RRC CR Apprentice Recruitment 2026: रेलवे में अप्रेंटिस के पदों की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, ये रहा आवेदन का डायरेक्ट लिंक

Last Updated: Mar 14, 2026, 17:55 IST

RRC CR Apprentice Recruitment 2026: सेंट्रल रेलवे ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर रेलवे रिक्रूटमेंट सेल द्वारा आआरसी सीआर अप्रेंटिस के पदों की भर्ती का नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार 09 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अंतिम तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

RRC CR Apprentice Recruitment 2026
RRC CR Apprentice Recruitment 2026

RRC CR Apprentice Recruitment 2026: सेंट्रल रेलवे ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट www.rrccr.com पर अप्रेंटिस अधिनियम 1961 के तहत रेलवे रिक्रूटमेंट सेल द्वारा आआरसी सीआर अप्रेंटिस के पदों की भर्ती का नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। इस नोटिफिकेशन के तहत कुल 51 अप्रेंटिस के रिक्त पदों को भरा जाएगा। इसमें स्टेनोग्राफर, फिटर, मेसन, मैकेनिक रेफ्रिजरेशन और एसी आदि पद शामिल है। इन पदों के लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 09 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा। मेरिट लिस्ट मैट्रिकुलेशन में प्राप्त अंकों के प्रतिशत (न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक) और आईटीआई में अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। 

RRC CR Apprentice Recruitment 2026 आवेदन करने का ऑनलाइन लिंक 

सेंट्रल रेलवे ने अप्रेंटिस के पदों की भर्ती का नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। इन पदों के लिेए ऑनलाइन आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को रेलवे की वेबसाइट पर मौजूद भर्ती से संबंधित विस्तृत नोटिफिकेशन 2026 ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी जाती है। आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

आरआरसी सीआर अप्रेंटिस पद 2026 ऑनलाइन लिंक 

क्लिक करें 

RRC CR Apprentice Recruitment 2026 - हाइलाइट्स 

इस भर्ती अभियान के तहत स्टेनोग्राफर, फिटर, मेसन, मैकेनिक रेफ्रिजरेशन और एसी सहित कुल 51 पदों पर भर्ती की जाएगी। आप नीचे दी गई टेबल से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

विवरण 

जानकारी 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

रेलवे रिक्रूटमेंट सेल, सेंट्रल रेलवे

पद का नाम 

अप्रेंटिस

रिक्त पदों की संख्या 

51 

नोटिफिकेशन संख्या 

RRC/CR/AA/2025/Part-II

ऑफिशियल नोटिफिकेशन

जारी 

ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 

10 मार्च 2026 

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि

09 अप्रैल 2026 

ऑफिशियल वेबसाइट 

www.rrccr.com 

RRC CR Apprentice Recruitment 2026 Eligibility Criteria

इन पदो के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास 50 प्रतिशत अंक के साथ 10वीं की मार्कशीट होनी चाहिए। संबंधित ट्रेड में आईटीआई का सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है। इन पदों के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष होनी चाहिए। आयु में छूट सरकारी नियमों के तहत दी जाएगी। 

नोट - शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए ऊपर टेबल में निहित आरआरसी सीआर अप्रेंटिस नोटिफिकेशन 2026 पढ़ने की सलाह दी जाती है। 

RRC CR Apprentice Recruitment 2026 के लिए आवेदन कैसे करें? 

सेंट्रल रेलवे में 51 अप्रेंटिस के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवीर नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले सेंट्रल रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट www.rrccr.com पर जाएं। 

  • होम पेज पर जाएं और RRC CR Apprentice Recruitment 2026 पर क्लिक करें। 

  • रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करें। पर्सनल और एजुकेशन डिटेल्स भरें। 

  • एजुकेशन डॉक्यूमेंट्स सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें। 

  • अब आवेदन फीस भरें और फॉर्म में निहित दी गई जानकारी को अच्छे से चेक करें। 

  • सबमिट पर क्लिक करें और आवेदन फॉर्म का एक प्रिंट डाउनलोड कर अपने पास रख लें। 



Farhan Khan is a passionate content writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing, and digital content creation. He curates content on Sarkari Results, Admit Card, Notifications. He covers exams such as UPSC, SSC, Banking, Defense etc.  He completed Master’s in Mass Communication from Guru Jambheshwar University.

... Read More
First Published: Mar 14, 2026, 17:55 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News