SRH IPL Team 2026: आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) एक नए जोश के साथ उतरने के लिए पूरी तरह तैयार है, कप्तान पैट कमिंस टीम की अगुवाई करते है लेकिन शुरू के कुछ मैच में ईशान किशन इस भूमिका में दिखाई दे सकते है. ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, हेनरिक क्लासेन और नितीश कुमार रेड्डी जैसे खिलाड़ी बल्लेबाजी और ऑलराउंड मजबूती देते हैं। इसके अलावा ईशान किशन, अनिकेत वर्मा, आर. स्मरण, हर्ष दुबे, ब्रायडन कार्से और कमिंदु मेंडिस भी कोर का हिस्सा हैं।
ऑरेंज आर्मी अपने इस सीजन की शुरुआत RCB के खिलाफ बेंगलुरु में कर रही है. चलिए एक नजर डालते है सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की पूरी टीम पर.
SRH IPL Team 2026 टीम की ताकत
SRH की सबसे बड़ी ताकत उसकी मजबूत बल्लेबाजी है, जिसमें हेड, अभिषेक, किशन और क्लासेन जैसे खिलाड़ी 200+ स्कोर बनाने की क्षमता रखते हैं। गेंदबाजी में पैट कमिंस की हर्षल पटेल की स्लोअर गेंदें और स्पिन में ज़ीशान अंसारी व मेंडिस टीम को संतुलन देते हैं। वहीं लिविंगस्टोन और नितीश रेड्डी जैसे ऑलराउंडर टीम के अहम खिलाड़ी है.
| कप्तान | पैट कमिंस |
| अंतरिम कप्तान | ईशान किशन |
| कोच | डेनियल विटोरी |
| मालिक | सन टीवी नेटवर्क लिमिटेड |
| होम ग्राउंड | राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, हैदराबाद |
SRH स्क्वाड – IPL 2026
Sunrisers Hyderabad का IPL 2026 स्क्वाड संतुलित है, जिसमें पैट कमिंस, ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, हेनरिक क्लासेन और ईशान किशन जैसे स्टार खिलाड़ी शामिल हैं, जबकि लियम लिविंगस्टोन व हर्षल पटेल टीम को ऑलराउंड मजबूती देते हैं।
| कैटेगरी | खिलाड़ी का नाम | भूमिका |
| बल्लेबाज | ईशान किशन | विकेटकीपर-बल्लेबाज |
| बल्लेबाज | अनिकेत वर्मा | बल्लेबाज |
| बल्लेबाज | स्मरण रविचंद्रन | बल्लेबाज |
| बल्लेबाज | सलिल अरोड़ा | विकेटकीपर-बल्लेबाज |
| बल्लेबाज | हेनरिक क्लासेन | विकेटकीपर-बल्लेबाज |
| बल्लेबाज | ट्रैविस हेड | बल्लेबाज |
| ऑलराउंडर | हर्षल पटेल | ऑलराउंडर |
| ऑलराउंडर | कमिंदु मेंडिस | ऑलराउंडर |
| ऑलराउंडर | हर्ष दुबे | ऑलराउंडर |
| ऑलराउंडर | ब्रायडन कार्से | ऑलराउंडर |
| ऑलराउंडर | शिवांग कुमार | ऑलराउंडर |
| ऑलराउंडर | क्रेन्स फुलेत्रा | ऑलराउंडर |
| ऑलराउंडर | लियम लिविंगस्टोन | ऑलराउंडर |
| ऑलराउंडर | डेविड पेन | ऑलराउंडर |
| ऑलराउंडर | अभिषेक शर्मा | ऑलराउंडर |
| ऑलराउंडर | नितीश कुमार रेड्डी | ऑलराउंडर |
| गेंदबाज | पैट कमिंस | गेंदबाज |
| गेंदबाज | ज़ीशान अंसारी | गेंदबाज |
| गेंदबाज | जयदेव उनादकट | गेंदबाज |
| गेंदबाज | ईशान मलिंगा | गेंदबाज |
| गेंदबाज | साकिब हुसैन | गेंदबाज |
| गेंदबाज | ओंकार तर्मले | गेंदबाज |
| गेंदबाज | अमित कुमार | गेंदबाज |
| गेंदबाज | प्रफुल हिंगे | गेंदबाज |
| गेंदबाज | शिवम मावी | गेंदबाज |
ऑक्शन में स्मार्ट खरीदारी
दिसंबर 2025 के ऑक्शन में SRH ने 25.5 करोड़ रुपये के बजट का समझदारी से इस्तेमाल किया। टीम ने लियम लिविंगस्टोन (13 करोड़) और जैक एडवर्ड्स (3 करोड़) जैसे विदेशी ऑलराउंडर्स को जोड़ा। वहीं शिवम मावी, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा और ज़ीशान अंसारी जैसे गेंदबाजों को शामिल कर गेंदबाजी को मजबूत किया।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation