Optical Illusion: पार्क में छिपी है टेनिस बॉल, सिर्फ 6 सेकेंड में ढूंढकर देना है जवाब
ऑप्टिकल इल्यूजन की अपनी इस श्रृंखला में हम आपके लिए एक ऐसी तस्वीर लेकर आए हैं, जिसमें पार्क में एक टेनिस बॉल छिपी है। कई लोगों ने इसे ढूंढने की कोशिश की, लेकिन वे फेल हो गए। क्या आप इसे सिर्फ 6 सेकेंड में ढूंढकर जवाब दे सकते हैं, यदि हां, तो यह चैलेंज आपके लिए है।
ऑप्टिकल इल्यूजन हमारे दिमाग और नजरों के बीच का टेस्ट होता है। यह दिखाता है कि हमारी नजर और दिमाग के बीच कितना बैलेंस है। इस कड़ी में हम आपके लिए एक ऐसी तस्वीर लेकर आए हैं, जिसमें एक बहुत बड़ा पार्क दिया गया है। इस पार्क में बहुत सारे कुत्ते हैं, जिनके बीच एक टेनिस बॉल है। कई लोगों ने इसे ढूंढने की कोशिश की, लेकिन वे फेल हो गए। हालांकि, क्या आप यह चैलेंज सिर्फ 6 सेकेंड में पूरा कर सकते हैं ? यदि हां, तो आप यह चैलेंज स्वीकार करें और शुरू हो जाएं।
तस्वीर में क्या-क्या दिया गया है
इस तस्वीर में बहुत सारे कुत्ते दिए गए हैं, जो कि अलग-अलग प्रकार के हैं। पार्क में पीछे की तरफ हरियाली है, जबकि आगे की तरफ बेंच दिया गया है। पार्क में कुत्तों की संख्या अधिक होने की वजह से लोग भ्रमित हो रहे हैं।
दोस्त और परिवार के साथ साझा कर सकते हैं तस्वीर
आप इस तस्वीर को अपने दोस्तों और परिवार के साथ भी साझा कर सकते हैं। क्योंकि, यह तस्वीर अधिक भ्रमित करती है, लेकिन यदि नजर और दिमाग को एकाग्र किया जाए, तो टेनिस बॉल को आसानी से ढूंंढा जा सकता है।
समय खत्म, क्या आपने टेनिस बॉल ढूंढ ली है?
अब 6 सेकेंड का समय हो गया है। ऐसे में हम उम्मीद करते हैं कि आपने अब तक टेनिस बॉल को ढूंढ लिया होगा। यदि आप अब भी टेनिस बॉल को नहीं ढूंढ सके हैं, तो आप थोड़ा समय और ले सकते हैं। हालांकि, ध्यान रहे कि यह समय 5 सेकेंड अतिरिक्त से अधिक नहीं होना चाहिए।

Source: Pinterest
यहां छिपी है टेनिस बॉल
अब हम आपको टेनिस बॉल की सही लोकेशन बता देते हैं। दरअसल, तस्वीर में आप दाहिनी तरफ देखेंगे, तो पाएंगे कि मैदान में हरे रंग की टेनिस बॉल है। बॉल और मैदान का रंग एक जैसा है, जिससे बॉल पहली नजर में नजर नहीं आ रही है। हमने आपकी सुविधा के लिए बॉल को लाल रंग के घेरे में रखा है।
पढ़ेंः Optical Illusion: तस्वीर में छिपा है पैसों से भरा बैग, 7 सेकेंड में ढूंढकर देना है जवाब
A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He writes on national and international topics from a GK perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com