 Eligibility Criteria 

इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग है। उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं के साथ नर्सिंग में बीएससी होना अनिवार्य है। उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष होनी चाहिए। पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन फीस भी देनी होगी।  जनरल और अन्य राज्य के उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस 560 रुपये और एसी, एसटी, ओबीसी, पीडब्ल्यूबीडी (एमपी डोमिसाइल) के लिए 310 रुपये हैं। 

नोट - रिक्त पदों की डिटेल्स, शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए आप टेबल में निहित डिटेल्ड नोटिफिकेशन 2026 देखने की सलाह दी जाती है। 

MPESB Group 5 Paramedical Recruitment 2026 के लिए आवेदन कैसे करें? 

एमपीईएसबी ग्रुप 5 में पैरामेडिकल स्टाफ की पदों से संबंधित रिक्त पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले एमपीईएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट allahabadhighcourt.in पर जाएं। 

  • होम पेज पर जाएं और MPESB Group 5 Paramedical Recruitment 2026 पर क्लिक करें। 

  • रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करें। पर्सनल और एजुकेशन डिटेल्स भरें। 

  • एजुकेशन डॉक्यूमेंट्स सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें। 

  • अब आवेदन फीस भरें और फॉर्म में निहित दी गई जानकारी को अच्छे से चेक करें। 

  • सबमिट पर क्लिक करें और आवेदन फॉर्म का एक प्रिंट डाउनलोड कर अपने पास रख लें। 

MPESB Group 5 Paramedical Recruitment 2026 के लिए चयन प्रक्रिया 

एमपीईएसबी ग्रुप 5 पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती 2026 की चयन प्रकिया में दो चरण शामिल है। पहले चरण में लिखित परीक्षा होगी। दूसरे चरण में दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। अंतिम चयन दोनों में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। 

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल स्टाफ सहित अन्य पदों की भर्ती से संबंधित ऑनलाइन आवेदन तिथि का विस्तार कर दिया है। पहले अंतिम तिथि 27 मार्च 2026 थी और अब 30 मार्च 2026 हो चुकी है। आप नीचे PDF भी देख सकते हैं। 

Farhan Khan is a passionate content writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing, and digital content creation. He curates content on Sarkari Results, Admit Card, Notifications. He covers exams such as UPSC, SSC, Banking, Defense etc.  He completed Master’s in Mass Communication from Guru Jambheshwar University.

... Read More
First Published: Mar 14, 2026, 15:53 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News