Live

UP Board 10th 12th Result 2026 LIVE: यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट कब आएगा, डेट और टाइम से जुड़ा लेटेस्ट अपडेट

Priyanka Pal
Apr 7, 2026, 13:04 IST

UP Board 10th 12th Result 2026 LIVE: यूपी बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं, 12वीं के परिणाम जल्द जारी होने की उम्मीद। कॉपियां जांचने का कार्य पूरा, परिणामों को घोषित करने का समय और दिनांक की पुष्टि से जुड़ा हरेक लेटेस्ट अपडेट के लिए जुड़े रहें जागरण जोश के साथ।


UP Board 10th 12th Result 2026 Date & Time
UP Board 10th 12th Result 2026 Date & Time

HIGHLIGHTS

  • यूपी बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं, 12वीं के परिणाम 2026 जल्द ऑफिशियल वेबसाइट पर किए जाएंगे जारी।
  • उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UPMSP) ने 10वीं, 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य लगभग पूरा।
  • यूपी बोर्ड की ओर से परिणाम 2026 जारी होने से पहले डेट और समय की घोषणा करेगा।

UP Board 10th 12th Result 2026 LIVE: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UPMSP) की ओर से कक्षा 10वीं, 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है। जिसे जांचने की प्रक्रिया 18 मार्च को शुरू की गई थी। अब टॉपर्स वेरिफिकेशन और इंटरव्यू को पूरा किया जाएगा, जिसके बाद यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 का परिणाम घोषित होगा। बोर्ड अब रिजल्ट को अंतिम रूप देने की तैयारी में लगा हुआ है।  

पिछले साल यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं का रिजल्ट 25 अप्रैल, 2025 को घोषित कर दिया गया था। परिणामों को जारी करने से पहले बोर्ड द्वारा डेट और समय की घोषणा करेगा। 

UP Board 10th 12th Result 2026: कक्षा 10वीं 12वीं की परीक्षाएं कब आयोजित हुई थीं?

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UPMSP) की ओर से कक्षा 10वीं 12वीं की परीक्षाओं का आयोजन 18 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च, 2026 को समाप्त हुई थीं। वहीं प्रैक्टिव एग्जाम 21 जनवरी से 5 फरवरी, 2026 के बीच खत्म हुई थी। 

UP Board 10th 12th Result 2026: हाइलाइट्स 

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं की परीक्षाओं का आयोजन 18 फरवरी, 2026 से शुरू किया गया था। 12 मार्च को परीक्षाएं समाप्त हो गई थी। यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 से जुड़े अन्य जरूरी डिटेल जानने के लिए छात्र नीचे दिए गए टेबल को देख सकते हैं। 

इवेंट्स 

जानकारी 

बोर्ड का नाम

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP)

परीक्षा का नाम

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा 2026

परीक्षा तिथि

फरवरी से अप्रैल 2026

परीक्षा मोड

ऑफलाइन

शैक्षणिक सत्र

2025-26

रिजल्ट जारी होने की तिथि

अप्रैल 2026

रिजल्ट चेक करने की वेबसाइट

upmsp.edu.in

रिजल्ट मोड

ऑनलाइन

रिजल्ट के लिए जरुरी डिटेल्स

रोल नंबर

UP Board 10th 12th Result 2026 कैसे चेक करें?

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं का रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए गए सिंपल स्टेप के जरिए चेक कर पाएंगे।

  1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।

  2. होम पेज पर, यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें।

  3. रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।

  4. रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।

  5. कक्षा 10वीं, 12वीं का रिजल्ट डाउनलोड करें।

LIVE UPDATES
Check Latest Updates Refresh
  • Apr 7, 2026, 13:04 IST

    UP Board Result 2026 Live: यूपी बोर्ड रिजल्ट की सही तारीख क्या है?

    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UPMSP) रिजल्ट की सही तारीख यूपी बोर्ड के ऑफिशियल नोटिफिकेशन के बाद ही पता चल पाएगी। 

  • Apr 7, 2026, 12:59 IST

    UP Board Result 2026 Live: रिजल्ट में शामिल विवरण

    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UPMSP) रिजल्ट 2026 में छात्र का नाम, रोल नंबर, माता-पिता का नाम, स्कूल/जिला कोड, विषयवार अंक (प्रायोगिक और सिद्धांत), कुल अंक और प्रतिशत आदि विवरण शामिल होते हैं। 

  • Apr 7, 2026, 12:55 IST

    UP Board Result 2026 Live: पिछले साल यूपी बोर्ड में शामिल होने वाले छात्रों की संख्या

    पिछले साल यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं का रिजल्ट 25 अप्रैल, 2025 को घोषित किया गया था। जिसमें 51,25,308 छात्रों ने परीक्षा दी थी, 10वीं में 29,47,311 और 12वीं में 25,77,997 छात्र उपस्थित हुए थे। 

