(आउट) NTA NTET Result 2026: नेशनल टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्ट रिजल्ट जारी, exams.nta.nic.in/ntet से करें Result Download

Last Updated: May 16, 2026, 11:33 IST

28 अप्रैल 2026 को आयोजित हुए NTA NTET एग्जाम का रिजल्ट 15 मई 2026 की शाम को ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। सभी छात्र अपने-अपने रिजल्ट को जल्द देखने के लिए नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक का इस्तेमाल करें।

(आउट) NTA NTET Result 2026: नेशनल टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्ट रिजल्ट जारी, exams.nta.nic.in/ntet से करें Result Download
(आउट) NTA NTET Result 2026: नेशनल टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्ट रिजल्ट जारी, exams.nta.nic.in/ntet से करें Result Download

NTA NTET Result 2026 Out: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नेशनल टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्ट (NTET) 2026 का रिजल्ट कल यानी 15 मई 2026 को शाम में ऑफिशियस तौर पर वेबसाइट पर जारी कर दिया है। 28 अप्रैल, 2026 को आयोजित हुए इस एग्जाम में शामिल छात्र NTA की ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.nic.in/ntet पर जाकर एप्लिकेशन नंबर, पासवर्ड और पिंन डालकर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। 

यह NTET एग्जाम उन पोस्ट ग्रेजुएट छात्रों के लिए आयोजित की जाती है, जो भारतीय चिकित्सा पद्धति और होम्योपैथी के क्षेत्र में टीचर बनना चाहते है। नेशनल कमीशन फॉर इंडियन सिस्टम ऑफ मेडिसिन' (NCISM) और 'नेशनल कमीशन फॉर होम्योपैथी' (NCH) की ओर से नेशनल टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्ट (NTET) 2026 आयोजित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

NTA NTET एग्जाम 2026 से जुड़ी जानकारी

इस साल नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नेशनल कमीशन फॉर इंडियन सिस्टम ऑफ मेडिसिन (NCISM) और नेशनल कमीशन फॉर होम्योपैथी (NCH) की ओर से इस परीक्षा का सफल आयोजन किया था।

इवेंट  महत्वपूर्ण जानकारी
एग्जाम का नाम नेशनल टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्ट (NTET) 2026
आयोजन संस्था नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA)
एग्जाम की डेट 28 अप्रैल 2026
एग्जाम मोड कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT)
भाषा हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यमों में
रिजल्ट की डेट 15 मई 2026
लॉगिन क्रेडेंशियल एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि (DOB) / पासवर्ड
ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.nic.in/ntet

NTA NTET एग्जाम 2026 के रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक - यहां क्लिक करें

Important Statistics: एग्जाम के सभी आंकड़े

NTA द्वारा कल जारी किए गए पब्लिक नोटिस के अनुसार, इस साल एग्जाम के लिए देश के 41 शहरों के 67 सेंटर्स पर आयोजित किए गए थे। साथ ही, नोटिस में एग्जाम में शामिल हुए छात्रों की भी संख्या मौजूद थी। 

जेंडर के आधार पर छात्रों की संख्या:

  • कुल रजिस्टर्ड छात्र: 9,368
  • एग्जाम में शामिल हुए छात्र: 9,051
    • पुरुष छात्र: 3,238
    • महिला छात्र: 5,813

कैटेगरी के आधार पर आंकड़े:

कैटेगरी  रजिस्टर्ड छात्र  एग्जाम में बैठे छात्र 
General 4,589  4,432
OBC-NCL 3,072 2,976
SC 1,129  1,080
General-EWS 265 261
ST  313 302 

NTET Result 2026 कैसे चेक करें? 

छात्र NTET के अपने रिजल्ट देखने के लिए यहां दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। इन्हें इस्तेमाल करने से आप जल्दी से अपने रिजल्ट को देख पाएंगे। 

1. NTA की ऑफिशियल एग्जाम वेबसाइट exams.nta.nic.in/ntet पर जाएं।

2.होमपेज पर दिख रहे "Score Card for NTET – 2026" के लिंक पर क्लिक करें।

3. अब आपके सामने एक नया लॉगिन पेज खुलेगा। 

4. उधर अपना एप्लिकेशन नंबर, पासवर्ड और Security Pin (कैप्चा) को फिल करें।

5. सभी जानकारी सही-सही भरने के बाद 'Submit' बटन पर क्लिक करें।

6. NTET 2026 स्कोरकार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे अच्छे से चेक करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट (Print Out) जरूर निकाल लें।

Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: May 16, 2026, 11:33 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News