RSSB Forester Exam 2026: राजस्थान वनपाल एग्जाम की सिटी स्लिप 22 जून को होगी जारी, जानें कब आएगा एडमिट कार्ड?
RSSB Forester Exam 2026 की सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड के डायरेक्ट लिंक को ऑफिशियल वेबसाइट पर जल्द ही एक्टिव किया जाएगा। 28 जून 2026 को होने वाले इस एग्जाम में 213 छात्र 22 जून को एग्जाम सिटी स्लिप को डाउनलोडकर पाएंगे। एडमिट कार्ड से जुड़ी सभी लेटेस्ट अपडेट्स के लिए यहां बनें रहें।
RSSB Forester/Vanpal Exam 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा आयोजित की जाने वाले वनपाल यानी Forester सीधी भर्ती एग्जाम 2026 की सिटी स्लिप 22 जून 2026 को ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जारी कि जाएगा। बोर्ड ने एक ऑफिशिय नोटिस के माध्यम से यह सूचना सभी लोगो को प्रदान की।
28 जून 2026 को आयोजित होने वाले वनपाल सीधी भर्ती एग्जाम 2026 में जिन भी छात्रों ने रजिस्टर किया है, वह ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपने एडमिट कार्ड और एग्जाम सिटी स्लिप को डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही, राजस्थान में फॉरेस्ट के कुल 259 पोस्ट पर भर्ती की जाएगी, जिसमें नॉन-टीएसपी क्षेत्र के लिए कुल 213 पोस्ट और टीएसपी क्षेत्र के लिए 46 पोस्ट आरक्षित किए गए हैं।
एग्जाम सिटी स्लिप क्यों जरूरी है?
एग्जाम में शामिल होने वाले छात्र इस एग्जाम सिटी स्लिप के जरिए अपने एग्जाम शहर या जिले के बारे में जानकारी हासिल करते है। साथ ही, एग्जाम सिटी स्लिप जारी होने के दो-तीन दिन बाद ही संस्था एडमिट कार्ड भी वेबसाइट पर जारी कर देती है।
RSSB Vanpal Eam 2026 से जुड़ा पूरा शेड्यूल
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा जारी ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, एग्जाम और एडमिट कार्ड से जुड़ी सभी इंपोर्टेंट डेट्स और डिटेल्स को जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें।
| इवेंट | निर्धारित डेट और टाइम |
| एग्जाम सिटी स्लिप जारी होने की डेट | 22 जून 2026 (सोमवार) |
| ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड डेट | 24 जून 2026 (बुधवार) |
| वनपाल एग्जाम डेट | 28 जून 2026 (रविवार) |
| एग्जाम टाइम | सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक (कुल 2 घंटे) |
| रिपोर्टिंग का समय | सुबह 9:00 बजे (एग्जाम से 2 घंटे पहले पहुंचना अनिवार्य) |
| ऑफिशियल वेबसाइट पोर्टल |
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) एग्जाम के एडमिट कार्ड और एग्जाम सिटी स्लिप का नोटिस - यहां क्लिक करें
RSSB Vanpal Exam 2026 की सिटी स्लिप कैसे चेक करें?
RSSB Vanpal Exam 2026, 22 जून को जारी होने वाली एग्जाम सिटी स्लिप को डाउनलोड करने के लिए छात्र नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें।
1. राजस्थान सरकार के ऑफिशियलrssb.rajasthan.gov.in या SSO Portal sso.rajasthan.gov.in पर जाएं।
2. अपनी डिजिटल आईडी (SSO ID) और पासवर्ड को फिल करके लॉगिन करें।
3. लॉगिन करने के बाद डैशबोर्ड पर दिख रहे ‘Recruitment Portal’ के ऐप आइकॉन पर क्लिक करें।
4. पोर्टल के भीतर 'Notification' या 'Click Here to Know Your Exam District' वाले सेक्शन में "Forester Direct Recruitment 2026" के लिंक पर क्लिक करें।
5. अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि को फिल करें। आपकी स्क्रीन पर अलॉट किए गए एग्जाम शहर का नाम आ जाएगा।
छात्रों के लिए इंपोर्टेंट नोटिफिकेशन
22 जून को केवल एग्जाम के शहर/जिले का पता चलेगा। एग्जाम सेंटर का पूरा नाम, स्कूल/कॉलेज का पता और आपका रोल नंबर 24 जून 2026 को जारी होने वाले मुख्य एडमिट कार्ड के द्वारा ही जारी किया जाएगा।
RSSB Forester Exam 2026 के एडमिट कार्ड को इन स्टेप्स से कर सकेंगे डाउनलोड :
RSSB Forester Exam 2026 के एडमिट कार्ड जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। छात्र अपने इन एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए इन निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
1. ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर विजिट करें।
2. अब वेबसाइट के होमपेज पर RSSB Forester Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।
3. लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल को फिल करें।
4. फिर, आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
5. लास्ट में छात्र अपने एडमिट कार्ड का एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
यहां भी पढ़े: BITSAT Iteration 1 Allotment Result 2026: पहले राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट आज जल्द, bitsadmission.com पर ऐसे करें चेक
Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.