UPSSSC Excise Constable Bharti 2026: 722 पोस्ट पर कांस्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

Last Updated: Apr 7, 2026, 17:09 IST

UPSSSC Excise Constable Bharti 2026: यूपीएसएसएससी की ओर से कांस्टेबल भर्ती 2026 का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जिसके तहत ऑनलाइन भर्ती अभियान के तहत कुल 722 रिक्त पदों को भरा जाएगा। आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता सहित डिटेल के लिए आगे लेख देखें।

UPSSSC Excise Constable Bharti 2026
UPSSSC Excise Constable Bharti 2026

UPSSSC Excise Constable Bharti 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने आबकारी सिपाही पदों पर नोटिफिकेशन जारी किया है। ग्रुप सी (मंत्रालयी, गैर - राजपत्रित) कैडर के अंतर्गत आबकारी सिपाही सीधी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा, शारीरिक माप और शारीरिक फिटनेस परीक्षण के माध्यम से पूरी की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार 4 जून से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

UPSSSC Excise Constable Notification 2026 PDF

यूपीएसएसएससी कांस्टेबल भर्ती 2026 के इच्छुक उम्मीदवारों को प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) का वैलिड स्कोर कार्ड होना चाहिए। उम्मीदवार 4 जून से ऑनलाइन आवेदन पूरा कर सकेंगे। ऑफिशियल नोटिफिकेशन में आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता सहित विवरण शामिल हैं। ऑनलाइन आवेदन करने से पहले सभी कैंडिडेट को नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी जाती है। 

यूपीएसएसएससी कांस्टेबल भर्ती 2026 नोटिफिकेशन पीडीएफ 

UPSSSC Excise Constable Bharti 2026: हाइलाइट्स

यूपीएसएसएससी कांस्टेबल भर्ती 2026 ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 4 जून 2026 से शुरू की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार भर्ती से संबंधित अन्य विवरण नीचे टेबल में देख सकते हैं:

संगठन

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC)

विज्ञापन संख्या 

08/Exam 2026

पोस्ट 

एक्साइज कांस्टेबल 

कैटेगरी 

ग्रुप सी  (मंत्रालयी, गैर - राजपत्रित)

रजिस्ट्रेशन डेट 

4 से 24 जून, 2026 

चयन प्रक्रिया 

मेन्स लिखित परीक्षा

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

ऑफिशियल वेबसाइट 

upsssc.gov.in 

Check: HPRCA JE Notification 2026

UPSSSC Excise Constable Bharti 2026: पात्रता मानदंड 

यूपीएसएसएससी एक्साइज कांस्टेबल आवेदन जमा करने से पहले उम्मीदवारों को शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आरक्षण और शारीरिक मानकों जैसे पात्रता मानदंडों की जांच अवश्य कर लेनी चाहिए। इस भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता उत्तर प्रदेश बोर्ड या किसी अन्य मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट (10+2) है। उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 1 जुलाई, 2026 को 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए, हालांकि आरक्षित श्रेणियों और राज्य कर्मचारियों के लिए आयु सीमा में छूट दी गई है।

एनसीसी बी प्रमाणपत्र रखने वाले और प्रादेशिक सेना में दो वर्ष की सेवा का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।

आवेदन पत्र यूपीएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर ऑनलाइन भरना होगा। उम्मीदवारों को अपना पीईटी-2025 रोल नंबर और ओटीपी दर्ज करके लॉग इन करना होगा। 

UPSSSC Excise Constable Bharti 2026: रिक्त पद और चयन प्रक्रिया 

यूपीएसएसएससी की ओर से कुल 722 रिक्त पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। जिसमें से कुल मिलाकर, 292 पद सामान्य वर्ग के लिए हैं, जबकि 142 पद अनुसूचित जाति, 12 पद अनुसूचित जनजाति, 215 पद अन्य पिछड़ा वर्ग और 61 पद अल्पसंख्यक वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लिए हैं, जिनमें विशेष चयन भी शामिल है।

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive Content Writer

Priyanka Pal is a passionate writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing and digital content creation. A graduate in BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) from DU. She Completed her School Education under the CBSE Board, Where she developed a strong academic base along with an early interest in Writing.

She currently specializes in writing on Sarkari Naukri, Sarkari Result. With hands on experience in social media handling, education beats coverage and reader friendly Content. Priyanka has built a strong understanding of what connects with readers. She aims to create content that not only informs but also inspires.

... Read More
First Published: Apr 7, 2026, 17:09 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News