CBSE Tier-2 Exam City Intimation Slip 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द अपनी ऑफिशियल वेबसाइट www.cbse.gov.in पर टियर-2 एग्जाम की सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी करेगा। । एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप 8 अप्रैल 2026 को जारी होने की उम्मीद है। टियर-2 की परीक्षा 18 अप्रैल से 26 अप्रैल 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। टियर-1 की परीक्षा में सफलतापूर्वक पास करने वाले उम्मीदवार सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज कर सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
सीबीएसई में टियर-2 परीक्षा के माध्यम से ग्रुप-ए, ग्रुप-बी और ग्रपी-सी के नॉन टीचिंग पद असिस्टेंट सेक्रेटरी, असिस्टेंट डायरेक्टर, अकाउंट ऑफिसर, सुपरिटेंडेंट, जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर और जूनियर असिस्टेंट आदि को भरा जाएगा। इसकी लिखित परीक्षा 30 जनवरी 2026 से 01 फरवरी 2026 के बीच आयोजित की गई थी, जिसका रिजल्ट 02 मार्च 2026 को जारी किया गया था।
CBSE Tier-2 Exam City Intimation Slip 2026 डाउनलोड करने का ऑनलाइन लिंक
सीबीएसई टियर-2 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड करने के बाद अपना नाम, परीक्षा की तिथि समय, रोल नंबर और परीक्षा का शहर आदि को ध्यानपूर्वक चेक करना चाहिए। त्रुटि पाए जाने पर परीक्षा प्राधिकारी से संपर्क किया जा सकता है। एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी होने के बाद नीचे डाउनलोड लिंक उपलब्ध करा दिया जाएगा।
| सीबीएसई टियर-2 एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप 2026 डाउनलोड लिंक | जल्द उपलब्ध कराया जाएगा |
CBSE Tier-2 Exam City Intimation Slip 2026 - हाइलाइट्स
सीबीएसई 08 अप्रैल 2026 को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर टियर-2 एग्जाम की सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी करेगा। एग्जाम सिटी स्लिप से उम्मीदवार अपने परीक्षा केंद्र के बारे में जान सकते हैं और इसके अनुसार यात्रा करने की योजना बना सकते हैं। नीचे टेबल में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई है।
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) |
| परीक्षा का नाम | नॉन टीचिंग पद टियर-2 परीक्षा |
| पद का नाम | असिस्टेंट सेक्रेटरी, अकाउंट ऑफिसर, और जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर सहित अन्य पद |
| एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी होने की तिथि | 08 अप्रैल 2026 |
| परीक्षा की तिथि | 18 अप्रैल से 26 अप्रैल 2026 के बीच आयोजित |
| ऑफिशियल वेबसाइट | www.cbse.gov.in |
CBSE Tier-2 Exam City Intimation Slip 2026 डाउनलोड कैसे करें?
सीबीएसई टियर-2 एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप 2026 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
-
सबसे पहले सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट www.cbse.gov.inपर जाएं।
-
CBSE Tier-2 Exam City Intimation Slip 2026 पर क्लिक करें।
-
रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
-
एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप में निहित जानकारी को ध्यानपूर्वक देखें।
-
सीबीएसई टियर-2 एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड कर लें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation