NBEMS GPAT Rank List 2026 OUT: नेशनल बोर्ड ऑफ एजुकेशन इन मेडिकल साइंस (NBEMS) ने GPAT 2026 की ऑफिशियल रैंक लिस्ट आज घोषित कर दी गई है। वे सभी छात्र जिन्होंने 7 मार्च 2026 को आयोजित ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट दिया था, वह अब ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर अपनी रैंक और स्कोर चेक कर सकते हैं। यह रैंक लिस्ट भारत के प्रतिष्ठित फार्मेसी कॉलेजों (M.Pharm) में एडमिशन के लिए सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज है।
GPAT 2026 रिजल्ट की मुख्य अपडेट्स
छात्र GPAT 2026 रिजल्ट की मुख्य अपडेट्स के लिए नीचे दी गई टेबल में एग्जाम और रिजल्ट से जुड़ी मुख्य जानकारी ले सकते हैं।
| इवेंट | महत्वपूर्ण जानकारी |
| एग्जाम संचालक | NBEMS (नैटबोर्ड) |
| एग्जाम की डेट | 7 मार्च 2026 |
| रैंक लिस्ट जारी होने की डेट | 7 अप्रैल 2026 |
| टोटल मार्क्स | 500 |
| ऑफिशियल वेबसाइट | natboard.edu.in |
कैटेगरी-वाइज कट-ऑफ और क्वालिफाइंग स्कोर
इस साल प्रतिस्पर्धा काफी कड़ी रही है। NBEMS द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, विभिन्न श्रेणियों के लिए संभावित कट-ऑफ स्कोर इस प्रकार है:
| कैटेगरी | मिनिमम स्कोर | मैक्सिमम रैंक |
| GENERAL | 213 | 2058 |
| GENERAL-EWS | 180 | 4979 |
| GENERAL-EWS-Pwd | 109 | 25395 |
| GENERAL-PWD | 108 | 25877 |
| OBC-NCL | 177 | 5431 |
| OBC-NCL-Pwd | 100 | 29552 |
| SC | 142 | 12810 |
| SC-Pwd | 109 | 25118 |
| ST | 116 | 22122 |
| ST-Pwd | 114 | 23181 |
रैंक लिस्ट के लिए डायरेक्ट लिंक - यहां क्लिक करें
रैंक लिस्ट और स्कोरकार्ड कैसे चेक करें?
अपनी रैंक और स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:
- ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
- होमपेज पर 'Examinations' टैब के अंदर GPAT 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
- "Result of GPAT 2026" वाली फाइल को डाउनलोड करें। इसमें आप अपना रोल नंबर और ऑल इंडिया रैंक (AIR) देख सकते हैं।
- व्यक्तिगत स्कोरकार्ड के लिए 'Applicant Login' पर जाकर अपनी ID और पासवर्ड फिल करें।
- भविष्य की काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए इसका प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।
यहां भी पढ़े: wbjeeb.nic.in/wbjee पर कल बंद हो जाएंगे रजिस्ट्रेशन, इंजीनियरिंग में एडमिशन के लिए आज ही करें अप्लाई
Comments
All Comments (0)
Join the conversation