UP Police Answer Key 2026 OUT: यूपी पुलिस कांस्टेबल आंसर की जारी, 23 जून तक दर्ज करें आपत्ति
UP Police Answer Key 2026 OUT: यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा की आंसर की आज 20 जून को जारी कर दी गई है।उम्मीदवार जिसने 8, 9, और 10 जून को आयोजित परीक्षा में भाग लिया था, वे अब UPPBPB की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in से उत्तर कुंजी के साथ प्रश्न पत्र की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। उत्तर कुंजी देखने के लिए अभ्यर्थियों को रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।
UP Police Answer Key 2026, Sarkari Result: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 की आधिकारिक उत्तर कुंजी आज 20 जून 2026 को जारी कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने 8, 9 और 10 जून 2026 को आयोजित लिखित परीक्षा में भाग लिया था, वे अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपनी पाली के अनुसार प्रश्न पत्र और उत्तर कुंजी देख सकते हैं।
बोर्ड द्वारा जारी सूचना के अनुसार परीक्षा की सभी 6 पालियों (प्रथम एवं द्वितीय पाली) के प्रश्न पत्र और उत्तर कुंजी वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए गए हैं। अभ्यर्थी अपने उत्तरों का मिलान कर संभावित अंकों का आकलन कर सकते हैं।

Upprpb Answer Key 2026 PDF Download Link
यूपी पुलिस कांस्टेबल आंसर की 2026 का पीडीएफ लिंक UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी उत्तर कुंजी डाउनलोड करके अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और संभावित अंकों का अनुमान लगा सकते हैं। इससे उन्हें यह समझने में भी मदद मिलेगी कि उनके अगले चरण के लिए उन्हें चुना गया है या नहीं।
| UP Police Answer Key 2026 Objection Notice PDF |
23 जून तक दर्ज कर सकते हैं आपत्ति
यदि किसी अभ्यर्थी को किसी प्रश्न, उत्तर विकल्प या उत्तर कुंजी में कोई त्रुटि या विसंगति दिखाई देती है, तो वह ऑनलाइन माध्यम से अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है। आपत्ति दर्ज करने की विंडो 20 जून से ओपन कर दी गई है और उम्मीदवार 23 जून 2026 की मध्यरात्रि तक आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।
ऐसे दर्ज करें आपत्ति
आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से लॉगिन करना होगा। लॉगिन के लिए रोल नंबर, जन्म तिथि और प्रश्न पुस्तिका क्रमांक जैसी आवश्यक जानकारी दर्ज करनी होगी। अभ्यर्थी केवल अपनी परीक्षा पाली से संबंधित प्रश्न पत्र और उत्तर कुंजी ही देख सकेंगे।
उत्तर कुंजी से संबंधित जरूरी निर्देश
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि आपत्ति दर्ज करते समय अभ्यर्थियों को अपने दावे के समर्थन में प्रमाण, संदर्भ या संबंधित दस्तावेज अपलोड करने होंगे। एक बार किसी प्रश्न पर आपत्ति दर्ज होने के बाद उसी प्रश्न पर दोबारा आपत्ति दर्ज नहीं की जा सकेगी। निर्धारित समय सीमा के बाद प्राप्त किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।
आंसर की बाद क्या होगा?
सभी उठाई गई आपत्तियों की समीक्षा के बाद UPPRPB अंतिम उत्तर कुंजी जारी करेगा। इसके आधार पर परीक्षा परिणाम तैयार किया जाएगा। इसलिए अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे उत्तर कुंजी का ध्यानपूर्वक चेक करें और यदि आवश्यक हो तो निर्धारित समय से पहले अपनी आपत्ति दर्ज करें।
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.