  • Apr 7, 2026, 12:50 IST

    UP Board Result 2026 Live: संभावित तिथि

    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UPMSP) द्वारा कक्षा 10वीं, 12वीं का रिजल्ट 2026 इस महीने जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जा सकता है। 

  • Apr 7, 2026, 12:46 IST

    UP Board Result 2026: ऑफिशियल वेबसाइट

    यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का परिणाम 2026 जारी होने के बाद, छात्र अपने स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर चेक कर सकेंगे।

  • Apr 7, 2026, 12:40 IST

    UP Board Result 2026: टॉपर्स वेरिफिकेशन

    यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं की मूल्यांकन प्रक्रिया 18 मार्च को शुरू की गई थी। अब 10वीं, 12वीं के टॉपर्स वेरिफिकेशन और इंटरव्यू की प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। 

  • Apr 7, 2026, 12:35 IST

    UP Board Result 2026: डेट और टाइम

    यूपी बोर्ड द्वारा 10वीं और 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम 2026 जल्द घोषित किया जाएंगे। जिसके बाद छात्र अपने रोल नंबर के माध्यम से स्कोरकार्ड चेक कर सकेंगे।

  • Apr 7, 2026, 12:31 IST

    UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी करने की तैयारी

    UPMSP (उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड) 10वीं, 12वीं की कॉपियों के मूल्यांकन पूरा होने के बाद अब बोर्ड रिजल्ट 2026 जारी करने की तैयारियों में लगा हुआ है। इसके लिए Data Processing और Merit list को तैयार करने का काम तेजी से चल रहा है। 

  • Apr 7, 2026, 12:25 IST

    UP Board Result 2026: पिछले साल यूपी बोर्ड रिजल्ट कब आया था?

    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UPMSP) ने पिछले साल कक्षा 10वीं, 12वीं की परीक्षाओं के रिजल्ट 2025 की घोषणा 25 अप्रैल को की थी। इस साल भी परिणाम जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किए जा सकते हैं। 

  • Apr 7, 2026, 12:20 IST

    UP Board 10th 12th Result 2026: बोर्ड ने कहा साइवर ठगों से सतर्क रहें

    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UPMSP) ने यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं के छात्रों और अभिभावकों को साइवर ठगों से सावधान और सतर्क रहने को कहा है। दरअसल, बोर्ड का कहना है कि साइवर ठग फोन कॉल और Message करके छात्रों को अंक बढ़वाने का वादा कर सकते हैं। बोर्ड ने ऐसी गतिविधियों के लिए चेतावनी जारी कर दी है। 

  • Apr 7, 2026, 12:10 IST

    UP Board 10th 12th Result 2026: कॉपियों का मूल्यांकन

    माध्यमिक शिक्षा परिषद्, उत्तर प्रदेश (UPMSP) की ओर से कक्षा 10वीं, 12वीं की कॉपियों का मूल्यांकन पूरा कर लिया गया है। जिसमें लगभग 2.75 करोड़ पुस्तिकाओं की जांच कर ली गई है। 

  • Apr 7, 2026, 12:00 IST

    UP Board 10th 12th Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं के छात्रों की संख्या

    इस साल उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UPMSP) कक्षा 10वीं, 12वीं में लगभग 50 लाख से अधिक छात्र - छात्राएं शामिल हैं। जिसमें करीब 2.75 करोड़ उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की गई है। 

  • Apr 7, 2026, 11:48 IST

    UP Board 10th 12th Result 2026: यूपी बोर्ड की परीक्षाएं कब हुई थीं?

    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UPMSP) की ओर से 10वीं, 12वीं की परीक्षाओं 2026 का आयोजन फरवरी से मार्च की बीच तक किया गया था। जिसके बाद छात्र-छात्राएं अब अपने परिणामों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

  • Apr 7, 2026, 11:42 IST

    UP Board 10th 12th Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट कब आएगा?

    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UPMSP) की ओर से कक्षा 10वीं, 12वीं के परिणामों 2026 की घोषणा की जाएगी। मूल्यांकन पूरा होने के बाद बोर्ड द्वारा डेटा प्रोसेसिंग और मेरिट लिस्ट तैयार करने का काम पूरा किया जा रहा है। जिससे रिजल्ट 2026 जल्द जारी किया जा सके। 

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive Content Writer

Priyanka Pal is a passionate writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing and digital content creation. A graduate in BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) from DU. She Completed her School Education under the CBSE Board, Where she developed a strong academic base along with an early interest in Writing.

She currently specializes in writing on Sarkari Naukri, Sarkari Result. With hands on experience in social media handling, education beats coverage and reader friendly Content. Priyanka has built a strong understanding of what connects with readers. She aims to create content that not only informs but also inspires.

... Read More

Trending

Latest Education News