दुनिया की सबसे बड़ी रेगिस्तानी झील, कहा जाता है मगरमच्छों का घर

Last Updated: May 26, 2026, 18:12 IST

दुनिया की सबसे बड़ी रेगिस्तानी झील को ‘जेड-सी’ नाम से भी जाना जाता है। इसके पानी का रंग पन्ना मोती की तरह होता है, जिस वजह से इसे यह नाम मिला है। इस लेख में इस झील के बारे में विस्तार से जानेंगे।

सबसे बड़ी रेगिस्तानी झील
सबसे बड़ी रेगिस्तानी झील

हाल ही में संघ लोक सेवा आयोग(UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा के प्रारंभिक टेस्ट में दुनिया की सबसे बड़ी रेगिस्तानी झील के बारे में प्रश्न आया था। कुछ अभ्यर्थियों को इसका जवाब पता था, जबकि कुछ अभ्यर्थियों ने इसका नाम भी नहीं सुना था।

आपको बता दें कि दुनिया की सबसे बड़ी रेगिस्तानी झील तुर्काना झील है। इस झील को जेड-सी नाम से भी जाना जाता है। इसका पानी पन्ना मोती की तरह हरा-नीला दिखाई देता है, जिस वजह से इसका यह नाम पड़ा है। इस लेख में हम इस झील के बारे में विस्तार से जानेंगे।

किस देश में है झील 

तुर्काना झील मुख्य रूप से पूर्वी अफ्रीका के केन्या देश में स्थित है। इसका उत्तरी छोर इथियोपिया से लगता है। यह झील पूर्वी अफ्रीकी रिफ्ट वैली का हिस्सा है और केन्या के उत्तर में एक सूखे और रेगिस्तानी इलाके में स्थित है। इसकी कुल लंबाई की बात करें, तो यह 290 किमी लंबी और अधिकतम 32 किमी चौड़ी है।

कितनी बड़ी है झील 

तुर्काना झील का कुल एरिया 6,405 किमी में फैला हुआ है। इस आंकड़े के साथ यह दुनिया की सबसे बड़ी रेगिस्तानी और चौथी सबसे बड़ी खारे पानी की झील है।

क्या है पानी की विशेषता

तुर्काना झील में बहुत-सी नदियों का पानी गिरता है, लेकिन इसमें से पानी बाहर नहीं निकलता है। अधिक गर्मी पड़ने की वजह से इसका पानी का वाष्पीकरण हो जाता है, जिससे इस झील का पानी खारा और क्षारीय हो गया है। हालांकि, इस पानी में बहुत-से जलीय जीव रह रहे हैं।

मानव सभ्यता की शुरुआत का केंद्र

तुर्काना झील के पास मानव सभ्यता की शुरुआत के अवशेष मिले हैं। यहां होमो इरेक्टस और होमो हैबिलिस जैसे आदिमानवों की लाखों साल पुरानी खोपड़ियां मिली हैं।

मगरमच्छों का घर है झील

तुर्काना झील को मगरमच्छों का घर कहा जाता है। यहां प्रमुख रूप से नील मगरमच्छों की आबादी रहती है, जिनकी संख्या हजारों में है। इसके अलावा यहां राजहंस और विभिन्न प्रजातियों की मछलियां भी पाई जाती हैं। आपको बता दें कि तुर्काना झील को इसके पर्यावरणीय महत्त्व को देखते हुए UNESCO ने विश्व धरोहर स्थल घोषित किया है।

क्यों महत्त्वपूर्ण है यह लेख 

हाल ही में तुर्काना झील के बारे में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में सवाल आया था। संभावना है कि भविष्य में भी इस झील से जुड़े सवाल यूपीएससी या फिर किसी अन्य परीक्षा में पूछे जा सकते हैं। 


Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He writes on national and international topics from a GK perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com

... Read More
First Published: May 26, 2026, 18:12 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News