RO/ARO Topper Pratibha Yadav: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने समीक्षा अधिकारी (RO)/सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) की मुख्य परीक्षा-2023 के रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परीक्षा में कुल 419 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। उत्तर प्रदेश की रहने वाली प्रतिभा यादव ने यूपीपीएससी आरओ/एआरओ परीक्षा में 76वीं रैंक हासिल कर अपनी एक अलग पहचान बनाई। आज हम आपको उनकी सफलता की कहानी बताएंगे।
कौन है प्रतिभा यादव?
प्रतिभा यादव का जन्म उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के टोडरपुर में हुआ। प्रतिभा ने यूपीपीएससी आरओ/एआरओ परीक्षा में 76वीं रैंक हासिल कर अब वह समीक्षा अधिकारी बन गई है। वह बेहद साधारण परिवार से ताल्लुक रखती है। उनके पिता शिवाजी यादव स्वामी आत्मानंद इंटर कॉलेज टोडरपुर के प्रधानाचार्य है। परिवार ने हमेशा प्रतिभा को पढ़ाई के लिए मोटिवेट किया, उन्हें एक अनुशासित माहौल मिला। आज प्रतिभा ने अपनी इस सफलता का श्रेय श्रेय परिवार और सुव्यवस्थित शैक्षिक वातावरण को दिया।
प्रतिभा यादव Educational Qualification
प्रतिभा यादव ने इंटर तक की शिक्षा स्थानीय स्वामी आत्मानंद इंटर कॉलेज टोडरपुर से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने स्नातक की पढ़ाई इलाहाबाद विश्वविद्यालय और परास्नातक की पढ़ाई दिल्ली विश्वविद्यालय से प्राप्त की। परास्नातक की पढ़ाई के बाद अपनी बड़ी बहन संगीता के साथ प्रयागराज में रहकर कोचिंग के जरिए प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुट गई। आज जिसका रिजल्ट हम सभी के सामने हैं। प्रतिभा कड़ी मेहनत, लगन और सही रणनीति के चलते यूपीपीएससी आरओ/एआरओ का एग्जाम क्रैक किया।
पिता शिवाजी यादव की आंखों में खुशी के आंसू हैं। कहते हैं कि बेटी अफसर बन गई। उन्होंने न केवल परिवार का नाम रोशन किया, बल्कि गांववासियों के लिए एक मिसाल कायम की। प्रतिभा यादव कहती है कि बेटियां किसी भी मायने में बेटों से कम नहीं है।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation