UP Home Guard Result 2026 OUT: यूपी होम गार्ड रिजल्ट uppbpb.gov.in पर जारी, इस Direct Link से डाउनलोड करें PDF
UP Home Guard Result 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर यूपी होम गार्ड का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स के माध्यम से रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं।
UP Home Guard Result 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर यूपी होम गार्ड का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स अर्थात् रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं। इसकी परीक्षा दिनांक 25 अप्रैल से 27 अप्रैल 2026 के बीच आयोजित की गई थी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि रिजल्ट की PDF डाउनलोड करने के बाद इसमें निहित जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करें। त्रुटि पाए जाने पर परीक्षा प्राधिकारी से संपर्क किया जा सकता है।
UP Home Guard Result 2026 - हाइलाइट्स
यूपी होम गार्ड की लिखित परीक्षा उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड कुल 41,244 रिक्त पदों को भरना चाहता है। इस परीक्षा में तकरीबन 25 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए थे। लिखित परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को चयन के अगल चरण यानी पीएसटी परीक्षा और दस्तावेजों के सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद आखिरी में मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। सलेक्शन सभी चरणों में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। आप नीचे दी गई टेबल से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) |
| पद का नाम | होम गार्ड |
| रिक्त पदों की संख्या | 41,244 |
| परीक्षा का नाम | यूपी होम गार्ड लिखित परीक्षा 2026 |
| रिजल्ट जारी होेने की तिथि | 28 जून 2026 |
| चयन के चरण | लिखित परीक्षा, पीएसटी, दस्तावेजों का सत्यापन और मेरिट लिस्ट |
| ऑफिशियल वेबसाइट | uppbpb.gov.in |
UP Home Guard Result 2026 रिजल्ट डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक
यूपी होम गार्ड की लिखित परीक्षा का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए अपनी लॉग इन क्रेडेंशियल्स डिटेल्स पहले से तैयार रखें क्योंकि कई बार तकनीकी ग्लिच का सामना करना पड़ जाता है, जिससे वेबसाइट हैंग या स्लो हो जाती है। रिजल्ट डाउनलोड करने का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके भी रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
| यूपी होम गार्ड की लिखित परीक्षा रिजल्ट 2026 डाउनलोड लिंक |
UP Home Guard Result 2026 रिजल्ट डाउनलोड कैसे करें?
यूपी होम गार्ड की लिखित परीक्षा का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए आप नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं। लिखित परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवार को पीएसटी परीक्षा यानी फिजिकल टेस्ट की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। यह चरण सलेक्शन में अहम भूमिका निभाता है।
-
सबसे पहले UPPRPB की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
-
UP Home Guard Result 2026 पर क्लिक करें।
-
रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करें।
-
रिजल्ट में निहित जानकारी चेक करें।
-
रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर लें।
UP Home Guard Result 2026 रिजल्ट में क्या-क्या जानकारी निहित होती है?
यूपी होम गार्ड की लिखित परीक्षा का रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद आप रिजल्ट में निम्निलिखित डिटेल्स चेक कर सकते हैं।
-
उम्मीदवार का नाम
-
डेट ऑफ बर्थ
-
लिंग
-
रजिस्ट्रेशन नंबर
-
रोल नंबर
-
कैटेगरी
-
कुल अंक
-
क्वालीफाइंग स्टेट्स
UP Home Guard Result 2026 रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद क्या करें?
यूपी होम गार्ड की लिखित परीक्षा का रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद अपना स्कोर चेक करें। अगर आप लिखित परीक्षा को क्वालीफाई कर रहे हैं, तो आपको फिजिकल टेस्ट की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। फिजिकल टेस्ट की तैयारी आपको सिलेबस देखकर करनी चाहिए। इसका सिलेबस भी जल्द ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। आपको इसके लिए ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहना चाहिए।
UP Home Guard Result 2026: दस्तावेजों के सत्यापन के लिए क्या होना चाहिए?
यूपी होम गार्ड की लिखित परीक्षा पास करने के बाद उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट के बाद दस्तावेजों के सत्यापन के लिए भी बुलाया जाएगा। दस्तावेजों के सत्यापन के लिए उम्मीदवार के पास एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स, पर्सनल डॉक्यूमेंट्स, सर्टिफिकेट के अलावा लेटेस्ट रंगीन पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ का होना अनिवार्य है। इसके बिना दस्तावेजों का सत्यापन नहीं किया जाएगा।
Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.