[Shift 2] Rajasthan BSTC Pre DELED Exam Analysis 2026: राजस्थान बीएसटीसी शिफ्ट 2 परीक्षा विश्लेषण, कठिनाई स्तर और सफल प्रयास देखें

Last Updated: May 20, 2026, 19:03 IST

Rajasthan BSTC Pre DELED Exam Analysis 2026: राजस्थान बीएसटीसी शिफ्ट 2 एग्जाम 2026 दोपहर 2.30 बजे से शुरू किया गया था। जो कि शाम 5.30 बजे समाप्त हो गया है। परीक्षा का आयोजन विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया। शिफ्ट 2 परीक्षा का कठिनाई स्तर, सरल प्रयास आदि के बारे में आगे लेख में जानें। 

Rajasthan BSTC Pre DELED Shift 2 Exam Analysis 2026 in Hindi
Rajasthan BSTC Pre DELED Shift 2 Exam Analysis 2026 in Hindi

Rajasthan BSTC Pre DELED Exam Analysis 2026: वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU) की ओर से परीक्षा 2026 का आयोजन आज दो शिफ्ट में किया गया। राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड परीक्षा 20 मई यानी आज राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर हुई। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक वहीं दूसरी शिफ्ट दोपहर 2.30 से शाम 5.30 बजे तक आयोजित की गई। परीक्षा ऑफलाइन OMR आधारित की गई। जिसकी अवधि 3 घंटे की रही। इसमें कुल 200 प्रश्न पूछे गए हैं। यदि उम्मीदवारों के सही उत्तर रहे तो उन्हें 3 अंक दिए जाएंगे। 

Rajasthan BSTC Exam Analysis 2026: परीक्षा विश्लेषण

राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा विश्लेषण से परीक्षा का कठिनाई स्तर और प्रत्येक खंड में पूछे गए प्रश्नों के प्रकार के बारे में जानकारी मिलती है। इससे उन महत्वपूर्ण विषयों पर भी प्रकाश पड़ता है जो परीक्षा में बार-बार पूछे गए। हमने यहां Rajasthan BSTC Exam 2026 परीक्षा का विश्लेषण उपलब्ध करा दिया है। 

Rajasthan BSTC Exam Analysis 2026: हाइलाइट्स 

राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा 2026 का दो पालियों में राजस्थान राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जा रही है। पहले पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की गई है। इससे जुड़े अन्य विवरण नीचे टेबल में देखें

भर्ती निकाय

वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय (वीएमओयू)

परीक्षा का नाम

बीएसटीसी प्री डी.एल.एड

लिखित परीक्षा तिथि 2026

20 मई, 2026

दूसरी शिफ्ट 

दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक

आधिकारिक वेबसाइट

predeledraj2026.com

Rajasthan BSTC Exam Analysis 2026: परीक्षा का कठिनाई स्तर 

राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा 2026 में शामिल हुए उम्मीदवार यहां शिफ्ट 2 परीक्षा का कठिनाई स्तर जान सकते हैं। यहां राजस्थान बीएसटीसी 2026 परीक्षा का पेपर-वार विश्लेषण मिलेगा। यह पेपर समीक्षा छात्रों की प्रतिक्रियाओं और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है, जिससे उम्मीदवारों को प्रश्न पत्रों के कठिनाई स्तर को समझने में मदद मिलेगी।

नुभाग

विषय

प्रश्नों की संख्या

कठिनाई स्तर

A

मानसिक क्षमता

50

मध्यम

B

राजस्थान का सामान्य ज्ञान

50

आसान से मध्यम

C

शिक्षण योग्यता

50

मध्यम

D

भाषा क्षमता (अंग्रेजी)

20

मध्यम

E

भाषा योग्यता (हिंदी या संस्कृत)*

30

आसान से मध्यम

कुल

200

600

Check: [Shift 1] Rajasthan BSTC Exam Analysis 2026

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive Content Writer

Priyanka Pal is a passionate writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing and digital content creation. A graduate in BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) from DU. She Completed her School Education under the CBSE Board, Where she developed a strong academic base along with an early interest in Writing.

She currently specializes in writing on Sarkari Naukri, Sarkari Result. With hands on experience in social media handling, education beats coverage and reader friendly Content. Priyanka has built a strong understanding of what connects with readers. She aims to create content that not only informs but also inspires.

... Read More
First Published: May 20, 2026, 19:03 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News