Current Affairs Quiz 20 March 2026: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों और जागरूक पाठकों के लिए जागरण जोश लेकर आया है परीक्षा की दृष्टि से आज के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स क्विज़. इस क्विज में स्टॉकहोम वॉटर प्राइज 2026, 'RELIEF' योजना आदि से जुड़े सवाल शामिल हैं.
1. हाल ही में किसे स्टॉकहोम वॉटर प्राइज 2026 से सम्मानित किया गया है?
A) एनेट स्कीबे लोरेंट्जी
B) प्रोफेसर कावेह मदानी
C) कैलाश सत्यार्थी
D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर: B) प्रोफेसर कावेह मदानी
हाल ही में ईरानी मूल के पर्यावरण वैज्ञानिक प्रोफेसर कावेह मदानी (Kaveh Madani) को जल संसाधन प्रबंधन में उनके नवाचारपूर्ण शोध, नीतिगत योगदान और वैश्विक स्तर पर जागरूकता बढ़ाने के लिए स्टॉकहोम वॉटर प्राइज 2026 से सम्मानित किया गया। उन्होंने कठिन राजनीतिक परिस्थितियों में भी काम करते हुए गेम थ्योरी के जरिए जल संकट समाधान में अहम भूमिका निभाई।
2. हाल ही में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किस देश के प्रधानमंत्री को पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी?
A) सिंगापुर
B) थाईलैंड
C) मलेशिया
D) इंडोनेशिया
उत्तर: B) थाईलैंड
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अनुतिन चर्नविराकुल (Anutin Charnvirakul) को थाईलैंड का प्रधानमंत्री चुने जाने पर बधाई दी और दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने का विश्वास व्यक्त किया। अनुतिन ने थाईलैंड के संसदीय वोट में निर्णायक जीत हासिल की, जहां उन्होंने 499 सदस्यों में से 293 का समर्थन जीता।
3. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मंत्रिमंडल में हाल ही में कितने नए मंत्रियों को शामिल किया गया है?
A) 3
B) 4
C) 5
D) 7
उत्तर: C) 5
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में पांच नए मंत्रियों को शामिल किया गया। शपथ ग्रहण समारोह लोक भवन में आयोजित किया गया, जहां राज्यपाल गुरमीत सिंह ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। नए मंत्रियों में राजपुर रोड विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक खजान दास, हरिद्वार से मदन कौशिक, रुड़की से प्रदीप बत्रा, रुद्रप्रयाग से भरत चौधरी और भीमताल से राम सिंह कैरा शामिल हैं।
4. 'RELIEF' योजना के तहत केंद्र सरकार ने कितना फंड जारी किया है?
A) ₹250 करोड़
B) ₹497 करोड़
C) ₹750 करोड़
D) ₹1000 करोड़
उत्तर: B) ₹497 करोड़
केंद्र सरकार ने पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और समुद्री लॉजिस्टिक्स में आई बाधाओं को देखते हुए RELIEF (Resilience & Logistics Intervention for Export Facilitation) योजना को मंजूरी दी है। इस योजना से खासतौर पर MSME निर्यातकों को फायदा मिलेगा। इसके तहत ₹497 करोड़ का फंड जारी किया गया है।
5. हाल ही में चर्चा में रहा सत्यमंगलम टाइगर रिजर्व किस राज्य में स्थित है?
A) असम
B) राजस्थान
C) कर्नाटक
D) तमिलनाडु
उत्तर: D) तमिलनाडु
हाल ही में, तमिलनाडु सरकार ने मद्रास उच्च न्यायालय को सूचित किया है कि सत्यमंगलम टाइगर रिजर्व (Sathyamangalam Tiger Reserve) (एसटीआर) के पर्यावरण-संवेदनशील क्षेत्र में चल रहे अवैध रिसॉर्ट्स को बंद कर दिया गया है और सील कर दिया गया है। सत्यमंगलम टाइगर रिजर्व तमिलनाडु में स्थित है।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation