PM Modi Seychelles Visit: किस महासागर में बसा है सेशेल्स और कौन-सी है इसकी करेंसी, जहां पहुंचे पीएम मोदी
PM Modi Seychelles Visit: प्रधानमंत्री मोदी तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर अफ्रीकी द्वीपीय देश सेशेल्स पहुंचे हैं। सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी (Patrick Herminie) ने पीएम मोदी को देश के सर्वोच्च सम्मान 'गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन' (Guardian of the Blue Horizon) से सम्मानित किया। चलिए इस देश के बारें में कुछ रोचक बातें जानते है।
हिंद महासागर की नीली लहरों के बीच बसे खूबसूरत द्वीपीय देश सेशेल्स (Seychelles) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी के सम्मान में विशेष समारोह आयोजित किया गया, जहां सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी ने उनका स्वागत किया और गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया।
PM मोदी को विशेष सम्मान
सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी ने पीएम मोदी को देश के सर्वोच्च सम्मान 'गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन' (Guardian of the Blue Horizon) से सम्मानित किया। एक विशेष समारोह में प्रधानमंत्री मोदी को यह सम्मान दिया गया। यह सम्मान PM मोदी को किसी देश द्वारा दिया गया 34वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है।
250 साल पुराने रिश्तों को मिलेगा नया आयाम
भारत और सेशेल्स के संबंध केवल कूटनीतिक नहीं, बल्कि ऐतिहासिक और सांस्कृतिक जुड़ाव से भी जुड़े हैं। माना जाता है कि दोनों देशों के रिश्तों की नींव करीब ढाई सौ साल पहले पड़ी थी। पीएम मोदी की यह यात्रा इन संबंधों को और मजबूत करने के साथ-साथ भविष्य की साझेदारी को नई दिशा देने वाली मानी जा रही है।
छोटा देश, लेकिन रणनीतिक महत्व बेहद बड़ा
अफ्रीका के पूर्वी तट के पास स्थित सेशेल्स भले ही क्षेत्रफल और आबादी के लिहाज से छोटा देश हो, लेकिन हिंद महासागर में इसकी स्थिति इसे बेहद महत्वपूर्ण बनाती है। 100 से अधिक द्वीपों से मिलकर बना यह देश समुद्री सुरक्षा, व्यापारिक मार्गों और क्षेत्रीय सहयोग के लिहाज से खास महत्व रखता है।
सेशेल्स की राजधानी और मुद्रा
सेशेल्स की राजधानी विक्टोरिया है, जो माहे द्वीप पर स्थित है जिसे देश का आर्थिक केंद्र माना जाता है। यहां की आधिकारिक मुद्रा सेशेलोइस रुपया (Seychellois Rupee - SCR) है। यह हिंद महासागर का एक प्रमुख द्वीपीय राष्ट्र माना जाता है।
दुनिया का पसंदीदा पर्यटन स्थल
सेशेल्स का नाम सुनते ही सफेद रेत वाले समुद्री किनारे, क्रिस्टल जैसे साफ पानी और हरे-भरे द्वीप आंखों के सामने आ जाते हैं। यह देश अपनी प्राकृतिक सुंदरता, दुर्लभ समुद्री जीवों और विशाल एल्डाब्रा कछुओं के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। हर साल लाखों पर्यटक यहां की खूबसूरती का आनंद लेने पहुंचते हैं।
पीएम मोदी की इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच समुद्री सुरक्षा, ब्लू इकोनॉमी, व्यापार, निवेश और विकास सहयोग जैसे कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है।
Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.