मैल्कम द्वारा आज का विचार: शिक्षा ही है हमारे सुनहरे भविष्य का असली पासपोर्ट!
मैल्कम एक्स के अनुसार शिक्षा भविष्य का वह 'पासपोर्ट' है, जो जीवन के सफर में सफलता, सम्मान और खुशहाली के नए रास्ते खोलता है। डिजिटल और आधुनिक युग में भी उनका यह विचार पूरी तरह सच साबित होता है कि आने वाला कल उन्हीं का है, जो आज शिक्षा के जरिए उसकी तैयारी करते हैं।
महान अमेरिकी नागरिक अधिकार कार्यकर्ता मैल्कम एक्स का यह विचार सदियों पुराना होने के बाद भी आज के डिजिटल और आधुनिक युग में 100% सच साबित होता है।
जिस तरह किसी दूसरे देश की यात्रा करने के लिए हमें 'पासपोर्ट' की जरूरत होती है, ठीक उसी तरह जिंदगी के सफर में सफलता, सम्मान और खुशहाली के नए रास्तों पर जाने के लिए 'शिक्षा' सबसे जरूरी पासपोर्ट है।
मानवाधिकार कार्यकर्ता मैल्कम एक्स का जन्म 19 मई, 1925 को ओमाहा, नेब्रास्का में हुआ था। उनका मूल नाम मैल्कम लिटिल था। वह एक प्रमुख अफ्रीकी-अमेरिकी क्रांतिकारी, मानवाधिकार कार्यकर्ता और 'नेशन ऑफ इस्लाम' के पूर्व प्रवक्ता थे।
मैल्कम द्वारा रचित आज का उद्धरण इस वाक्य से शुरू होता है,
“शिक्षा भविष्य का पासपोर्ट है, क्योंकि आने वाला कल उन्हीं का है जो आज उसकी तैयारी करते हैं।”
— मैल्कम एक्स (Malcolm X)
आइए आज के इस विचार की गहराई को समझते हैं और जानते हैं कि क्यों आज की गई तैयारी हमारे कल को शानदार बना सकती है।
1. शिक्षा केवल किताबी ज्ञान नहीं, जीवन जीने की कला है
अक्सर लोग शिक्षा का मतलब केवल स्कूल-कॉलेज जाना या डिग्रियां हासिल करना ही समझते हैं। लेकिन, असल में शिक्षा का दायरा इससे कहीं बड़ा होता है।
- सोचने का नजरिया: शिक्षा हमें सही और गलत के बीच फर्क करना सिखाती है।
- समस्याओं का समाधान: एक पढ़ा-लिखा मनुष्य मुश्किल वक्त में घबराने के बजाय उस मुश्किल से निकलने का तरीका ढूंढता है।
- आत्मनिर्भरता: यह हमें अपने पैरों पर खड़ा होना और समाज में सिर उठाकर जीना सिखाती है।
2."आने वाला कल उन्हीं का है जो आज तैयारी करते हैं"
यह लाइन बताती है, कि समय कभी किसी के लिए नहीं रुकता, जो कल आने वाला है वो आज की हमारी आदतों और मेहनत का ही रिजल्ट होता है।
- बदलती दुनिया और तकनीक: आज की दुनिया AI और आधुनिक तकनीक की ओर तेजी से बढ़ रही है। नए युवा आज की नई स्किल्स और ज्ञान को सीख रहे हैं, जो उन्हें आने वाले टाइम के लिए काफी बेहतरीन अवसर देंगे।
- मेहनत का कोई शॉर्टकट नहीं: जो छात्र या व्यक्ति आज आराम और सुविधाओं को छोड़कर अपनी पढ़ाई और स्किल्स को धीरे-धीरे बेहतर बना रहे है, उनका भविष्य सुरक्षित और काफी उज्जवल बनेगा।
3. शिक्षा: समाज में समानता का सबसे बड़ा हथियार
मैल्कम एक्स ने इस बात पर जोर दिया था कि शिक्षा के जरिए किसी भी तरह के भेदभाव को मिटाया जा सकता है।
- समान अवसर: चाहे कोई अमीर हो या गरीब, शिक्षा एक ऐसा मंच है जहां हर किसी को अपनी प्रतिभा दिखाने का बराबर मौका मिलता है।
- मानसिक गुलामी से आजादी: ज्ञान इंसान के दिमाग के बंद दरवाजों को खोलता है। यह हमें अंधविश्वासों और पुरानी रूढ़िवादी सोच से आजाद कराकर एक प्रगतिशील इंसान बनाता है।
4. अपने 'भविष्य के पासपोर्ट' को आज ही कैसे तैयार करें?
अगर आप अपने कल को आज से बेहतर बनाना चाहते हैं, तो इन बातों को अपने जीवन में जरूर शामिल करें:
- लगातार सीखते रहें: सीखने की कोई उम्र नहीं होती। स्कूल या कॉलेज खत्म होने के बाद भी हर दिन कुछ नया सीखने की आदत डालें।
- किताबों से दोस्ती करें: अच्छी किताबें आपके अनुभव को समृद्ध करती हैं और आपको दूसरों के जीवन की गलतियों से सीखने का मौका देती हैं।
- समय का सम्मान करें: आज का एक-एक मिनट कीमती है। इसे रील स्क्रॉल करने या फालतू के कामों में गंवाने के बजाय अपनी स्किल्स को अपग्रेड करने में लगाएं।
Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.