Rajasthan BSTC College Allotment List 2026 Out: predeledraj2026.com पर जारी हुई पहली लिस्ट, ऐसे चेक करें सीट

Last Updated: Jun 20, 2026, 16:19 IST

Rajasthan BSTC College Allotment List 2026: बीएसटीसी कॉलेज Allotment Merit List ऑफिशियल वेबसाइट predeledraj2026.com पर जारी कर दी गई है, जिन छात्रों ने बीएसटीसी काउंसलिंग के लिए रजिस्टर किया था वह रोल नंबर के माध्यम से अपने रिजल्ट को देख सकते हैं। साथ ही, यहां से डायरेक्ट लिंक पाएं।

Rajasthan BSTC College Allotment List 2026 Out: predeledraj2026.com पर जारी हुई पहली लिस्ट, ऐसे चेक करें सीट
Rajasthan BSTC College Allotment List 2026 Out: predeledraj2026.com पर जारी हुई पहली लिस्ट, ऐसे चेक करें सीट

bstc college allotment list 2026: राजस्थान प्री-डीएलएड एग्जाम 2026 में शामिल होने वाले छात्रों के लिए खुशखबरी है। वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय (VMOU), कोटा ने राजस्थान BSTC फर्स्ट कॉलेज अलॉटमेंट लिस्ट 2026 आज यानी 20 जून 2026 को जारी कर दी है। काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन कराने वाले सभी छात्र अब ऑफिशियल वेबसाइट predeledraj2026.com पर जाकर यह चेक कर सकते हैं कि उन्हें कौन सा कॉलेज अलॉट हुआ है।

राज्य के विभिन्न अध्यापक शिक्षा संस्थानों की कुल 25,970 सीटों पर एडमिशन के लिए इस अलॉटमेंट लिस्ट को तैयार किया गया है। अलॉटमेंट का रिजल्ट छात्रों के एंट्रेस एग्जाम रैंक, कैटेगरी और काउंसलिंग चरण के दौरान प्रस्तुत कॉलेज प्राथमिकताओं के आधार पर निर्धारित किया जाता है। 

Rajasthan BSTC Counselling 2026 का पूरा शेड्यूल यहां देखें

कॉलेज अलॉट होने के बाद छात्रों को निर्धारित समय के भीतर अपनी फीस जमा करनी होगी और कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा। महत्वपूर्ण तिथियां नीचे तालिका में दी गई हैं:

इवेंट

इंपोर्टेंट डेट्स 

फर्स्ट कॉलेज अलॉटमेंट लिस्ट

20 जून 2026 (जारी)

अलॉटेड कॉलेज के लिए ऑनलाइन फीस भुगतान

20 जून से 27 जून 2026

ऑनलाइन फीस 

₹13,555/- (ई-मित्र, नेट बैंकिंग या यूपीआई द्वारा)

कॉलेज में फिजिकल रिपोर्टिंग और दस्तावेज सत्यापन

20 जून से 29 जून 2026

प्रोविजनल एडमिशन स्लिप डाउनलोड करना

20 जून से 29 जून 2026

नियमित शैक्षणिक कक्षाओं की शुरुआत

1 जुलाई 2026

अपवर्ड मूवमेंट (कॉलेज बदलने) के लिए रजिस्ट्रेशन 

3 जुलाई से 4 जुलाई 2026

दूसरी अलॉटमेंट लिस्ट जारी होने की डेट

13 जुलाई 2026

लॉगिन क्रेडेंशियल 

रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर, काउंसलिंग आईडी, जन्म तिथि

Rajasthan BSTC College Allotment List 2026 डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक - यहां क्लिक करें 

BSTC College Allotment List 2026 - यहां देखें 

Rajasthan BSTC Counselling 2026 से चेक करें सीट - यहां क्लिक करें

BSTC कॉलेज अलॉटमेंट लेटर कैसे डाउनलोड करें?

