ऑपरेशन सिंदूर के 6 शहीदों के नाम पहली बार आये सामने, 'रोल ऑफ ऑनर' लिस्ट में शामिल, देखें नाम

Last Updated: Jun 26, 2026, 17:42 IST

Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए 6 भारतीय सैनिकों के नाम अब सार्वजनिक किए गए हैं. इन वीर जवानों के नाम मेमोरियल की ‘वॉल 3D’ पर दर्ज किए गए हैं, आप यहां सभी नाम देख सकते है. 

पहली बार सामने आए वीरों के नाम
पहली बार सामने आए वीरों के नाम

भारत सरकार ने हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए 6 वीर सैनिकों के नाम सार्वजनिक किये गए है. पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया था, जिसके तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तान और PoK सहित कई ठिकानों पर हमलें किये थे और आतंकी ठिकानों को नष्ट किया था. इस लिस्ट में सेना से पांच और वायुसेना से एक नाम शामिल है. बता दें कि यह पहली बार है जब इन शहीदों के नाम देश के सामने सार्वजनिक किये गए है.          

पहली बार सामने आए वीरों के नाम

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए 6 भारतीय सैनिकों के नाम अब सार्वजनिक किए गए हैं। ये सिर्फ नाम नहीं, बल्कि भारत की सुरक्षा के लिए दिए गए सर्वोच्च बलिदान की पहचान हैं।

एक जवाब, एक अभियान 

पहलगाम आतंकी हमले के बाद मई 2025 में शुरू हुए ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेनाओं ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में मौजूद आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया। इस मिशन में कई जवानों ने अदम्य साहस दिखाया। 

देश के वो 6 वीर सपूत जिन्होंने दिया बलिदान 

सूबेदार मेजर पवन कुमार

राइफलमैन सुनील कुमार (वीर चक्र)

लांस नायक दिनेश कुमार

एविएशन टेक्नीशियन मूड मुरलीनाइक

हवलदार सुनील कुमार सिंह

सार्जेंट सुरेंद्र कुमार (वायु सेना मेडल)

मेमोरियल की ‘वॉल 3D’ पर दर्ज किए गए नाम 

बता दें किइन वीर जवानों के नाम मेमोरियल की ‘वॉल 3D’ पर दर्ज किए गए हैं, यह वह सर्वोच्च स्थान है जहां देश के लिए अपने प्राण देने वाले सैनिकों को हमेशा याद किया जाता है।

साथ ही इनके नाम नेशनल वॉर मेमोरियल की वेबसाइट के रोल ऑफ ऑनर सेक्शन में भी अंकित किये गए है, जहां 25 हजार से अधिक शहीद वीर सैनिकों के नाम दर्ज है. लिस्ट में 1947-48 में पाक के साथ हुई जंग से लेकर ऑपरेशन सिंदूर तक के सैनिकों के नाम शामिल है.    

7 मई 2025 की सुबह शुरू हुआ था ऑपरेशन 

भारत ने यह ऑपरेशन 7 मई 2025 तड़के शुरू किया था और भारतीय सेना और वायुसेना ने मिलकर पाकिस्तान और PoK के 9 आतंकी ठिकानों पर हमला किया था. यह सफल ऑपरेशन पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकियों द्वारा मारे गए 26 आम नागरिकों वाली दर्दनाक घटना के दो हफ्ते बाद शुरू किया गया था.

सीमा पर खड़े हर जवान के पीछे एक परिवार, एक सपना और एक कहानी होती है। ऑपरेशन सिंदूर के ये वीर हमेशा देश के सम्मान और साहस की मिसाल बने रहेंगे। 

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Jun 26, 2026, 17:37 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News