दुनिया के अलग-अलग देशों में रेलवे लाइन का विशाल नेटवर्क है। इन नेटवर्क पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री यात्रा करते हैं। यदि दुनिया के सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशन की बात करें, तो यह जापान की राजधानी टोक्यो में स्थित शिंजुकु रेलवे स्टेशन(Shinjuku) है। यह स्टेशन इतना बड़ा है कि यहां से निकास के लिए 200 से अधिक द्वार बनाए गए हैं।
वहीं, स्टेशन पर कुल प्लेटफॉर्म की संख्या 36 है। स्टेशन की व्यस्तता इतनी अधिक है कि यहां से प्रतिदिन 35 लाख से अधिक यात्री गुजरता है।
सालाना गुजरते हैं 1 अरब से अधिक यात्री
शिंजुकु रेलवे स्टेशन इतना व्यस्त है कि यहां प्रतिदिन 35 से 40 लाख के बीच यात्री गुजरते हैं। वहीं, यदि सालाना तौर पर देखें, तो यात्रियों की संख्या 1 अरब को पार कर जाती है। ऐसे में इस स्टेशन पर काम करने वाले कर्मचारियों की जिम्मेदारी भी अधिक होती है, क्योंकि, इतनी बड़ी संख्या में यात्रियों की सुरक्षित आवाजाही उनके संचालन पर निर्भर करती है।
स्टेशन पर बने हैं 200 से अधिक निकास द्वार
रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के संचालन के लिए कुल 36 प्लेटफॉर्म हैं। इन प्लेटफॉर्म पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री मौजूद होते हैं। वहीं, स्टेशन से निकासी के लिए 200 से अधिक निकास द्वार बने हुए हैं। ऐसे में यदि आप किसी गलत निकास द्वार से निकल गए, तो भटक सकते हैं।
स्टेशन से रेल कनेक्टिविटी
शिंजुकु रेलवे स्टेशन से रेल कनेक्टिविटी की बात करें, तो यहां से जेआर ईस्ट, केइओ और ओडक्यू समेत टोक्यो मेट्रो व टोई सबवे जैसी प्रमुख रेल कंपनियां सेवाएं देती हैं।
अपने आप में छोटा शहर है रेलवे स्टेशन
यह रेलवे स्टेशन इतना बड़ा है कि यह अपने आप में एक छोटे शहर की तरह है। रेलवे स्टेशन में डिर्पाटेमेंट स्टोर, रेस्तरां, शॉपिंग मॉल, अंडरग्राउंड रास्ते और अन्य दुकानें हैं। सुबह-शाम के समय यहां बहुत भीड़ होती है, क्योंकि इस समय हर दूसरे सेकेंड में ट्रेन का आगमन होता है।
स्टेशन पर तैनात होते हैं ‘ओशिया’
स्टेशन की व्यस्तता को देखते हुए यहां रश ऑवर में विशेष कर्मचारियों को तैनात किया जाता है। इन कर्मचारियों को ‘ओशिया’ या ‘पुशर्स’ कहा जाता है। यह कर्मचारी हाथों में सफेद दस्ताने पहनकर यात्रियों को ट्रेन में धकेलना का काम करते हैं, जिससे ट्रेन के दरवाजे बंद हो सके।
पढ़ेंः दुनिया का सबसे छोटा रेलवे स्टेशन, प्लेटफॉर्म पर ठहरते हैं सिर्फ दो कोच
Comments
All Comments (0)
Join the conversation