MPPSC SSE Mains 2025 Online Application Form: एमपी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन जल्द, यहां देखें ऑफिशियल नोटिफिकेशन

Last Updated: Jun 20, 2026, 16:31 IST

MPPSC SSE Mains 2025 Online Application Form: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर राज्य सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन हेतु ऑफिशियल नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन दिनांक 25 जून 2026 से शुरू होंगे। 

MPPSC SSE Mains 2025 Online Application Form
MPPSC SSE Mains 2025 Online Application Form

MPPSC SSE Mains 2025 Online Application Form: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर राज्य सिविल सेवा (SSE) मुख्य परीक्षा 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन हेतु ऑफिशियल नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। एमपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले योग्य उम्मीदवार एसएसई मुख्य परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन दिनांक 25 जून 2026 से शुरू होंगे और जिसकी अंतिम तिथि 15 जुलाई 2026 है। अंतिम तिथि के बाद ऑनलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। वहीं, फॉर्म में करेक्शन के लिए विंडों 30 जून 2026 से खुलेगी और 17 जुलाई 2026 को बंद हो जाएगी।

MPPSC SSE Mains 2025 Notification डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक 

एमपी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन कर रहे उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे ऑनलाइन फॉर्म में निहित पात्रता मानदंड, अपलोड किए गए डॉक्यूमेंट्स, फोटोग्राफ, सिग्नेचर और वैध आईडी कार्ड सहित अन्य जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करें। अपात्र होने की स्थिति में आवेदन रद्द किया जा सकता है। एमपी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन संबंधी नोटिफिकेशन ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है, जिसे डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक उम्मीदवारों की सुविधा हेतु नीचे टेबल में दिया गया है। 

एमपी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा आवेदन संबंधी नोटिफिकेशन  

क्लिक करें 

MPPSC SSE Mains 2025 Online Application Form - हाइलाइट्स 

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग राज्य सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2025 के जरिए कुल 158 रिक्त पदों को भरा जाना है। एमपी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा दिनांक 17 अगस्त से 22 अगस्त 2026 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिेए एडमिट कार्ड 10 अगस्त 2026 तक ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जा सकता है। आप नीचे दी गई टेबल से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

विवरण 

जानकारी 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPSC) 

परीक्षा का नाम 

राज्य सिविल सेवा (SSE) मुख्य परीक्षा 2025

रिक्त पदों की संख्या 

158 

ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 

25 जून 2026 

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 

15 जुलाई 2026

परीक्षा की तिथि 

17 अगस्त से 22 अगस्त 2026 तक आयोजित 

ऑफिशियल वेबसाइट 

mppsc.mp.gov.in

MPPSC SSE Mains 2025 Online Application Form के लिए आवेदन कैसे करें? 

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग में  राज्य सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने हेतु आप नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले एमपीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं। 

  • MPPSC SSE Mains 2025 Online Application Form पर क्लिक करें। 

  • रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करें। 

  • एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें। 

  • आवेदन फीस भरें। 

  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में निहित जानकारी को चेक करें। 

  • सबमिट पर क्लिक करें। 

  • आवेदन फॉर्म का एक प्रिंट भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें। 

MPPSC SSE Mains 2025 Online Application Form आवेदन फीस 

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) राज्य सिविल सेवा (SSE) मुख्य परीक्षा 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन हेतु  सामान्य और अन्य राज्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 800 रुपये का भुगतान करना होगा, जबकि एमपी आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को 40 रुपये के पोर्टल शुल्क के साथ 400 रुपये का भुगतान करना होगा, जिसका भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई या अधिकृत एमपी ऑनलाइन कियोस्क केंद्रों के माध्यम से स्वीकार किया जाएगा।

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Jun 20, 2026, 16:31 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News