IPL 2026 Final Prize Money: चैंपियन RCB पर पैसों की बारिश, जानिए किसे मिले कितने करोड़, एलीट क्लब में रजत
IPL 2026 Final Prize Money: लगातार दूसरी बार चैंपियन बनी RCB पर पैसों की बारिश हुई। टीम को 20 करोड़ रुपये की इनामी राशि मिली, जबकि गुजरात टाइटंस को 13 करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद है। वहीं रजत पाटीदार ने खिताब डिफेंड कर रोहित शर्मा और एमएस धोनी के साथ खास एलीट क्लब में जगह बना ली।
IPL 2026 Final Prize Money: आईपीएल 2026 का खिताब जीतने के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने न सिर्फ ट्रॉफी उठाई, बल्कि करोड़ों रुपये की इनामी राशि भी अपने नाम कर ली। अहमदाबाद में खेले गए फाइनल में गुजरात टाइटंस को हराकर चैंपियन बनी RCB को 20 करोड़ रुपये का पुरस्कार दिया गया है, वहीं उपविजेता गुजरात टाइटंस को लगभग 12.5 करोड़ रुपये की राशि प्रदान किया गया है। इस सीजन BCCI ने कुल 46.5 करोड़ रुपये से अधिक का प्राइज पूल निर्धारित किया था।
IPL 2026 Awards Winners List: RCB बनी चैंपियन, वैभव पर पुरस्कारों की बारिश, देखें किसने जीता कौन सा अवार्ड
चेज मास्टर कोहली ने फिर दिखाया दम
156 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली ने एक बार फिर अपनी क्लास साबित की। दबाव भरे फाइनल में कोहली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 42 गेंदों में नाबाद 75 रन बनाए। उनकी पारी में 9 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। कोहली की इस मैच जिताऊ पारी की बदौलत RCB ने आसानी से लक्ष्य हासिल कर लगातार दूसरी बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
IPL 2026 Final: कोहली की ‘विराट’ पारी, लगातार दूसरी बार चैंपियन बनी RCB
किस टीम को मिले कितने पैसे?
| टीम | पुरस्कार राशि |
| RCB (चैंपियन) | ₹20 करोड़ |
| GT (रनर-अप) | ₹12.5 करोड़ |
| राजस्थान रॉयल्स (क्वालिफायर-2 में हार) | ₹7 करोड़ (अनुमानित) |
| सनराइजर्स हैदराबाद (एलिमिनेटर में हार) | ₹6.5 करोड़ (अनुमानित) |
प्लेऑफ तक पहुंचने का भी मिला फायदा
फाइनल में जगह नहीं बना पाने वाली टीमों को भी अच्छी-खासी इनामी राशि मिली। क्वालिफायर-2 में हारकर बाहर हुई राजस्थान रॉयल्स को 7 करोड़ रुपये मिले, जबकि एलिमिनेटर में बाहर होने वाली सनराइजर्स हैदराबाद को 6.5 करोड़ रुपये दिए गए। हालांकि पांचवें से दसवें स्थान पर रहने वाली टीमों को कोई प्राइज मनी नहीं मिली।
व्यक्तिगत पुरस्कारों पर भी पैसों की बारिश
टीमों के अलावा शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी नकद पुरस्कार दिए गए।
-
इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन- ₹20 लाख
-
ऑरेंज कैप विजेता- ₹10 लाख
-
पर्पल कैप विजेता- ₹10 लाख
-
मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर (MVP)- ₹15 लाख (वैभव सूर्यवंशी)
ऑरेंज और पर्पल कैप पर किसका कब्जा?
सीजन समाप्त होने तक राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी 776 रन के साथ ऑरेंज कैप की दौड़ में सबसे आगे रहे। वहीं गुजरात टाइटंस के अनुभवी तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने 29 विकेट लेकर पर्पल कैप की रेस में बाजी मारी। दोनों खिलाड़ियों ने पूरे सीजन अपने दमदार प्रदर्शन से खूब सुर्खियां बटोरीं।
Bagesh Yadav is an experienced content professional with over 5 years of experience in covering education, general news, national, and international affairs. He has contributed to leading platforms like Vision IAS and Only IAS. Bagesh specializes in crafting impactful content, including current news articles, trending stories, sports updates, world affairs, and engaging infographics. He delivers high-quality, informative, and inspiring content, focusing on audience engagement and achieving positive results. Currently working as a Senior Content Writer for the Current Affairs and General Knowledge sections of jagranjosh.com, he can be reached at bagesh.yadav@jagrannewmedia.com.