Abhishek Sharma IPL Stats: विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा IPL में जड़े है कितने छक्के? यहां देखें पूरा रिकॉर्ड

Last Updated: Mar 27, 2026, 19:35 IST

Abhishek Sharma IPL Stats: अभिषेक शर्मा आईपीएल ही नहीं T20 क्रिकेट के विस्फोटक ओपनर हैं। उन्होंने साल 2018 में दिल्ली कैपिटल्स से डेब्यू किया था। अब तक 77 मैचों में 1816 रन बनाये है, जिसमें 101 छक्के जड़ चुके हैं। उनका सर्वोच्च आईपीएल स्कोर 141 रन है। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए वे लगातार मैच विनर साबित हो रहे हैं। यहां देखें उनका आईपीएल रिकॉर्ड। 

Abhishek Sharma IPL Stats
Abhishek Sharma IPL Stats

Abhishek Sharma IPL Stats: अभिषेक शर्मा IPL ही नहीं T20I क्रिकेट के सबसे विस्फोटक ओपनर्स में से एक हैं। उन्होंने अब तक 77 मैचों में 101 छक्के जड़े हैं, जिसमें 2024 में 42 छक्के खास रहे है। 141 रन की रिकॉर्ड पारी ने उनको अलग पहचान दिलाई। IPL 2026 में उनसे तेज शुरुआत, बड़े शॉट्स और मैच विनिंग प्रदर्शन की बड़ी उम्मीदें हैं। हाल ही में उन्होंने T20 वर्ल्ड कप के फाइनल में शानदार पारी भी खेली थी. वह अभी तक अपने आईपीएल करियर में 1800 से अधिक रन बना चुके है.  

करियर की शानदार शुरुआत

अभिषेक शर्मा ने साल 2018 में IPL में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के लिए डेब्यू किया और पहली ही पारी में 19 गेंदों पर नाबाद 46 रन बनाकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इसके बाद 2019 में वे सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad- SRH) से जुड़े, जहां से उनके करियर ने नई ऊंचाइयां हासिल कीं।

SRH के लिए दमदार प्रदर्शन

SRH के लिए खेलते हुए अभिषेक ने 74 मैचों में 1,800+ रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 163 से अधिक रहा है। 1 शतक और 9 अर्धशतकों के साथ उन्होंने टीम के टॉप ऑर्डर को मजबूती दी है। IPL 2026 से पहले उन्हें ₹14 करोड़ में रिटेन किया गया, जो उनकी अहमियत को दर्शाता है। अपने जोड़ीदार ट्रेविस हेड के साथ उन्होंने कई ऐतिहासिक पारियां खेली है. 

Abhishek Sharma – आईपीएल बल्लेबाजी के आँकड़े

वर्ष

मैच

नॉट आउट

रन

सर्वोच्च स्कोर

औसत

शतक

अर्धशतक

चौके

छक्के

करियर

77

7

1816

141

27.10

1

9

174

101

2025

14

0

439

141

33.77

1

2

46

28

2024

16

1

484

75*

32.27

0

3

36

42

2023

11

0

226

67

20.55

0

2

28

6

आक्रामक बल्लेबाजी ने दिलाई पहचान

अभिषेक शर्मा अपनी तेजतर्रार बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं, खासकर पावरप्ले में। IPL 2024 में उन्होंने 42 छक्के लगाए, जबकि 2025 में 55 गेंदों पर 141 रन की ऐतिहासिक पारी खेली, जो किसी भारतीय द्वारा IPL का सर्वोच्च स्कोर है। इस पारी में उन्होंने 14 चौके और 10 छक्के जड़े थे।

ऑलराउंडर के रूप में भी योगदान

बल्लेबाजी के अलावा अभिषेक बाएं हाथ के स्पिनर भी हैं। उन्होंने अब तक 32 पारियों में 11 विकेट लिए हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2/4 रहा है। हालांकि हाल के सीजन में गेंदबाजी कम मिली, लेकिन वे टीम के लिए उपयोगी विकल्प बने हुए हैं।

आईपीएल 2026 में क्या है उम्मीदें 

हाल के मैचों में उन्होंने 141 (PBKS), 74 (GT) और 59 (LSG) जैसी शानदार पारियां खेलकर अपनी फॉर्म साबित की है। एक मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज से लेकर IPL के सबसे खतरनाक ओपनर्स में शामिल होने तक उनका सफर शानदार रहा है, और IPL 2026 में उनसे बड़े प्रदर्शन की उम्मीद है।

Ishan Kishan IPL Stats: ईशान किशन का कैसा रहा है अब तक का आईपीएल रिकॉर्ड, यहां देखें फुल रिपोर्ट कार्ड

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive

Bagesh Yadav is an experienced content professional with over 5 years of experience in covering education, general news, national, and international affairs. He has contributed to leading platforms like Vision IAS and Only IAS. Bagesh specializes in crafting impactful content, including current news articles, trending stories, sports updates, world affairs, and engaging infographics. He delivers high-quality, informative, and inspiring content, focusing on audience engagement and achieving positive results. Currently working as a Senior Content Writer for the Current Affairs and General Knowledge sections of jagranjosh.com, he can be reached at bagesh.yadav@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Mar 27, 2026, 19:35 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News