ICAI का बड़ा फैसला: अब साल में दो बार होंगे फाइनल एग्जाम, इंटरमीडिएट एग्जाम की डेट्स में बदलाव

Last Updated: Apr 7, 2026, 12:32 IST

ICAI ने CA फाइनल एग्जाम मई 2026 और CA इंटरमीडिएट एग्जाम के कार्यक्रम के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। छात्र ऑफिशियल सूचना और अपडेट्स के लिए यहां देखें।

ICAI CA May 2026 Exam Notification
ICAI CA May 2026 Exam Notification

चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (CA) की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने कुछ महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। सूचना के अनुसार, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का लास्ट एग्जाम मई 2026 से साल में दो बार आयोजित किए जाएंगे। चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की इंटरमीडिएट एग्जाम का समय भारत और विदेश में पुनर्निर्धारित किया गया है। साथ ही, अब यह एग्जाम 3 मई 2026 के बजाय 5 मई 2026 से शुरू होंगे। एग्जाम का समय दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक पहले जैसा ही रहेगा।

ICAI CA मई 2026 इंटरमीडिएट एग्जाम पुनर्निर्धारित - यहां क्लिक करें

CA के फाइनल एग्जाम साल में दो बार होंगे आयोजित - यहां क्लिक करें 

CA Intermediate May 2026: एग्जाम की नई डेट्स 

ICAI के ताजा नोटिफिकेशन के अनुसार, मई 2026 में होने वाली इंटरमीडिएट के एग्जाम अब अपने पुराने तय समय से शुरू नहीं होंगे। प्रशासनिक कारणों से इन्हें री-शेड्यूल किया गया है।

Group

पुरानी डेट

नई डेट्स 

Group I

3 मई 2026 से

5 मई 2026 से शुरू

Group II

निर्धारित समय पर

11 मई 2026 से शुरू

इंटरमीडिएट के एग्जाम अब 5 मई 2026 से शुरू होकर 15 मई 2026 तक चलेंगे। छात्र अपने एडमिट कार्ड पर दिए गए सेंटर और टाइम का विशेष ध्यान रखें।

CA Final Exams: अब साल में सिर्फ दो बार होंगे एग्जाम 

ICAI ने एक और चौंकाने वाला फैसला लिया है। पिछले कुछ समय से चल रही तीन बार एग्जाम की चर्चाओं के बीच, अब यह स्पष्ट कर दिया गया है कि CA Final के एग्जाम साल में दो बार आयोजित किए जाएंगे।

Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Apr 7, 2026, 12:32 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News