चेहरे के साथ छिपी है बिल्ली, सिर्फ तेज नजर वाले ही 10 सेकेंड में दे सकते हैं जवाब

Last Updated: Mar 23, 2026, 17:53 IST

Optical Illusion की अपनी इस श्रृंखला में हम आपके लिए एक ऐसी तस्वीर लेकर आए हैं, जिसमें एक चेहरे के साथ बिल्ली भी छिपी हुई है। यह तस्वीर ऐसी है कि कई लोग इसे देखकर भ्रमित हो गए। ऐसे में लोग तय समय सीमा में बिल्ली को नहीं ढूंढ सके हैं।

ऑप्टिकल इल्यूजन
ऑप्टिकल इल्यूजन

Optical Illusion हमारे दिमाग और नजरों के बीच तालमेल बिठाने के लिए एक बेहतर अभ्यास माना जाता है। क्योंकि, इसमें बिना भ्रमित हुए पूरी एकाग्रता के साथ दिमाग से काम लेना होता है। अपनी इस श्रृंखला में हम आपके लिए एक ऐसी तस्वीर लेकर आए हैं, जिसमें सामने चेहरा तो नजर आ रहा है, लेकिन चेहरे के साथ छिपी हुई बिल्ली को लोग नहीं ढूंढ पा रहे हैं।

कई लोगों ने बिल्ली को ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन वे फेल हो गए। क्या आप इसे सिर्फ 10 सेकेंड में ढूंढ सकते हैं, यदि हां, तो यह चैलेंज स्वीकार करें और जवाब दें।

बहुत ही रोचक है तस्वीर

इस तस्वीर को आप गौर से देखेंगे, तो पाएंगे कि तस्वीर में घुड़सवारों को इस प्रकार इस्तेमाल किया गया है कि उनसे एक आकृति भी बन सके। इसके लिए घुड़सवारों के पास बर्फ के रूप में सफेद रंग का इस्तेमाल किया गया है। 

कई लोगों ने मान ली हार

यह तस्वीर इंटरनेट पर भी लोकप्रिय है। हालांकि, हमने इस तस्वीर में बिल्ली को छिपाया है। बिल्ली को इस प्रकार छिपाया गया है कि आप आसानी से बिल्ली को नहीं ढूंढ सकते हैं। यही वजह है कि कई लोग इसे ढूंढ नहीं सके हैं। जिन लोगों ने बिल्ली को ढूंढा है, तो उन्होंने तय समय सीमा से अधिक समय में ढूंढा है।

क्या आपने अब बिल्ली को ढूंढ लिया है ?

अब 10 सेकेंड हो गए हैं। ऐसे में क्या आपने अब बिल्ली को ढूंढ लिया है ? यदि नहीं, तो कोई बात नहीं, आप थोड़ा समय और ले सकते हैं। क्योंकि, कई लोगों ने इसे 20 सेकेंड में भी ढूंढा है। हालांकि, ध्यान रहे कि यह समय 20 सेकेंड से अधिक नहीं होना चाहिए। 

optical-illusion-solution

Source: pinterest

यहां छिपी हुई है बिल्ली

हम उम्मीद करते हैं कि आपने अब बिल्ली को ढूंढ लिया होगा। यदि आप अब भी बिल्ली को नहीं ढूंढ सके हैं, तो कोई बात नहीं। हम आपको इसका जवाब बता देते हैं। दरअसल, बिल्ली को घोड़े के पैर के पास छिपाया गया है। यहां आप घोड़े के घुटने के पास बिल्ली को देख सकते हैं। आपकी सुविधा के लिए हमने बिल्ली को लाल रंग के घेरे में भी रखा है।

पढ़ेंः तस्वीर में कौवे के साथ छिपी हुई है कोयल, तेज नजर वाले भी ढूंढने में हो गए फेल


Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He writes on national and international topics from a GK perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com

... Read More
First Published: Mar 23, 2026, 17:53 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News