Weekly Current Affairs Quiz: FATF के नए उपाध्यक्ष पद के लिए किसे चुना गया है? देखें टॉप 10 करेंट अफेयर्स

Last Updated: Jun 20, 2026, 17:11 IST

Weekly Current Affairs Quiz 14 June to 20 June 2026: जागरण जोश प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों एवं पाठकों के लिए साप्ताहिक करेंट अफेयर्स क्विज़ प्रस्तुत कर रहा है. इसमें मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026, फाइनेंसियल एक्शन टास्क फौर्स, G7 शिखर सम्मेलन 2026 आदि से संबंधित प्रश्न शामिल हैं। 

साप्ताहिक करेंट अफेयर्स क्विज़
साप्ताहिक करेंट अफेयर्स क्विज़

Weekly Current Affairs Quiz 14 June to 20 June 2026: जागरण जोश प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों एवं पाठकों के लिए साप्ताहिक करेंट अफेयर्स क्विज़ प्रस्तुत कर रहा है.

1. FATF में पहली बार भारत की ओर से उपाध्यक्ष पद के लिए किसे चुना गया है?
A) अरविंद श्रीवास्तव
B) नृपेन्द्र मिश्रा
C) विवेक अग्रवाल
D) अजय सेठ

उत्तर: C) विवेक अग्रवाल 

मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकवाद के वित्तपोषण पर नजर रखने वाली दुनिया की सबसे प्रभावशाली संस्था फाइनेंसियल एक्शन टास्क फौर्स (Financial Action Task Force-FATF) में भारत को पहली बार उपाध्यक्ष (Vice-President) का पद मिला है। भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के वरिष्ठ अधिकारी विवेक अग्रवाल को इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए चुना गया है, जो देश के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि मानी जा रही है। 

2. 21 जून को भारतीय नौसेना में शामिल किए जाने वाले तीन स्वदेशी युद्धपोतों में कौन-सा शामिल नहीं है?
A) दूनागिरी
B) संशोधक
C) अग्रय
D) विक्रांत

उत्तर: D) विक्रांत

कोलकाता में निर्मित तीन अत्याधुनिक स्वदेशी युद्धपोत दूनागिरी, संशोधक और अग्रय (Dunagiri, Sanshodhak and Agray) औपचारिक रूप से नौसेना के बेड़े में शामिल किए जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 जून को इस ऐतिहासिक समारोह में शामिल होकर इन तीनों प्लेटफॉर्म को राष्ट्र को समर्पित करने वाले है। इन तीनों जहाजों को भारतीय नौसेना के वॉरशिप डिजाइन ब्यूरो ने डिजाइन किया है, जबकि निर्माण का जिम्मा कोलकाता स्थित गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (GRSE) ने संभाला था। 

3. हाल ही में किस राज्य सरकार ने सिंधु दर्शन तीर्थ यात्रा  सहायता योजना 2026 को मंजूरी दे दी?    

 A) असम
B) बिहार
C) राजस्थान
D) हिमाचल प्रदेश 

उत्तर: B) बिहार 

बिहार सरकार ने सिंधु दर्शन तीर्थ यात्रा वित्तीय सहायता योजना 2026 को मंजूरी दे दी है। इसके तहत लद्दाख में सिंधु नदी के दर्शन करने जाने वाले पात्र श्रद्धालुओं को यात्रा खर्च पर 20,000 रुपये तक की आर्थिक सहायता मिलेगी।

4. टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 600 चौके लगाने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी कौन बनी है? 

 A) स्मृति मंधाना
B) सूज़ी बेट्स
C) हरमनप्रीत कौर
D) इनमें से कोई नहीं 

उत्तर: A) स्मृति मंधाना 

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) ने एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है, जिसे अब तक दुनिया का कोई भी पुरुष या महिला क्रिकेटर नहीं बना सका था। महिला टी20 विश्व कप में नीदरलैंड्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान स्मृति टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 600 चौके लगाने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बन गईं।

5. G7 शिखर सम्मेलन 2026 का आयोजन किस देश में किया गया? 

 A) यूएसए
B) इटली
C) जर्मनी 
D) फ्रांस 

उत्तर: D) फ्रांस  

जी7 समिट का आयोजन इस साल फ्रांस में किया गया, फ़्रांसिसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के विशेष आमंत्रण पर पीएम मोदी भी इस शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिए थे. जी7 शिखर सम्मेलन का आयोजन 15 से 17 जून तक किया गया था। 

6. हाल ही में चर्चा में रहा कुडनकुलम परमाणु ऊर्जा केंद्र किस राज्य में स्थित है?  

