NATA 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू; 4 अप्रैल से शुरू एग्जाम, जल्द nata.in करें रजिस्ट्रेशन

Akshara Verma
Last Updated: Mar 25, 2026, 16:45 IST

NATA 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। एग्जाम में शामिल होने वाले छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर जल्द रजिस्टर करें। यहां से जानें एग्जाम की डेट्स और फीस डिटेल्स।

NATA 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू; 4 अप्रैल से शुरू एग्जाम, जल्द nata.in करें रजिस्ट्रेशन
NATA 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू; 4 अप्रैल से शुरू एग्जाम, जल्द nata.in करें रजिस्ट्रेशन

काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर (CoA) ने NATA 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, NATA 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो 9 मार्च, 2026 को खुल गई थी। बी.आर्क एंट्रेंस एग्जाम में शामिल होने के इच्छुक छात्र रजिस्टर करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं। 

NATA 2026 के पहले सेशन के एग्जाम 4 अप्रैल, 2026 से 13 जून, 2026 तक हर शुक्रवार और शनिवार को आयोजित की जाएंगी। NATA 2026 के दूसरे सेशन के एग्जाम 7 और 8 अगस्त, 2026 को आयोजित किए जाएंगे। एग्जाम के लिए रजिस्टर करने वाले छात्रों को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे अपने रजिस्ट्रेश फॉर्म में सभी आवश्यक डिटेल्स को फिल करें। 

NATA 2026 के एग्जाम दो सेशन में आयोजित किए जाएंगे। पहला सेशन सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक और दूसरा सेशन दोपहर 1:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित होगा। 

NATA 2026 रजिस्ट्रेशन - यहां क्लिक करें

NATA 2026: इंपोर्टेंट डेट्स 

NATA 2026 के एग्जाम एक ही दिन नहीं, बल्कि दो सेशन में आयोजित किए जा रहे है। छात्र अपनी सुविधा के अनुसार स्लॉट चुन सकते हैं। साथ ही, इससे जुड़ी सभी डेट्स को देखने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें।

इवेंट  इंपोर्टेंट डेट्स 
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू 9 मार्च 2026 से
सेशन 1 के एग्जाम की शुरुआत  4 अप्रैल 2026 से 13 जून 2026 तक
एग्जाम के दिन प्रत्येक शुक्रवार और शनिवार
सेशन 2 के एग्जाम की शुरुआत 7 और 8 अगस्त 2026
एडमिट कार्ड एग्जाम से 3 दिन पहले
रिजल्ट की घोषणा एग्जाम के 7 दिनों के भीतर

रजिस्ट्रेशन कैसे करें? 

छात्र NATA 2026 रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें। 

  1. ऑफिशियल वेबसाइट nata.in पर विजिट करें।
  2. 'NATA 2026 Registration' लिंक पर क्लिक करें और अपना नाम, ईमेल और मोबाइल नंबर भरकर अकाउंट बनाएं।
  3. लॉगिन करने के बाद अपनी जानकारी फिल करें।
  4. अपनी फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी सर्टिफिकेट्स को स्कैन करके अपलोड करें।
  5. फिर, नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड के माध्यम से रजिस्ट्रेशन फीस को जमा करें।
  6. फॉर्म सबमिट करने के बाद कंफर्मेशन पेज का प्रिंट जरूर ले लें।

NATA 2026 रजिस्ट्रेशन के लिए ऑफिशियल वेबसाइट

छात्र NATA 2026 रजिस्ट्रेशन करने के लिए इस ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

1. nata.in 

NATA 2026 Application Fee: रजिस्ट्रेशन फीस जानें 

NATA 2026 के एग्जाम में शामिल होने के लिए छात्र रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें। छात्र अपनी जरूरत के हिसाब से एक, दो या तीन टेस्ट के लिए रजिस्टर कर सकते हैं।

कैटेगरी  1 टेस्ट की फीस
General / OBC (पुरुष) ₹1,750
General / OBC (महिला) ₹1,250
SC / ST / EWS / PwD ₹1,250
ट्रांसजेंडर ₹1,000


यहां भी पढ़े: Bihar Board 12th Result 2026 DigiLocker: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट डिजिलॉकर से कैसे देखें?

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Mar 23, 2026, 17:07 IST
Get the latest Education News and updates on Indian School Boards, Colleges , University, Government Jobs , Results and Career Counseling, Also Download Jagran Josh GK & Current Affairs App.

Trending

Latest Education News