MPESB Nursing Officer Answer Key 2026: जल्द जारी होगी आंसर-की, esb.mp.gov.in पर ऐसे कर सकेंगे चेक
MPESB Nursing Officer Answer Key 2026: एमपीईएसबी जल्द अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर नर्सिंग ऑफिसर के पदों की भर्ती की परीक्षा की आंसर-की 2026 जारी करेगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स का इस्तेमाल करके आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।
MPESB Nursing Officer Answer Key 2026: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) जल्द अपनी ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर नर्सिंग ऑफिसर के पदों की भर्ती की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) की आंसर-की 2026 जारी करेगा। इसकी परीक्षा 15 मई 2026 को दो शिफ्ट में (पहली शिफ्ट - सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक और दूसरी शिफ्ट - दोपहर 3.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक) आयोजित की गई थी। इस परीक्षा के तहत कुल 2317 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के सलेक्शन में लिखित परीक्षा और दस्तावेजों का सत्यापन शामिल है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स का इस्तेमाल करके आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।
MPESB Nursing Officer Answer Key 2026 - हाइलाइट्स
एमपीईएसबी जल्द अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर नर्सिंग ऑफिसर की सीबीटी परीक्षा की आंसर-की 2026 जारी करेगा। इस परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को चयन के अगले चरण यानी इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स का इस्तेमाल करके आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं और अपने संभावित अंकों का अनुमान लगा सकते हैं। नीचे टेबल में महत्वपूर्ण जानकारी निहित है।
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) |
| पद का नाम | नर्सिंग ऑफिसर |
| रिक्त पदों की संख्या | 2317 |
| परीक्षा का नाम | नर्सिंग ऑफिसर सीबीटी परीक्षा 2026 |
| परीक्षा की तिथि | 15 मई 2026 को दो शिफ्ट में आयोजित |
| आंसर-की जारी होने की तिथि | जल्द |
| ऑफिशियल वेबसाइट | esb.mp.gov.in |
MPESB Nursing Officer Answer Key 2026 डाउनलोड कैसे करें?
इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो करके आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।
-
सबसे पहले एमपीईएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
-
MPESB Nursing Officer Answer Key 2026 पर क्लिक करें।
-
रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
-
आंसर-की में निहित जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करें।
-
आंसर-की डाउनलोड कर लें।
ये भी पढ़ें: UP Home Guard Result 2026: खत्म होने वाला है लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार, इस दिन जारी हो सकता है रिजल्ट!
Farhan Khan is a passionate content writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing, and digital content creation. He curates content on Sarkari Results, Admit Card, Notifications. He covers exams such as UPSC, SSC, Banking, Defense etc. He completed Master’s in Mass Communication from Guru Jambheshwar University.