नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नवयुग स्कूल सरोजिनी नगर एंट्रेंस एग्जाम (NSSNET 2026) के लिए एडमिट कार्ड ऑफिशियल तौर पर वेबसाइट पर जारी कर दिया है। यह परीक्षा दिल्ली के प्रतिष्ठित 'नवयुग स्कूल' में कक्षा 6 और 7 में एडमिशन के लिए आयोजित की जा रही है। इस एग्जाम के माध्यम से NDMC स्कूलों में कक्षा 6 और 7 में एंट्रेंस का निर्णय लिया जाएगा। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.nic.in/nssnet पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड फिल करके अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।
एग्जाम दिल्ली भर के विभिन्न सेंटर पर सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। छात्रों को एग्जाम हॉल में एडमिट कार्ड की मुद्रित प्रति अवश्य लानी होगी। डिजिटल प्रतियां स्वीकार नहीं की जाएंगी। पास होने के लिए छात्रों को कुल मिलाकर कम से कम 65 प्रतिशत और प्रत्येक सब्जेक्ट में 50 प्रतिशत मार्क्स प्राप्त करने होंगे।
NSSNET 2026: एग्जाम की महत्वपूर्ण डेट्स और टाइम
अपनी तैयारी को सही दिशा देने के लिए नीचे दी गई टेबल के शेड्यूल को ध्यान से देखें।
| इवेंट | महत्वपूर्ण जानकारी |
| एडमिट कार्ड जारी होने की डेट | 06 अप्रैल 2026 |
| एग्जाम की डेट | 10 अप्रैल 2026 (शुक्रवार) |
| एग्जाम का टाइम | सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक |
| एग्जाम का मोड | ऑफलाइन (OMR Sheet आधारित) |
| एग्जाम सेंटर | नई दिल्ली नगर परिषद (NDMC) क्षेत्र |
NTA NSSNET 2026 एडमिट कार्ड डायरेक्ट लिंक - यहां क्लिक करें
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स क्या हैं?
NTA NSSNET 2026 में एडमिशन लेने के लिए छात्र नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे करें ए़डमिट कार्ड डाउनलोड।
- NTA की ऑफिशियल NSSNET वेबसाइट exams.nta.nic.in/nssnet पर जाएं।
- होमपेज पर "Download Admit Card for NSSNET – 2026" के लिंक को चुनें।
- अपना एप्लिकेशन नंबर और जन्म तिथि (या पासवर्ड) फिल करें।
- स्क्रीन पर दिख रहा 'Security Pin' फिल करें और 'Submit' बटन दबाएं।
- एडमिट कार्ड खुलते ही उसे डाउनलोड कर लें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation