Who is Avni Kejriwal? री-इवैल्यूएशन के बाद रांची की अवनी ने 95.2% से सीधे 100% मार्क्स पाएं, CBSE 12वीं की बनीं कॉमर्स नेशनल टॉपर

Last Updated: Jun 23, 2026, 17:46 IST

Avni Kejriwal रांची की होनहार छात्रा ने CBSE बोर्ड 12वीं के री-इवैल्यूएशन प्रक्रिया के बाद हर सब्जेक्ट में 500 में से 500 मार्क्स हासिल किए। साथ ही, वह अब नेशनल टॉपर के रूप में जानी जाएंगी। अवनी केजरीवाल की पूरी कहानी और मेहनत की पूरी जानकारी के बारे में जानने के लिए यहां पढ़े।

Who is Avni Kejriwal? री-इवैल्यूएशन के बाद रांची की अवनी ने 95.2% से सीधे 100% मार्क्स पाएं, CBSE 12वीं की बनीं कॉमर्स नेशनल टॉपर
Who is Avni Kejriwal? री-इवैल्यूएशन के बाद रांची की अवनी ने 95.2% से सीधे 100% मार्क्स पाएं, CBSE 12वीं की बनीं कॉमर्स नेशनल टॉपर

avni kejriwal cbse topper: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा 12वीं के री-इवैल्यूएशन के रिजल्ट जारी कर दिए गए है। इस रिजल्ट को देखते हुए CBSE बोर्ड को 12वीं की एक छात्रा कॉमर्स नेशनल टॉपर्स के रूप में मिली। DSP School रांची टाउनशिप की छात्रा अवनी केजरीवाल ने कॉमर्स स्ट्रीम में 500 में से 500 यानी 100% मार्क्स प्राप्क करें। 

अवनी का 95.2% से 100% का परफेक्ट सफर

CBSE ने 13 मई 2026 को 12वीं का रिजल्ट ऑफिशियल तौर पर जारी किया था, तब दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS), रांची की छात्रा 'अवनी केजरीवाल' ने कॉमर्स स्ट्रीम में करीब 95.2% मार्क्स लाकर एक शानदार स्कोर हासिल किया था, परंतु अवनी अपने इन परसेंटेज से बिल्कुल भी संतुष्ट नहीं थीं। अवनी को अपने किए हुए पेपर पर पूरा भरोसा था और वह कहती थी “जब रिजल्ट जारी हुए, तो मैं अपने स्कोर से पूरी तरह से संतुष्ट नहीं थी। मेरा मानना था कि मेरी आंसर-शीट एक बार फिर से चेक होनी चाहिए, और मुझे पूरे साल की गई अपनी प्रेक्टिस पर पूरा भरोसा था” इसी आस में उन्होंने CBSE बोर्ड द्वारा किए गए री-इवैल्यूएशन प्रक्रिया में भाग लिया। 

रांची की अवनी केजरीवाल के सबजेक्ट वाइज मार्क्स 

अवनी को अकाउंटेंसी, इकोनॉमिक्स और एप्लाइड मैथमेटिक्स में पहले से ही 100 में से 100 मार्क्स मिले थे। साथ ही, उनके इंग्लिश में 81 और बिजनेस स्टडीज में 95 मार्क्स आए थे। अवनी के सभी सब्जेक्ट वाइज मार्क्स जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें। इस टेबल में री-इवैल्यूएशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद वाले मार्क्स भी शामिल है। 

सब्जेक्ट 

पहले मिले मार्क्स 

री-इवैल्यूएशन के बाद फाइनल मार्क्स

इंग्लिश कोर 

81

100 / 100

बिजनेस स्टडीज 

95

100 / 100

अकाउंटेंसी 

100

100 / 100

इकोनॉमिक्स 

100

100 / 100

एप्लाइड मैथमेटिक्स 

100

100 / 100

कुल प्राप्तांक 

476 / 500 (95.2%)

500 / 500 (100%)

‘Avni Kejriwal’ कॉमर्स नेशनल टॉपर कौन हैं?

रांची में रहने वाली CBSE बोर्ड की एक हुनहार छात्रा अवनी केजरीवाल री-इवैल्यूएशन की प्रक्रिया के बाद कॉमर्स नेशनल टॉपर बन गई है। अवनी के पिता का नाम मितेश केजरीवाल है, जो एक बिजनेसमैन है। साथ ही, उनकी माता का नाम पूनम केजरीवाल है, जो एक घरेलू महिला है। छात्रा ने अपनी स्कूली पढ़ाई दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS), रांची से करी है, जिसमें उन्होंने अपने क्षेत्र और स्कूल के लिए एक नया इतिहास रचा है।

Avni Kejriwal आगे क्या कर रही है व क्या करना चाहती है? 

अवनी केजरीवाल के माता पिता ने बताया कि अवनी शुरू से ही पढ़ाई को लेकर काफी फोकस्ड रहती है। माता-पिता ने यह भी बताया कि अवनी ने अपनी आगे की पढ़ाई के लिए अभी CUET UG 2026 का एग्जाम भी दिया था। साथ ही, अब अवनी बिजनेस मैनेजमेंट के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहती है।

कॉमर्स टॉपर के माता-पिता/ प्रिंसिपल का बयान 

अवनी केजरीवाल के इस बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए छात्रा के माता-पिता ने काफी खुशी जताई। साथ ही, डीपीएस स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. जया चौहान ने भी अवनी को उसकी बेहतरीन सफलता पर बधाई देते हुए इसे दृढ़ संकल्प, एकाग्रता और प्रभावी मार्गदर्शन का प्रतिबिंब बताया।

अवनी ने सचित सर को दिए Credits

कॉमर्स की नेशनल टॉपर बनने के बाद अवनी ने खुशी साझा करते हुए अपनी सफलता का सारा श्रेय माता-पिता, सभी स्कूल के टीचर्स और अपने कोचिंग टीचर ‘सचित सर’ को भी दिया है, जिन्होंने पढ़ाई के दौरान हर कदम पर अवनी का सहयोग दिया।

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jun 23, 2026, 17:46 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News