HPRCA JE Notification 2026:149 जूनियर इंजीनियर पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी

Last Updated: Apr 7, 2026, 13:23 IST

HPRCA JE Notification 2026: हिमाचल प्रदेश में जूनियर इंजीनियर सिविल भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन किया गया जारी। डिप्लोमा और इंजीनियरिंग प्राप्त कर चुके उम्मीदवार भर्ती से संबंधित आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता सहित डिटेल आगे लेख में देख सकते हैं।

HPRCA JE Notification 2026
HPRCA JE Notification 2026

HPRCA JE Notification 2026: हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) की ओर से जूनियर इंजीनिर (JE) सिविल भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य जेई के कुल 149 रिक्त पदों को भरना है। इच्छुक उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 10 अप्रैल से ऑफिशियल वेबसाइट पर  शुरू की जाएगी। 

HPRCA JE Notification 2026: नोटिफिकेशन पीडीएफ

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने जेई सिविल भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन 10 अप्रैल से शुरू किए जाएंगे और 2 मई तक समाप्त कर दिए जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन पूरा करना होगा। इसी के साथ उम्मीदवारों को इस बात का ध्यान देना चाहिए कि एप्लिकेशन फॉर्म ऑफलाइन स्वीकार नहीं किया जाएगा। 

HPRCA JE Recruitment Notification 2026 PDF

HPRCA JE Notification 2026: हाइलाइट्स

जूनियर इंजीनिर सिविल भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 10 अप्रैल से शुरू किए जाएंगे और 2 मई तक समाप्त कर दिए जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार भर्ती से संबंधित अन्य जरूरी डिटेल्स के लिए नीचे टेबल देख सकते हैं:

संगठन

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA)

पोस्ट 

जूनियर इंजीनिर (JE) सिविल

विज्ञापन संख्या 

06/2026

राज्य 

हिमाचल 

वैकेंसी 

149

शैक्षणिक योग्यता 

डिप्लोमा और इंजीनियरिंग

ऑफिशियल वेबसाइट 

hprca.hp.gov.in

HPRCA JE Notification 2026: पात्रता मानदंड 

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग जूनियर इंजीनियर (सिविल) भर्ती 2026 विभिन्न श्रेणियों के लिए कुल 149 रिक्त पदों को भरेगा। इसके लिए उम्मीदवारों को पात्रता मानदंड को पूरा करना आवश्यक है, जिसका विवरण निम्नलिखित है:

  • उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होने के साथ - साथ सिविल इंजीनियर में डिप्लोमा डिग्री (बीई/बीटेक) होनी चाहिए। 

  • संबंधित भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 1 जनवरी, 2026 को 18 से 45 वर्ष तक होनी चाहिए। 

HPRCA JE Notification 2026: रिक्त पदों की संख्या 

इस भर्ती का उद्देश्य विभिन्न श्रेणियों में 149 पदों को भरना है। रिक्तियां सामान्य, ईडब्ल्यूएस, एससी, ओबीसी और एसटी श्रेणियों के साथ-साथ राज्य के मानदंडों के अनुसार कुछ आरक्षित उप-श्रेणियों में वितरित की गई हैं।

HPRCA JE Selection Process 2026: चयन प्रक्रिया 

एचपीआरसीए जेई भर्ती 2026 के लिए चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और उसके बाद दस्तावेज़ सत्यापन शामिल होगा। लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को भर्ती के अंतिम चरण के लिए चुना जाएगा।

HPRCA JE Recruitment 2026 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग की ओर से निकाली गई भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप के जरिए अपना ऑनलाइन आवेदन पूरा कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। 

  2. होम पेज पर, HPRCA JE Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें।

  3. रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा करने के लिए नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर सहित डिटेल डालें। 

  4. लॉगिन करने के बाद एप्लिकेशन फॉर्म भरें।

  5. फॉर्म भरने के लिए मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।

  6. एप्लिकेशन फीस भरें और सबमिट करें।

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive Content Writer

Priyanka Pal is a passionate writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing and digital content creation. A graduate in BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) from DU. She Completed her School Education under the CBSE Board, Where she developed a strong academic base along with an early interest in Writing.

She currently specializes in writing on Sarkari Naukri, Sarkari Result. With hands on experience in social media handling, education beats coverage and reader friendly Content. Priyanka has built a strong understanding of what connects with readers. She aims to create content that not only informs but also inspires.

... Read More
First Published: Apr 7, 2026, 13:23 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News