WBJEE 2026: पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड (WBJEEB) द्वारा आयोजित WBJEE 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया कल, 8 अप्रैल, 2026 को समाप्त हो जाएगी। एग्जाम में शामिल होने के इच्छुक छात्रों को लास्ट डेट से पहले जल्द से जल्द ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और एप्लीकेशन करना होगा ताकि वे समय सीमा न चूकें। छात्र WBJEE 2026 एग्जाम के लिए ऑफिशियल वेबसाइट wbjeeb.nic.in/wbjee पर रजिस्ट कर सकते हैं।
रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 8 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। सभी इच्छुक छात्र ऑफिशियल वेबसाइट wbjeeb.nic.in/wbjee पर जाकर तुरंत फॉर्म भर सकते हैं। साथ ही, पश्चिम बंगाल के टॉप इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी कॉलेजों में एडमिशन लेना चाहते हैं, तो आपके पास रजिस्ट्रेशन करने के लिए अब बहुत कम समय बचा है।
WBJEE 2026: जरूरी डेट्स
WBJEE रजिस्ट्रेशन से जुड़ी सभी डेट्स और अपडेट्स जानने के लिए आप नीचे दी गई टेबल के देखें। टेबल के माध्यम से आपको करेक्शन विंडो के साथ-साथ एडमिट कार्ड की डेट के बारे में जानकारी मिलेगी।
| इवेंट | डेट्स |
| रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट | 8 अप्रैल 2026 (कल) |
| करेक्शन विंडो | 10 अप्रैल से 12 अप्रैल 2026 |
| एडमिट कार्ड जारी होने की डेट | 15 मई 2026 |
| एग्जाम की डेट | 24 मई 2026 (रविवार) |
| रिजल्ट की घोषणा | जून 2026 (संभावित) |
WBJEE 2026 के लिए डायरेक्ट रजिस्ट्रेशन लिंक - यहां क्लिक करें
WBJEE 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
WBJEE 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हेतु एप्लीकेशन फिल करने के लिए छात्रों को नीचे दिए गए इन स्टेप्स को फॉलो करें।
- ऑफिशियल वेबसाइट wbjeeb.nic.in/wbjee पर जाएं।
- एप्लीकेशन फॉर्म के लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन करने के लिए अपनी जानकारी फिल करें।
- रजिस्ट्रेशन फॉर्म में आवश्यक डिटेल्स फिल करें।
- अपनी प्राथमिकता के क्रम में पसंदीदा एग्जाम सेंटर का चयन करें।
- महत्वपूर्ण दस्तावेजों की स्कैन की हुई प्रतियां अपलोड करें।
- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें।
- आवेदन पत्र की समीक्षा करें और जमा करें।
- WBJEE 2026 रजिस्ट्रेशन की पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें।
रजिस्ट्रेशन फीस
कैटेगरी-वाइज के आधार पर रजिस्ट्रेशन फीस इस प्रकार है।
- General (Male): ₹500
- General (Female): ₹400
- SC/ST/OBC (Male): ₹400
- SC/ST/OBC (Female): ₹300
यहां भी पढ़े: NBEMS GPAT Result 2026 OUT: GPAT 2026 का रिजल्ट natboard.edu.in पर जारी; 5,362 उम्मीदवार हुए पास
Comments
All Comments (0)
Join the conversation