UKSSSC Patwari Answer Key 2026: पटवारी परीक्षा की उत्तर कुंजी जल्द, अभ्यर्थी ऐसे करें अपने स्कोर की गणना

Last Updated: Jun 20, 2026, 17:35 IST

UKSSSC Patwari Answer Key 2026: उत्तराखंड पटवारी लिखित परीक्षा की उत्तर कुंजी जल्द यूकेएसएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर जारी की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार उत्तर कुंजी के जरिए अपने संभावित अंकों का अनुमान लगा सकते हैं।    

UKSSSC Patwari Answer Key 2026
UKSSSC Patwari Answer Key 2026

UKSSSC Patwari Answer Key 2026: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने दिनांक 14 जून 2026 को 416 पटवारी, लेखपाल और अन्य पदों के लिए लिखित परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजन किया था। अब यूकेएसएसएससी जल्द लिखित परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी करेगा, जिसमें लिखित परीक्षा में पूछे गए प्रश्न पत्रों के सही उत्तर शामिल होंगे। अगर किसी उम्मीदवार को उत्तर कुंजी में आपत्ति होगी, तो वह निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपनी आपत्ति दर्ज कर सकता है, जिसकी तिथि भी उत्तर कुंजी जारी होने के बाद घोषित की जाएगी। उत्तराखंड पटवारी लिखित परीक्षा की उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए लॉग इन क्रेडेंशियल्स अर्थात् रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। इसके बिना उत्तर कुंजी डाउनलोड नहीं की जा सकती।   

UKSSSC Patwari Answer Key 2026 - हाइलाइट्स 

उत्तराखंड पटवारी लिखित परीक्षा दिनांक 14 जून 2026 को सिंगल शिफ्ट सुबह 11.00 बजे से दोपहर 1.00 बजे तक आयोजित की गई थी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार उत्तर कुंजी के जरिए अपने संभावित अंकों का अनुमान लगा सकते हैं। हालांकि, पहले प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी की जाएगी। ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करने के बाद फाइनल उत्तर कुंजी जारी की जाएगी। आप नीचे दी गई टेबल के जरिए महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

विवरण 

जानकारी 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) 

पद का नाम 

पटवारी और लेखपाल सहित अन्य पद 

रिक्त पदों की संख्या 

416

विज्ञापन संख्या 

70/UKSSSC/2025

परीक्षा की तिथि 

14 जून 2026 

आंसर-की जारी होने की तिथि 

जल्द 

चयन प्रक्रिया 

लिखित परीक्षा 

ऑफिशियल वेबसाइट 

www.sssc.uk.gov.in 

UKSSSC Patwari Answer Key 2026 डाउनलोड कैसे करें? 

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के तहत पटवारी पद के लिए सातवें वेतन आयोग के अनुसार अनुमानित सैलरी ₹29,200 से ₹92,300 प्रति माह दी जाती है। तकनीकी ग्लिच से बचने के लिए अपनी लॉग इन क्रेडेंशिल्स डिटेल्स पहले से तैयार रखें। आप नीचे दिए सिंपल स्टेप्स फॉलो करके उत्तर कुंजी डाउनलोेड कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले यूकेएसएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर जाएं। 

  • UKSSSC Patwari Answer Key 2026 पर क्लिक करें। 

  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें। 

  • उत्तर कुंजी डाउनलोेड कर लें।  

  • उत्तर कुंजी के जरिए अपने संभावित अंकों का अनुमान लगाएं। 

UKSSSC Patwari Exam 2026 मार्किंग स्कीम  

उत्तराखंड पटवारी की लिखित परीक्षा की मार्किंग स्कीम की बात करें, तो इसमें 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होते हैं। परीक्षा की मार्किंग स्कीम में सही उत्तर: 1 अंक जोड़ा जाता है और गलत उत्तर: 0.25 अंक काटा जाता है। यदि किसी उम्मीदवार ने लिखित परीक्षा में 100 में से 90 प्रश्नों को हल करने का प्रयास किया, जिसमें 74 उत्तर सही और 16 गलत थे, तो स्कोर की गणना इस प्रकार की जाएगी। कुल स्कोर = (सही उत्तरों की संख्या × 1) − (गलत उत्तरों की संख्या × 0.25) = (76 × 1) − (16 × 0.25) = 72 अंक

ये भी पढ़ें: UPSSSC Pharmacist Exam Admit Card 2026 Link LIVE: जल्द जारी होगी यूपीएसएसएसी फार्मासिस्ट एग्जाम सिटी स्लिप, यहां देखें लेटेस्ट अपडेट

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Jun 20, 2026, 17:35 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News