Bakrid Date 2026: बकरीद की 27 या 28 मई की तारीख पर सस्पेंस खत्म, बदल गया छुट्टी का दिन, यहां जानें

Last Updated: May 26, 2026, 12:42 IST

बकरीद की तारीख पर सस्पेंस खत्म हो गया है। यह एक राजपत्रित छुट्टी है। इस दिन बैंक, सरकारी दफ्तर, स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। इस लेख में हम बकरीद की सही तारीख के बारे में जानेंगे।

बकरीद 2026 की सही तारीख
बकरीद 2026 की सही तारीख

मुस्लिम समुदाय में बकरीद एक बड़ा त्योहार है। हालांकि, चांद दिखने के कारण को लेकर बकरीद की तारीख पर सस्पेंस बना हुआ था। इस वजह से लोग 27 या 28 मई बकरीद की तारीख को लेकर संशय में थे, लेकिन अब सस्पेंस खत्म हो गया है। भारत में अब 28 मई, 2026 को बकरीद मनाई जाएगी। पूर्व के अनुमानों के मुताबिक, 27 मई, 2026 बकरीद की तारीख तय की गई थी, लेकिन धुल हिज्जा चांद न दिखने की वजह से बकरीद की तारीख में एक दिन बढ़ा दिया गया है। हालांकि, स्थानीय परंपराओं के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर की तारीख में बदलाव हो सकता है। 

इन दो नामों से जानी जाती है बकरीद

बकरीद को दो अन्य नामों से भी जाना जाता है। इसमें एक ‘ईद-उल-अजहा’ है, तो दूसरा नाम ‘ईद-उल-जुहा’ है। आपको बता दें कि बकरीद का त्योहार इस्लामिक कैलेंडर के आखिरी माह यानि कि धुल हिज्जा के 10वीं तारीख को मनाया जाता है। 

केंद्र और राज्य सरकारों ने छुट्टी में किया बदलाव 

पहले धुल हिज्जा महीने में चांद जिस दिन दिखने की उम्मीद थी, वैसा नहीं हुआ। ऐसे में केंद्र के साथ-साथ राज्य सरकारों ने भी बकरीद की छुट्टी में बदलाव किया है। पहले धुल हिज्जा कैलेंडर के हिसाब से 27 मई, 2026 को छुट्टी का दिन तय किया गया था, लेकिन अब इसे बदलकर 28 मई, 2026 कर दिया गया है। आपको बता दें कि यह एक राजपत्रित छुट्टी होती है, जिस दिन सरकारी दफ्तर, बैंक, स्कूल और कॉलेज बंद रहते हैं। 

ऐसे होती है बकरीद की शुरुआत

बकरीद के दिन की शुरुआत मस्जिद और खुले मैदानों में नमाज अदा करने के साथ होती है। इसके बाद इस्लामी धर्म का पालन करते हुए कुर्बानी की जाती है। इस कुर्बानी को जरूरतमंद से लेकर परिवार में बांटा जाता है। लोग अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ समय बिताते हैं।

जम्मू-कश्मीर में 27 मई को मनाया जा सकती है बकरीद

भारत में अमूमन सभी जगहों पर 28 मई को बकरीद का पर्व मनाया जाएगा। हालांकि, जम्मू-कश्मीर समेत कुछ क्षेत्रों में चांद देखने की स्थानीय परंपरा के अनुसार बकरीद का पर्व 27 मई, 2026 को मनाया जा सकता है। 

पढ़ेंः भारत को मिली कामयाबी, कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल Agni-1 का किया सफल परीक्षण


Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He writes on national and international topics from a GK perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com

... Read More
First Published: May 26, 2026, 12:42 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News