UPSSSC Teacher Cadre JTC Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर विज्ञापन संख्या 03-परीक्षा/2026 के तहत यूपीएसएसएससी स्पेशल एजुकेशन टीचर के पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के अंतर्गत जेटीसी और एचटीसी ग्रेड के असिस्टेंट टीचर के कुल 58 रिक्त पदों को भरा जाना है। इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार 27 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अंतिम तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
यूपीएसएसएससी का मुख्य फोकस विभिन्न दिव्यांग श्रेणियां जैसे श्रवण बाधित, दृष्टिबाधित, बौद्धिक दिव्यांगता और शारीरिक दिव्यांगता से जुड़े उम्मीदवारों को स्पेशल एजुकेटर के पद पर नियुक्त करना है। इन पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति उत्तर प्रदेश के सरकारी संस्थानों में की जाएगी। चयन प्रक्रिया उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) पीईटी 2025 के स्कोर के आधार पर होगी।
UPSSSC Teacher Cadre JTC Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन लिंक
इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं। इसके लिए इच्छुक उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in विजिट करनी होगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि किसी भी तरह की तकनीकी ग्लिच से बचने के लिए अंतिम तिथि से पहले ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया को पूरा कर लें। आवेदन करने का लिंक नीचे उपलब्ध कराया गया है।
| यूपीएसएसएससी टीचर जेटीसी ऑनलाइन आवेदन लिंक |
UPSSSC Teacher Cadre JTC Recruitment 2026 - हाइलाइट्स
यूपीएसएसएससी में स्पेशल एजुकेशन टीचर (जेटीसी/एचटीसी) के पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 06 अप्रैल से 27 अप्रैल 2026 तक चलेगी। इन पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों को लेवल 6 के तहत 35,400 से 1,12,400 रुपये तक का वेतनमान दिया जाएगा। नीचे टेबल में भर्ता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है।
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) |
| विभाग का नाम | दिव्यांगजन सशक्तिकरण निदेशालय, उत्तर प्रदेश |
| विज्ञापन संख्या | 03-परीक्षा/2026 |
| नोटिफिकेशन | |
| पद का नाम | असिस्टेंट टीचर (जेटीसी/एचटीसी ग्रेड) |
| रिक्त पदों की संख्या | 58 |
| ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि | 06 अप्रैल 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि | 27 अप्रैल 2026 |
| ऑफिशियल वेबसाइट | upsssc.gov.in |
UPSSSC Teacher Cadre JTC Eligibility Criteria 2026
इन पदों के लिए उम्मीदवारों के पास यूपीएसएसएससी पीईटी स्कोर कार्ड 2025, किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं, स्पेशल एजुकेशन (आरसीआई मान्यता प्राप्त) में डिप्लोमा और वैध आरसीआई रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य है। उम्मीदवार की आयु 01 जुलाई 2026 के अनुसार न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। इन पदों के लिए आवेदन फीस 25 रुपये रखी गई है।
UPSSSC Teacher Cadre JTC Bharti 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स को फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
-
सबसे पहले यूपीएसएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
-
UPSSSC Teacher Cadre JTC Recruitment 2026 पर क्लिक करें।
-
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करें। पर्सनल और एजुकेशनल डिटेल्स भरें।
-
एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
-
आवेदन फीस भरें। सबमिट पर क्लिक करें।
-
आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर लें। इसका एक प्रिंट भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।
UPSSSC Teacher Cadre JTC चयन प्रक्रिया
यूपीएसएसएससी में स्पेशल एजुकेशन टीचर (जेटीसी/एचटीसी) पदों के लिए चयन प्रक्रिया में कुल तीन चरण शामिल होंगे। पहले चरण में पीईटी 2025 के स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। दूसरे चरण में लिखित परीक्षा होगी। तीसरे और आखिरी चरण में दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। सलेक्शन तीनों चरणों के आधार पर किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: SSC CHSL Tier-II Admit Card 2026: एसएससी सीएचएसएल टियर-2 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, ये रहा डाउनलोड लिंक
Comments
All Comments (0)
Join the conversation