RBSE 12th Result 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) 12वीं का परिणाम 31 मार्च, 2026 को जारी किया जा सकता है। इस संबंध में राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सोशल मीडिया पर जानकारी भी साझा कर चुके हैं। छात्र rajresults.nic.in, rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajasthan.gov.in पर परिणाम देख सकते हैं।
कहां और कैसे देखें राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2026?
राजस्थान 12वीं बोर्ड का परिणाम देखने के लिए छात्रों को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajasthan.gov.in पहुंचना है।
-
यहां छात्रों को होमपेज पर मौजूद कक्षा 12 के परिणाम लिंक पर क्लिक करना है।
-
अब छात्र अपना रोल नंबर दर्ज करें।
-
रोल नंबर के बाद नीचे दिए गए "सबमिट" पर आइकन पर क्लिक करें।
-
अब आपका परिणाम स्क्रीन पर दिखेगा।
-
इसे आप भविष्य के लिए डाउनलोड कर लें या प्रिंटआउट ले लें।
कब से कब हुई थी 12वीं कक्षा की परीक्षाएं
राजस्थान बोर्ड 12वीं की परीक्षाओं का आयोजन 12 फरवरी से 11 मार्च के बीच किया गया था। इसमें आर्ट्स, कॉमर्स व साइंस को मिलाकर करीब 9.10 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी।
Rajasthan Board 12th Result 2026 Kab Aayega?
राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सोशल मीडिया एक्स पर जानकारी साझा करते हुए बताया है कि संभावित तौर पर 31 मार्च, 2026 को 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी किया जा सकता है। हालांकि, अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है कि इसी दिन रिजल्ट जारी किया जाएगा। बोर्ड द्वारा रिजल्ट जारी करने से एक दिन पहले तारीख और समय की जानकारी दी जा सकती है।

Comments
All Comments (0)
Join the conversation