Bihar Police Constable Exam Analysis 2026: बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर परीक्षा विश्लेषण, देखें यहां
Bihar Police Constable Exam Analysis 2026: बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर की परीक्षा आज दिनांक 28 जून 2026 को राज्य के अलग-अलग जिले में आयोजित की गई। परीक्षा दोपहर 12.00 बजे से 02.00 बजे तक सिंगल शिफ्ट में हुई थी। अब हम आपको नीचे लेख में परीक्षा के विश्लेषण के बारे में बताएंगे।
Bihar Police Constable Exam Analysis 2026: केंद्रीय सिपाही चयन पर्षद (CSBC) द्वारा आज दिनांक 28 जून 2026 को बिहार के 38 जिलों में बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर की परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा दोपहर 12.00 बजे से 2.00 बजे तक सिंगल शिफ्ट में ऑफलाइन मोड में पेन और पेपर पर आयोजित की गई थी। परीक्षा में सामान्य ज्ञान और तकनीकी/पद से संबंधित विषय से कुल 100 प्रश्न आए थे। सीएसबीसी इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से विज्ञापन संख्या 02/2026 के तहत कांस्टेबल ऑपरेटर के कुल 999 रिक्त पदों को भरना चाहता है। आगे नीचे लेख में हम आपको बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर की परीक्षा के सेक्शन वाइज विश्लेषण, डिफिकल्ट लेवल, गुड अटैम्पट और बार-बार परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों के बारे में विस्तार से बताएंगे।
Bihar Police Constable 2026 Exam Pattern
बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर की लिखित परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न शामिल थे और प्रत्येक प्रश्न 1 अंक नंबर का था। परीक्षा की अवधि कुल 2 घंटे (120 मिनट) की थी। इसमें कोई नेगेटिव मार्किंग शामिल नहीं थी। परीक्षा में हिंदी, इंग्लिश, गणित, जनरल साइंस (फिजिक्स, कैमिस्ट्री और बायोलॉजी), सोशल साइंस, जनरल नॉलेज और करंट अफेयर्स आदि विषय से प्रश्न आए थे। इस परीक्षा को पास करने और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए कम से कम 30 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है।
Bihar Police Constable 2026 Time and Shift
बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर के सलेक्शन के लिेए कुल चार चरणों से होकर गुजरना पड़ता है। पहले चरण में लिखित परीक्षा आयोजित की जा चुकी हाै। दूसरे चरण में फिजिकल टेस्ट होगा। तीसरे चरण में दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। चौथे व अंतिम चरण में मेडिकल की परीक्षा होगी। सलेक्शन चारों चरणों के आधार पर किया जाएगा। सीएसबीसी बिहार पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा की शिफ्ट और टाइमिंग नीचे टेबल में देख सकते हैं।
| शिफ्ट | पेपर | परीक्षा का समय | रिपोर्टिंग टाइम |
| दोपहर | पेपर - हिंदी, इंग्लिश, गणित, जनरल साइंस (फिजिक्स, कैमिस्ट्री और बायोलॉजी), सोशल साइंस, जनरल नॉलेज और करंट अफेयर्स | दोपहर 12.00 बजे से 02.00 बजे तक आयोजित | सुबह 11.30 बजे |
Bihar Police Constable Exam 2026 डिफिकल्ट लेवल
सीएसबीसी बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर की परीक्षा का पेपर हिंदी, इंग्लिश, गणित, जनरल साइंस (फिजिक्स, कैमिस्ट्री और बायोलॉजी), सोशल साइंस, जनरल नॉलेज और करंट अफेयर्स आदि शुरुआती रिएक्शन से पता चलता है कि पेपर का ओवरऑल लेवल मध्यम से कठिन रहा। पेपर विश्लेषण यहां प्रदान किया गया है।
| विषय | कठिनाई स्तर |
| हिंदी | आसान |
| इंग्लिश | मध्यम |
| गणित | मध्यम से कठिन |
| जनरल साइंस (फिजिक्स, कैमिस्ट्री और बायोलॉजी) | मध्यम |
| सोशल साइंस | मध्यम |
| जनरल नॉलेज | मध्यम से कठिन |
| करंट अफेयर्स | मध्यम |
ये भी पढ़ें: UP Home Guard Result 2026 OUT: यूपी होम गार्ड रिजल्ट uppbpb.gov.in पर जारी, इस Direct Link से डाउनलोड करें PDF
Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.