KVS Admission 2026-27: केवीएस बाल वाटिका का रिजल्ट कल हो सकता है जारी, 9 अप्रैल को आएगी कक्षा 1 की पहली प्रोविजनल लिस्ट

Last Updated: Apr 7, 2026, 18:32 IST

केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से बाल वाटिका 1, 2 व 3 के लिए अलॉटमेंट लिस्ट कल यानी 8 अप्रैल और कक्षा 1 के लिए लिस्ट 9 अप्रैल को उपलब्ध करवाई जाएगी।

KVS Admission 2026-27 Result
KVS Admission 2026-27 Result

केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) कल 8 अप्रैल 2026 को बाल वाटिका के लिए एंट्रेंस रिजल्ट घोषित कर सकता है। जिन पेरेंटस ने अपने बच्चों के लिए रजिस्टर किया है, उनका अब कल  रिजल्ट जारी हो सकता है। वहीं, कक्षा 1 (Class 1) के लिए बहुप्रतीक्षित पहली प्रोविजनल लिस्ट 9 अप्रैल 2026 को जारी की जाएगी।

इन डेट्स में लेना होगा एडमिशन 

जिन बच्चों को पहली लिस्ट में सीट अलॉट की जाएगी उनको तय डेट्स के अनुसार स्कूल में जाकर रिपोर्ट करना होगा। साथ ही, निर्धारित किए गए समय और दस्तावेज जमा करके एडमिशन की प्रक्रिया को पूरा करना होगा।

KVS प्रवेश 2026: महत्वपूर्ण डेट्स 

एडमिशन की चयन प्रक्रिया को समझने के लिए सभी छात्र और पेरेंट्स नीचे दी गई टेबल को देखें। 

एडमिशन कैटेगरी  रिजल्ट/लिस्ट की डेट 
बाल वाटिका (I, II, III) 8 अप्रैल 2026 (कल)
कक्षा 1 - पहली लिस्ट 9 अप्रैल 2026
कक्षा 1 - दूसरी लिस्ट (यदि सीटें खाली रहीं) 15 अप्रैल 2026
कक्षा 1 - तीसरी लिस्ट (यदि सीटें खाली रहीं) 21 अप्रैल 2026
कक्षा 2 और ऊपर की कक्षाएं 10 अप्रैल 2026

रिजल्ट और प्रोविजनल लिस्ट कैसे चेक करें?

पेरेंट्स अपने बच्चे का रिजल्ट और प्रोविजनल लिस्ट देखने के लिए नीचे दिए गए इन स्टेप्स को फॉलो करें। 

  1. KVS की ऑफिशियल वेबसाइट kvsangathan.nic.in या संबंधित स्कूल की वेबसाइट पर जाएं।
  2. 'KVS Online Admission Portal' पर क्लिक करें।
  3. ‘चेक एप्लिकेशन स्टेटस' के टैब पर जाएं।
  4. अपना लॉगिन कोड, बच्चे की जन्म डेट और मोबाइल नंबर फिल करें।
  5. आपके सामने प्रोविजनल लिस्ट खुल जाएगी। इसमें अपने बच्चे का नाम और वेटिंग लिस्ट नंबर (यदि हो) चेक करें।

नाम आने के बाद जरूरी दस्तावेज

यदि आपके बच्चे का नाम प्रोविजनल लिस्ट में आ जाता है, तो आपको वेरिफिकेशन के लिए स्कूल में निम्नलिखित दस्तावेज ले जाने होंगे।

  • बच्चे की जन्म तिथि का मूल प्रमाण पत्र।
  • माता-पिता के पते का प्रमाण (बिजली बिल, राशन कार्ड, या आधार कार्ड)।
  • कैटेगरी प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC-NCL/EWS)।
  • सरकारी कर्मचारियों के लिए उनके विभाग द्वारा जारी प्रमाण पत्र।
  • बच्चे की पासपोर्ट साइज फोटो।
Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Apr 7, 2026, 18:32 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News