छात्र Rajasthan BSTC College Allotment List 2026 को डाउनलोड करने के लिए यहां नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। 

1. प्री-डीएलएड की ऑफिशियल वेबसाइट predeledraj2026.com पर जाएं।

2. होमपेज पर 'Pre D.El.Ed Examination 2026' सेक्शन के तहत "First Allotment Letter" या 'Candidate Login' वाले लिंक पर क्लिक करें।

3. अब आपके सामने एक लॉगिन विंडो खुलेगी। यहां रोल नंबर/एप्लीकेशन नंबर, काउंसलिंग आईडी और जन्मतिथि (DOB) को फिल करें।

4. लॉगिन करते ही आपकी स्क्रीन पर अलॉटेड कॉलेज का नाम दिखाई देगा। यदि आपको कॉलेज मिल गया है, तो Provisional Allotment Letter PDF को डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंटआउट निकाल लें।

वेरिफिकेशन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स 

जिन छात्रों को पहली लिस्ट में कॉलेज अलॉट हो गए है, तो वह 29 जून 2026 से पहले संबंधित कॉलेज में रिपोर्टिंग करते समय इन निम्नलिखित ऑरिजनल डॉक्यूमेंट और इन डॉक्यूमेंट्स की फोटोकॉपी को साथ जरूर लेकर जाएं। 

  • प्री-डीएलएड (BSTC) 2026 का स्कोरकार्ड और एडमिट कार्ड
  • कॉलेज अलॉटमेंट लेटर 
  • 10वीं और 12वीं कक्षा की ऑरिजनल मार्कशीट और सर्टिफिकेट
  • काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन फीस की रसीद (₹3,000) और एडमिशन फीस की रसीद (₹13,555)
  • ऑरिजनल मूल निवास प्रमाण पत्र 
  • ऑरिजनल जाति प्रमाण पत्र 
  • पासपोर्ट साइज फोटो और वैध आईडी प्रूफ 

Upward Movement: मनपसंद कॉलेज नहीं मिला तो क्या करें? 

कई बार बहुत से छात्र ऐसे होते हैं जिन्हें पहली लिस्ट में कॉलेज तो मिल जाता है, लेकिन वह उनकी पहली पसंद का नहीं होता या उनके घर से काफी दूर होता है। ऐसे छात्रों के लिए NTA/VMOU 'अपवर्ड मूवमेंट' का ऑप्शन देता है:

1. इसके लिए शर्त क्या होती है?

अपवर्ड मूवमेंट का लाभ उठाने के लिए आपको पहले राउंड में मिले कॉलेज की ₹13,555 की फीस जमा करनी होगी और वहां रिपोर्टिंग भी करनी होगी। यदि आप ऐसा नहीं करते हैं, तो आप काउंसलिंग प्रक्रिया से बाहर हो जाएंगे।

2. छात्र कॉलेज कैसे बदलेगा?

छात्र फीस जमा करने के बाद 3 से 4 जुलाई 2026 के बीच ऑफिशियल वेबसाइट पर अपवर्ड मूवमेंट का ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा। यदि आपके पहले की पसंद वाले कॉलेज में सीटें खाली रहती हैं। साथ ही, आपकी रैंक अच्छी है, तो 7 जुलाई 2026 को आपको नया कॉलेज अलॉट कर दिया जाएगा।

3. सीट नहीं मिलने पर रिफंड होगी या नहीं? 

यदि किसी छात्र को तीनों राउंड की काउंसलिंग के बाद भी कोई कॉलेज अलॉट नहीं होता है, तो उन्हें परिषद द्वारा उनकी ₹3,000 की काउंसलिंग सिक्योरिटी फीस में से नियमनुसार राशि लगभग ₹2,900 पूरी प्रक्रिया खत्म होने के 45 दिनों के भीतर बैंक खाते में वापस यानी रिफंड कर दी जाएगी।

यहां भी पढ़े: NEET UG Re-Exam Guidelines 2026: कल एग्जाम देने से पहले चेक करें ये जरूरी गाइडलाइंस, इन डॉक्यूमेंट्स के बिना नहीं मिलेगी एंट्री

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jun 20, 2026, 16:19 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News