BITSAT Iteration 1 Allotment Result 2026: पहले राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट आज जल्द, bitsadmission.com पर ऐसे करें चेक

Last Updated: Jun 20, 2026, 18:13 IST

BITSAT Iteration काउंसलिंग में भाग लेने वाले सभी छात्रों के 1st Allotment Result आज यानी 20 जून 2026 को शाम या रात तक कभी भी ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जा सकता है। छात्रों को उनकी पर्सनल ईमेल-आईडी पर लॉगिन क्रेडेंशियल दिए जाएंगे, जिसके माध्यम से वे रिजल्ट को देख पाएंगे।

BITSAT Iteration 1 Allotment Result 2026: पहले राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट आज जल्द, bitsadmission.com पर ऐसे करें चेक
BITSAT Iteration 1 Allotment Result 2026: पहले राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट आज जल्द, bitsadmission.com पर ऐसे करें चेक

bitsat iteration 1 result 2026: बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (BITS), पिलानी द्वारा आयोजित BITSAT 2026 के पहले राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट (Iteration 1 Allotment List) आज यानी 20 जून 2026 को देर शाम या रात तक जारी किया जा सकता है। इस काउंसलिंग में हिस्सा लेने वाले छात्र जिन्होंने रजिस्ट्रेशन करके अपने पंसद के कोर्सेस के ऑप्शन को फिल किया था, वे ऑफिशियल वेबसाइट bitsadmission.com और admissions.bits-pilani.ac.in के माध्यम से अपने-अपने पहले राउंड के सीट अलॉटमेंट को देख कुछ ही देर में देख पाएंगे।  

BITSAT Iteration 1 Allotment Result के जरिए छात्रों को पता चलेगा कि उनके BITSAT स्कोर और प्राथमिकताओं के आधार पर उन्हें पिलानी, गोवा या हैदराबाद कैंपस में से कहाँ और कौन सी ब्रांच अलॉट की गई है।

BITSAT Counselling 2026 का पूरा शेड्यूल

संस्थान द्वारा जारी ऑफिशियल काउंसलिंग कैलेंडर के अनुसार, महत्वपूर्ण डेट्स और आगे की प्रक्रिया जानने के लिए छात्र नीटे दी गई इस टेबल को देखें। 

इवेंट

इंपोर्टेंट डेट्स 

Iteration 1 (पहला अलॉटमेंट) रिजल्ट

20 जून 2026 (आज देर शाम)

पहले राउंड की फीस जमा करने की लास्ट डेट 

26 जून 2026

Iteration 2 (दूसरा अलॉटमेंट) रिजल्ट

1 जुलाई 2026

Iteration 3 (तीसरा अलॉटमेंट) रिजल्ट

14 जुलाई 2026

ऑनलाइन विड्रॉल की पहली विंडो

9 जुलाई से 10 जुलाई 2026

अलॉटेड कैंपस में फिजिकल रिपोर्टिंग

28 जुलाई से 30 जुलाई 2026

नया शैक्षणिक सेशन शुरू

1 अगस्त 2026

BITSAT 2026 1 Iteration Allotment List Result- यहां क्लिक करें (जल्द लाइव होगा)

NTA की तरह इस बार BITS ने बदला है लॉगिन का तरीका

BITS पिलानी ने इस बार रिजल्ट देखने की प्रक्रिया में एक बड़ा बदलाव किया है, जिसकी जानकारी हर छात्र को नहीं है। सभी छात्र यहां से जानें की इस बार BITSAT 2026 1 Iteration Allotment List Result को कैसे चेक करें। 

1. नया पोर्टल और नई क्रेडेंशियल्स:

BITSAT आज शाम 6:00 बजे तक सभी रजिस्टर्ड छात्रों के ईमेल आईडी पर एक नया पोर्टल लिंक और नए लॉगिन क्रेडेंशियल्स यानी यूजर आईडी और पासवर्ड को भेजेगा। ध्यान रहे कि रिजल्ट देखने के लिए पुराने क्रेडेंशियल्स काम नहीं करेंगे। छात्रों को ईमेल पर आए नए पासवर्ड से ही नए 'इटरेशन रिजल्ट पोर्टल' पर लॉगिन करना होगा।

BITSAT Iteration 1 Allotment Result को कैसे चेक करें?

BITSAT का रिजल्ट लिंक एक्टिव होने के बाद छात्र नीचे दिए गए इन स्टेप्स को फॉलो करके अलॉटमेंट लेटर को डाउनलोड कर सकते हैं:

1. BITS एडमिशन की ऑफिशियल वेबसाइट bitsadmission.com पर विजिट करें। 

2. होमपेज पर फ्लैश हो रहे "Online Allotment Status for Iteration 1 (BITSAT 2026)" के लिंक पर क्लिक करें।

3. आपके सामने जो नया पोर्टल खुलेगा, वहां रजिस्टर्ड ईमेल पर प्राप्त नया एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड को फिल करें और फॉर्म को सबमिट करें। 

4. स्क्रीन पर अलॉटमेंट स्टेटस दिखाई देगा जिसमें अलॉटेट कैंपस और ब्रांच का नाम शामिल होगा। यदि आपको सीट मिल गई है, तो इस Allotment Letter PDF को डाउनलोड कर लें।

छात्रों के लिए इस साल के बड़े अपडेट्स

  • टॉप 500 स्कॉलरशिप: 

BITS पिलानी ने इस साल से एक बेहतरीन शुरुआत की है। BITSAT 2026 के टॉप 500 रैंक होल्डर्स को 'ट्यूशन-ब्लाइंड' पॉलिसी के तहत पूरे 4 साल के लिए 100% स्कॉलरशिप दी जा रही है। यानी बिना किसी वित्तीय रुकावट के टॉपर्स मुफ्त पढ़ाई कर सकेंगे।

  • सीट नहीं मिलने पर क्या करें? 

यदि पहली लिस्ट में आपका नाम नहीं आया है या आपको 'Waitlist' में रखा गया है, तो घबराएं नहीं। आप बिना कोई फीस दिए स्वचालित रूप से अगले राउंड यानी Iteration 2 (जो 1 जुलाई को होगा) उसके लिए एलिजिबल माने जाएंगे।

  • सीट लॉक करने की सख्त समय सीमा: 

जिन छात्रों को पहली लिस्ट में सीट अलॉट हो जाती है, उन्हें अपनी सीट सुरक्षित रखने के लिए 26 जून 2026 तक एडमिशन और पहले सेमेस्टर की फीस ऑनलाइन जमा करनी होगी। यदि आप इस समय सीमा के भीतर फीस नहीं चुकाते हैं, तो आपकी सीट रद्द कर दी जाएगी और आप काउंसलिंग के अगले किसी भी राउंड में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jun 20, 2026, 18:13 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News