[OUT] UP Police Constable Answer Key 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल उत्तर कुंजी जारी, uppbpb.gov.in पर PDF लिंक
UP Police Constable Answer Key 2026 OUT: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2026 की आधिकारिक उत्तर कुंजी आज, 20 जून को जारी कर दी है। उत्तर कुंजी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध करा दी गई है। 8, 9 और 10 जून 2026 को आयोजित परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब uppbpb.gov.in पर जाकर सभी शिफ्टों की उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं और अपने संभावित अंकों का अनुमान लगा सकते हैं।
UP Police Constable Answer Key 2026 OUT: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 की आधिकारिक उत्तर कुंजी आज, 20 जून को जारी कर दी है। इस परीक्षा में शामिल लाखों अभ्यर्थी लंबे समय से आंसर की का इंतजार कर रहे थे। अब उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं और अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। आंसर की के साथ अभ्यर्थियों को निर्धारित अवधि के भीतर किसी प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा भी प्रदान की गई है। आपत्तियों की समीक्षा के बाद बोर्ड अंतिम उत्तर कुंजी जारी करेगा।
UPPRPB के अनुसार, 8, 9 और 10 जून को आयोजित यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में कुल 75.94 प्रतिशत अभ्यर्थी शामिल हुए थे। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई थी। वहीं, लगभग 24 प्रतिशत अभ्यर्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे।
यहां क्लिक करें- UP Police Constable Answer Key 2026 PDF Link

UP Police Constable Answer Key 2026-हाइलाइट्स
जो अभ्यर्थी यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, वे नीचे दी गई तालिका में परीक्षा से संबंधित मुख्य जानकारी देख सकते हैं।
| विवरण | जानकारी |
| परीक्षा का नाम | यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2026 |
| भर्ती बोर्ड | उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) |
| पद का नाम | कांस्टेबल |
| परीक्षा तिथि | 8, 9 और 10 जून 2026 |
| परीक्षा मोड | ऑफलाइन (OMR आधारित) |
| उपलब्ध शिफ्ट | शिफ्ट 1 और शिफ्ट 2 |
| पदों की संख्या | 32679 |
| आधिकारिक उत्तर कुंजी | 20 जून 2026 जारी |
| आधिकारिक वेबसाइट | uppbpb.gov.in |
यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2026 कब हुई थी?
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन 8, 9 और 10 जून 2026 को सफलतापूर्वक किया गया था। परीक्षा कई शिफ्टों में आयोजित हुई थी, जिसमें बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने भाग लिया। इस परीक्षा में भाग लेने वाले सभी उम्मीदवार अब आंसर की जारी होने का इंतजार कर रहे हैं।
यूपी पुलिस कांस्टेबल उत्तर कुंजी 2026 कहां और कैसे डाउनलोड करें?
उत्तर कुंजी जारी होने के बाद उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइटuppbpb.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। उत्तर कुंजी पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध होगी, जिसमें सभी शिफ्ट के प्रश्नों के सही उत्तर शामिल होंगे।
ऐसे डाउनलोड करें UP Police Constable Answer Key 2026
उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप्स की मदद से यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
-
सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
-
फिर TOP NOTICES / शीर्ष सूचनाएं सेक्शन में“ UP Police Constable Answer Key” लिंक पर क्लिक करें।
-
सभी शिफ्ट की उत्तर कुंजी पीडीएफ प्रारूप में स्क्रीन पर खुल जाएगी। इसे डाउनलोड करें और उत्तरों का मिलान करें।
यूपी पुलिस कांस्टेबल उत्तर कुंजी 2026: अंकों की गणना कैसे करें?
यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में अंकों की गणना UPPRPB के नियमों के अनुसार की जाती है। इस परीक्षा में कुल 150 ऑब्जेक्टिव प्रश्न होते हैं, जिनका अधिकतम अंक 300 होता है। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2 अंक दिए जाते हैं, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.5 अंक की नेगेटिव मार्किंग होती है। अनुत्तरित प्रश्नों के लिए कोई अंक नहीं दिया जाता।
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.