दिल्ली से लेह तक फिर दौड़ेगी बस, रूट में है ये शानदार जगहें, किराया और बुकिंग डिटेल्स, देखें सब कुछ
हिमाचल सड़क परिवहन निगम ने 26 मई 2026 से दिल्ली-केलांग-लेह बस सेवा फिर शुरू कर दिया है। करीब 990 किमी लंबे इस रूट में मनाली, अटल टनल, बारालाचा ला और सरचू जैसी खूबसूरत जगहें देखने को मिलेंगी हैं। इस बस किराया लगभग 1839 रुपये है और ऑनलाइन बुकिंग HRTC पोर्टल पर उपलब्ध है।
Delhi-Leh Bus Service: सड़क मार्ग से लेह जाने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। हिमाचल सड़क परिवहन निगम (HRTC) 26 मई 2026 से दिल्ली-केलांग-लेह बस सेवा दोबारा शुरू कर दिया है। भारी बर्फबारी और खराब मौसम के कारण हर साल सर्दियों में यह रूट बंद कर दिया जाता है। अब रास्ता खुलते ही पर्यटकों, बाइकर्स और यात्रियों में उत्साह बढ़ गया है। बता दें कि 6 महीने बाद फिर से हिमालय का यह मशहूर रूट खुल गया है।
फिर मिलेगा हिमालय का एक्सपीरियंस
दिल्ली से लेह तक करीब 990 किलोमीटर का यह रूट भारत के सबसे खूबसूरत और रोमांचक रोड ट्रिप्स में गिना जाता है। बस मनाली, अटल टनल, जिस्पा, दारचा, बारालाचा ला, सरचू और गाटा लूप्स जैसे शानदार पहाड़ी इलाकों से गुजरती है। ऊंचे पहाड़, बर्फ से ढके दर्रे और घुमावदार सड़कें इस सफर को किसी फिल्मी दृश्य जैसा बना देती हैं।
कितना है किराया और कैसे करें बुकिंग?
HRTC के मुताबिक दिल्ली से लेह तक बस का किराया 1839 रुपये रखा गया है। यात्री ऑनलाइन बुकिंग के जरिए सीट रिजर्व कर सकते हैं। गर्मियों में इस रूट पर सीटों की मांग काफी ज्यादा रहती है।
क्या है बस का पूरा टाइम टेबल
बस दिल्ली से दोपहर 12:10 बजे रवाना होगी और अंबाला, चंडीगढ़, मंडी, कुल्लू और मनाली होते हुए अगली सुबह केलांग पहुंचेगी। इसके बाद सफर जारी रखते हुए बस अगले दिन शाम 7 बजे लेह पहुंचेगी। वापसी में बस लेह से सुबह 3:30 बजे रवाना होगी।
रूट में है ये शानदार जगहें
मनाली
मंडी
कुल्लू
अटल टनल
जिस्पा दारचा
बारालाचा ला
सरचू
गाटा लूप्स
सफर से पहले मौसम जरूर करें चेक
यह रूट समुद्र तल से काफी ऊंचाई पर स्थित इलाकों से होकर गुजरता है, जहां मौसम कुछ ही मिनटों में बदल सकता है। HRTC ने यात्रियों को सलाह दी है कि यात्रा से पहले मौसम और सड़क की स्थिति जरूर चेक कर लें, ताकि सफर सुरक्षित और आरामदायक रहे।
क्यों महत्वपूर्ण है यह लेख
यह लेख यात्रियों और पर्यटन प्रेमियों के लिए खास है, क्योंकि इसमें दिल्ली-लेह बस सेवा दोबारा शुरू होने की जानकारी, किराया, टाइमिंग और पूरे रूट की डिटेल्स बताई गयी है। साथ ही यह हिमालय के सबसे खूबसूरत और रोमांचक सफर से भी रूबरू कराता है।
Bagesh Yadav is an experienced content professional with over 5 years of experience in covering education, general news, national, and international affairs. He has contributed to leading platforms like Vision IAS and Only IAS. Bagesh specializes in crafting impactful content, including current news articles, trending stories, sports updates, world affairs, and engaging infographics. He delivers high-quality, informative, and inspiring content, focusing on audience engagement and achieving positive results. Currently working as a Senior Content Writer for the Current Affairs and General Knowledge sections of jagranjosh.com, he can be reached at bagesh.yadav@jagrannewmedia.com.