NIFT 2026 Result Stage 1 (OUT): स्कोरकार्ड का डायरेक्ट लिंक @exams.nta.nic पर उपलब्ध, यहां से पाएं लेटेस्ट अपडेट

Akshara Verma
Last Updated: Mar 20, 2026, 18:13 IST

NTA ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर NIFT 2026 के स्टेज 1 का रिजल्ट जारी कर दिया है। एग्जाम में शामिल हुए छात्र अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके स्कोर को देख सकते हैं। 

NIFT 2026 Result Stage 1 (OUT)
NIFT 2026 Result Stage 1 (OUT)

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आज, 20 मार्च 2026 ऑफिशियल वेबसाइट पर NIFT Stage 1 एंट्रेंस एग्जाम के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। 8 फरवरी 2026 को आयोजित हुए इस एग्जाम में शामिल छात्र अब अपना स्कोरकार्ड ऑफिशियल exams.nta.nic.in/niftee/ वेबसाइट पर देख सकते हैं।

बैचलर ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (B.F.Tech.) को छोड़कर सभी कार्यक्रमों के लिए NIFT  2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। स्टेज 1 एग्जाम में चुने गए छात्र अब NIFT स्टेज 2 (सिचुएशन टेस्ट, स्टूडियो टेस्ट और/या व्यक्तिगत साक्षात्कार) में बैठने के लिए शामिल होंगे। NIFT स्टेज 2 एग्जाम की डेट जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। 

NIFT Result 2026 से जुड़ी हाइलाइट 

NTA ने देश के 97 शहरों में फैले 129 सेंटर पर यह एग्जाम आयोजित किया गया था। छात्र नीचे दी गई टेबल से मुख्य डिटेल्स देखें। 

इवेंट  इपोर्टेंट जानकारी 
संस्था का नाम नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (NIFT)
एग्जाम संचालन संस्था नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA)
स्टेज 1 एग्जाम की डेट 08 फरवरी 2026
रिजल्ट जारी होने की डेट 20 मार्च 2026
शॉर्टलिस्टिंग अनुपात 1:4 (प्रत्येक सीट पर 4 उम्मीदवार)
ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.nic.in/niftee

स्कोरकार्ड कैसे डाउनलोड करें? 

छात्र रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। 

  1. ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.nic.in/niftee या पोर्टल पर क्लिक करें।
  2. होमपेज पर "NIFTEE 2026 Stage 1 Result" के लिंक पर जाएं।
  3. अपना एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड फिल करें। 
  4. कैप्चा कोड भरकर 'Submit' बटन पर क्लिक करें।
  5. फिर, स्क्रिन पर मौजूद स्कोरकार्ड को डाउनलोड कर लें। 

NIFTEE 2026 स्टेज 1 रिजल्ट की PDF - यहां क्लिक करें

स्कोरकार्ड पर से चेक करें डिटेल्स ?

स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के बाद आप इन डिटेल्स को चेक करें। 

  • छात्र का नाम और फोटो।
  • सब्जेक्ट-वाइज प्राप्त मार्क्स।
  • कुल स्कोर।
  • Shortlisting Status: यहां लिखा होगा कि आप 'Situation Test' या 'Interview' के लिए योग्य हैं या नहीं।

यहां भी पढ़े: MHT CET 2026: महाराष्ट्र CET सेल के पहली बार जारी होंगे दो अलग-अलग एडमिट कार्ड, यहां से पाएं जानकारी

Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Mar 20, 2026, 18:13 IST
Get the latest Education News and updates on Indian School Boards, Colleges , University, Government Jobs , Results and Career Counseling, Also Download Jagran Josh GK & Current Affairs App.

Trending

Latest Education News