फिर से दिल्ली के हुए पंत, IPL की इस टीम में शामिल हुए कुलदीप, कितनी कम हुई पंत की सैलरी
आईपीएल की एक सबसे बड़ी ट्रेड डील के तहत विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत और चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव की टीमें आपस में बदल गयी है. पंत अब 15 करोड़ रुपये की फीस के साथ दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ गए है, और कुलदीप यादव LSG की टीम में शामिल हो गए है।
भारत के धाकड़ विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत का लखनऊ से दिल्ली का रिटर्न टिकट कन्फर्म हो गया है, आईपीएल की ओर से भी इसकी पुष्टि कर दी गयी है. वहीं इसके बदले दिल्ली कैपिटल्स (DC) से स्टार चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की टीम में शामिल हो गए है. बता दें कि इस डील की अटकलें पिछले हफ्ते से ही चल रही थी, इसे आईपीएल की सबसे बड़ी ट्रेड डील के रूप में देखा जा रहा है।
आईपीएल की सबसे बड़ी अदला-बदली
इस डील को आईपीएल में एक बड़ी और चौंकाने वाली प्लेयर डील के रूप में देखा जा रहा है। ऋषभ पंत एक बार फिर दिल्ली कैपिटल्स की जर्सी में नजर आएंगे, जबकि स्टार स्पिनर कुलदीप यादव अब लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे।
ऋषभ लौटे अपने पुराने घर
ऋषभ पंत का दिल्ली कैपिटल्स से रिश्ता लगभग एक दशक पुराना है। उन्होंने 2016 से 2024 तक टीम के लिए खेलते हुए 111 मैच खेले, जो फ्रेंचाइजी के इतिहास में किसी भी खिलाड़ी द्वारा खेले गए सबसे ज्यादा मुकाबले हैं। पंत दिल्ली के लिए 2021 से 2024 तक चार सीजन में 43 मैचों में कप्तानी की और कई यादगार जीत दिलाईं। अब उनकी घर वापसी से DC के फैंस काफी उत्साहित हैं।
IPL इतिहास की सबसे महंगी बोली के बाद वापसी
IPL 2025 नीलामी में लखनऊ सुपर जायंट्स ने ऋषभ पंत को रिकॉर्ड 27 करोड़ रुपये में खरीदा था, जो IPL इतिहास की सबसे बड़ी बोली थी।
हालांकि दो सीजन बाद ही पंत का सफर फिर दिल्ली की ओर फिर से चल पड़ा है। ट्रेड के तहत वह अब 15 करोड़ रुपये की फीस पर दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ गए है।
कुलदीप यादव को मिला नया ठिकाना
इस बड़ी डील में दिल्ली ने अपने सबसे भरोसेमंद गेंदबाजों में से एक कुलदीप यादव को लखनऊ भेजा है। कुलदीप 2022 से दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा थे और उन्होंने 65 मैचों में 72 विकेट लेकर खुद को टीम का अहम खिलाड़ी साबित किया। LSG में वह 13.50 करोड़ रुपये की मौजूदा सैलरी पर खेलेंगे।
कितनी कम हुई पंत की सैलरी
ऋषभ पंत की सैलरी में 12 करोड़ रुपये की बड़ी कटौती हुई है। IPL 2025 नीलामी में लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें रिकॉर्ड 27 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स में वापसी के बाद वह 15 करोड़ रुपये की फीस पर खेलते नजर आएंगे।
LSG क्यों करना चाहती थी बदलाव?
IPL 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। टीम 14 में से सिर्फ 4 मैच जीत पाई और पॉइंट टेबल में बॉटम पर रही। सीजन के बाद ऋषभ पंत ने कप्तानी भी छोड़ दी थी। ऐसे में फ्रेंचाइजी ने टीम में बड़ा बदलाव करते हुए कुलदीप यादव जैसे अनुभवी स्पिनर को अपने साथ जोड़ने का फैसला किया।
दोनों टीमों को क्या होगा फायदा?
दिल्ली कैपिटल्स को अपने पुराने कप्तान और मैच विनर खिलाड़ी ऋषभ पंत वापस मिल गए हैं, जो टीम की बल्लेबाजी और नेतृत्व दोनों को मजबूती देंगे। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स को कुलदीप यादव के रूप में एक अनुभवी विकेट-टेकर मिल गया, जो टीम को मजबूती दे सकता है।
IPL 2027 से पहले हुई यह ट्रेड डील निश्चित रूप से टूर्नामेंट की सबसे चर्चित एक्सचेंज में से एक बन गई है।
Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.