 A) हिमाचल प्रदेश
B) तमिलनाडु
C) केरल
D) आंध्र प्रदेश

उत्तर: B) तमिलनाडु

तमिलनाडु के कुडनकुलम परमाणु ऊर्जा परियोजना की यूनिट-5 में बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NPCIL) ने सफलतापूर्वक रिएक्टर प्रेशर वेसल (Reactor Pressure Vessel) की स्थापना पूरी कर ली है। 320 टन वजनी इस महत्वपूर्ण उपकरण को 2 मई 2026 को परमाणु ऊर्जा नियामक बोर्ड (AERB) से मेजर इक्विपमेंट इरेक्शन की मंजूरी मिलने के बाद स्थापित किया गया। 

7. BRICS राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों (NSA) की बैठक की मेजबानी कौन सा देश करेगा? 

 A) चीन
B) दक्षिण अफ्रीका
C) भारत
D) ब्राजील 

उत्तर:  C) भारत 

भारत 22 और 23 जून को BRICS राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों (NSA) की बैठक की मेजबानी करेगा। इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल करेंगे। विदेश मंत्रालय (MEA) के अनुसार, वर्ष 2026 में भारत चौथी बार BRICS की अध्यक्षता संभाल रहा है। इससे पहले भारत 2012, 2016 और 2021 में भी BRICS चेयरशिप का दायित्व निभा चुका है। 

8. हाल ही में ₹1,500 करोड़ की श्री अंबाबाई (महालक्ष्मी) मंदिर विकास योजना का शुभारंभ किसने किया?
A) नरेंद्र मोदी
B) अमित शाह
C) देवेंद्र फडणवीस
D) राजनाथ सिंह

उत्तर: B) अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शनिवार को महाराष्ट्र के कोल्हापुर में ₹1,500 करोड़ की श्री अंबाबाई (महालक्ष्मी) मंदिर विकास योजना का शुभारंभ किया। इस परियोजना का उद्देश्य ऐतिहासिक मंदिर की विरासत को संरक्षित करना, श्रद्धालुओं के लिए आधुनिक सुविधाएं विकसित करना और क्षेत्रीय पर्यटन को बढ़ावा देना है।

9. हाल ही में चर्चा में रहे इंटरनेशनल ट्रिब्यूनल फॉर द लॉ ऑफ द सी (ITLOS) का मुख्यालय कहाँ स्थित है?
A) जिनेवा, स्विट्जरलैंड
B) न्यूयॉर्क, अमेरिका
C) हैम्बर्ग, जर्मनी
D) पेरिस, फ्रांस

उत्तर: C) हैम्बर्ग, जर्मनी

भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री कानून न्यायाधिकरण (ITLOS) में अपनी मजबूत मौजूदगी बरकरार रखी है। प्रतिष्ठित विधिवेत्ता बिमल एन. पटेल को जर्मनी के हैम्बर्ग स्थित इंटरनेशनल ट्रिब्यूनल फॉर द लॉ ऑफ द सी (ITLOS) का न्यायाधीश चुना गया है। उनका कार्यकाल वर्ष 2026 से 2035 तक रहेगा। 

10. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हर साल कब मनाया जाता है?
A) 11 जून
B) 20 जून
C) 21 जून
D) 30 जून

उत्तर: C) 21 जून

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) हर वर्ष 21 जून को दुनिया भर में मनाया जाता है। इसकी शुरुआत वर्ष 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्ताव पर की गई थी। यह दिन ग्रीष्म अयनांत (Summer Solstice) के अवसर पर मनाया जाता है।

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Jun 20, 2026, 17:11 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News