झांसी का किला रानी लक्ष्मीबाई ने नहीं, इस राजा ने बनवाया था! जानें कब हुआ था निर्माण
झांसी के प्रसिद्ध किले का निर्माण रानी लक्ष्मीबाई ने नहीं, बल्कि ओरछा के शासक राजा बीर सिंह जूदेव ने वर्ष 1613 में करवाया था। बंगरा पहाड़ी पर बना यह किला सुरक्षा और सैन्य दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण था। बाद में 1857 की क्रांति में रानी लक्ष्मीबाई के साहस के कारण यह पूरे देश में प्रसिद्ध हुआ।
झांसी का किला (Jhansi Fort) केवल एक ऐतिहासिक किला नहीं, बल्कि वीरता, संघर्ष और स्वाभिमान की पहचान है। बुंदेलखंड के दिल में स्थित यह किला 1857 की क्रांति के दौरान अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई का सबसे बड़ा केंद्र बनकर उभरा। हालांकि रानी लक्ष्मीबाई के कारण इसे सबसे ज्यादा प्रसिद्धि मिली, लेकिन उससे पहले भी यह किला अपनी मजबूत सुरक्षा व्यवस्था और सामरिक महत्व के लिए जाना जाता था। आज भी हर साल हजारों लोग इसकी भव्यता और इतिहास को करीब से देखने झांसी, उत्तर प्रदेश पहुंचते हैं। चलिए इसके बारें में विस्तार से समझतें है।
किले का निर्माण और संस्थापक
झांसी किले का निर्माण ओरछा के राजा राजा बीर सिंह जू देव (Raja Bir Singh Ju Deo) ने वर्ष 1613 में करवाया था। उस समय इस क्षेत्र को बलवंतनगर कहा जाता था। राजा बीर सिंह देव ने इस किले को बंगरा नाम की ऊंची चट्टानी पहाड़ी पर बनवाया, ताकि दुश्मनों पर नजर रखना आसान हो और सुरक्षा मजबूत बनी रहे। यह किला केवल शासन चलाने का केंद्र नहीं था, बल्कि सेना के लिए भी एक मजबूत ठिकाना माना जाता था।
क्यों किया गया था इसका निर्माण
झांसी किले को किसी आलीशान महल की तरह सजाने के लिए नहीं बनाया गया था। इसका प्रमुख कारण युद्ध के समय सुरक्षा और रक्षा प्रदान करना था। पहाड़ी पर स्थित होने के कारण यहां से आसपास के इलाकों पर आसानी से नजर रखी जा सकती थी। उस दौर में बुंदेलखंड में अक्सर संघर्ष और राजनीतिक विवाद होते रहते थे, इसलिए ऐसा मजबूत किला शासकों के लिए बेहद जरूरी था।
किन पत्थरों से तैयार किया गया है किला
झांसी के किले को मजबूत ग्रेनाइट पत्थरों से बनाया गया है, जिसकी विशाल दीवारें इसे बेहद सुरक्षित बनाती थीं। कहा जाता है कि इसकी दीवारों की मोटाई लगभग 16 से 20 फीट तक है। ऊंची पहाड़ी पर बने इस किले को जीतना दुश्मनों के लिए आसान नहीं था। इसकी बनावट में 17वीं शताब्दी की बुंदेला वास्तुकला की झलक साफ दिखाई देती है, जो आज भी लोगों को आकर्षित करती है।
1857 की क्रांति से जुड़े है तार
समय के साथ यह किला कई शासकों के अधीन रहा और बाद में मराठों तथा अंग्रेजों के कब्जे में भी आया। लेकिन इसका सबसे गौरवशाली अध्याय 1857 की क्रांति के दौरान लिखा गया, जब Rani Lakshmibai ने इसी किले से अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी। उनकी बहादुरी, नेतृत्व और बलिदान ने झांसी किले को पूरे देश में आजादी की लड़ाई के प्रतीक के रूप में अमर कर दिया।
साहस और देशभक्ति का प्रतीक
झांसी, उत्तर प्रदेश में स्थित यह किला भारत के इतिहास में साहस और देशभक्ति का प्रतीक माना जाता है। यह केवल एक पुरानी इमारत नहीं, बल्कि उन वीर गाथाओं की याद है जिन्होंने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा दी। रानी लक्ष्मीबाई की वीरता ने इस किले को राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक बना दिया। आज यह किला बुंदेलखंड की सांस्कृतिक, राजनीतिक और सैन्य विरासत को जीवित रखने वाला एक महत्वपूर्ण धरोहर स्थल है।
कितने राज्यों से सीमा साझा करता है भारत का दूसरा सबसे बड़ा राज्य? जानें नाम
Bagesh Yadav is an experienced content professional with over 5 years of experience in covering education, general news, national, and international affairs. He has contributed to leading platforms like Vision IAS and Only IAS. Bagesh specializes in crafting impactful content, including current news articles, trending stories, sports updates, world affairs, and engaging infographics. He delivers high-quality, informative, and inspiring content, focusing on audience engagement and achieving positive results. Currently working as a Senior Content Writer for the Current Affairs and General Knowledge sections of jagranjosh.com, he can be reached at bagesh.yadav@jagrannewmedia.com.