SSC CHSL Tier-II Admit Card 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने 07 अप्रैल 2026 को अपनी ऑफिशयल वेबसाइट ssc.gov.in पर एसएससी सीएचएसएल टियर-2 परीक्षा का एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। टियर-1 की परीक्षा को सफलतापूर्वक पास करने वाले उम्मीदवार अब ऑफिशियल वेबसाइट से रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करके हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। टियर-2 की मुख्य परीक्षा पूरे भारत में 10 अप्रैल 2026 को दो सेशन में आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद परीक्षा केंद्र में इसकी एक कॉपी के साथ वैध आईडी कार्ड ले जाना अनिवार्य है। इसके बिना एंट्री नहीं होगी।
SSC CHSL Tier-II Admit Card 2026 डाउनलोड करने का ऑनलाइन लिंक
एसएससी ने सीएचएसएल टियर-2 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक ssc.gov.in पर एक्टिव कर दिया है। एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा की तिथि और समय सहित अन्य जानकारी निहित होती है। नीचे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की लिंक उपलब्ध कराया गया है।
| एसएससी सीएचएसएल टियर-2 एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड लिंक |
SSC CHSL Tier-II Admit Card 2026 - हाइलाइट्स
एसएससी ने इससे पहले 01 अप्रैल 2026 को सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी की थी, जिसके जरिए उम्मीदवार परीक्षा का शहर और तिथि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। अब एसएससी ने सीएचएसएल टियर-2 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है, जिसमें परीक्षा केंद्र का नाम और पता, शिफ्ट टाइमिंग और रिपोर्टिंग टाइम सहित अन्य जानकारी निहित होती है। त्रुटि पाए जाने पर परीक्षा प्राधिकारी से संपर्क किया जा सकता है। आप नीचे टेबल से महत्वपर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
| विवरण | जानकारी |
| परीक्षा का नाम | एसएससी कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (CHSL) 2025-26 |
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | कर्मचारी चयन आयोग (SSC) |
| टियर-2 परीक्षा तिथि | 10 अप्रैल 2026 |
| एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | 07 अप्रैल 2026 |
| चयन प्रक्रिया | टियर-1 (सीबीई) और टियर-2 (सीबीटी और स्किल टेस्ट) |
| ऑफिशियल वेबसाइट | ssc.gov.in |
SSC CHSL Tier-II Admit Card 2026 डाउनलोड कैसे करें?
इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स को फॉलो करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
-
सबसे पहले एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
-
SSC CHSL Tier-II Admit Card 2026 पर क्लिक करें।
-
रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
-
एडमिट कार्ड में निहित जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करें। अब सबमिट पर क्लिक करें।
-
एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। इसकी एक कॉपी परीक्षा केंद्र पर लेकर जाएं।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation