सड़क किनारे बैठा है मेंढक, सिर्फ तेज नजर वाले ही 9 सेकेंड में ढूंढकर दे सकते हैं जवाब

Last Updated: Apr 7, 2026, 12:56 IST

Optical Illusion की अपनी इस श्रृंखला में हम आपके लिए एक ऐसी तस्वीर लेकर आए हैं, जिसमें सड़क किनारे एक मेंढक बैठा हुआ है। कई लोग इसे ढूंढने में विफल रहे हैं, क्या आप इसे 9 सेकेंड में ढूंढ सकते है? यदि हां, चैलेंज स्वीकार करें और शुरू हो जाएं।

ऑप्टिकल इल्यूजन
ऑप्टिकल इल्यूजन

Optical Illusion की अपनी इस श्रृंखला में हम आपके लिए इस बार भी अलग तस्वीर लेकर आए हैं। यह तस्वीर बहुत ही सामान्य तस्वीर है, जिसमें इल्यूजन अधिक नहीं है। हालांकि, इसके बावजूद कई लोग इस तस्वीर में मेंढक नहीं ढूंढ पा रहे हैं। दरअसल, तस्वीर में एक मेंढक भी है, जो कि सामने है, लेकिन फिर भी लोग इसे पहचान नहीं पा रहे हैं। क्या, आप इसे 9 सेकेंड में ढूंढ सकते हैं? यदि हां, तो यह आपकी नजरों और तीव्र बुद्धि का प्रदर्शन भी होगा। तो, चलिए चैलेंज शुरू करते हैं।

तस्वीर में क्या-क्या है शामिल

तस्वीर में किसी एक शहर का दृश्य दिया गया है। इसमें सड़क पर कुछ गाड़ियां दिख रही हैं, जबकि सड़क किनारे भी कुछ गाड़ियां खड़ी हैं। वहीं, पिक्चर में एक बिल्डिंग का निर्माण कार्य भी चल रहा है, जबकि एक व्यक्ति कूड़े को कूड़े के ट्रक के पास ले जा रहा है। अब आप इसे अपने लिए इसे एक हिंट भी समझ सकते हैं।

तय समय में नहीं ढूंढ पा रहे लोग

इस तस्वीर में मेंढक आराम से एक निश्चित स्थान पर बैठा हुआ है। हालांकि, इसके बावजूद भी लोग उसे ढूंढ नहीं पा रहे हैं। कई लोगों ने इसे खोजने की कोशिश की, लेकिन वे विफल रहे, जबकि जिन लोगों ने मेंढक ढूंढा, उन्होंने बहुत अधिक समय ले लिया। ऐसे में आप इस तस्वीर को अपने दोस्तों के साथ भी साझा कर सकते हैं और उनका टेस्ट ले सकते हैं। 

आप भी ले सकते हैं थोड़ा अतिरिक्त समय

यदि आपने अभी तक मेंढक नहीं ढूंढा है, तो आप थोड़ा अतिरिक्त समय ले सकते हैं। हालांकि, ध्यान रहे कि यह समय 10 से 20 सेकेंड  के अतिरिक्त नहीं होना चाहिए। क्योंकि, जितना कम समय में आप मेंढक खोजेंगे, यह आपके कौशल को दिखाएगा।

optical-illusion-solution

Source: Optical Illusion

यहां बैठा हुआ है मेंढक

हम उम्मीद करते हैं कि आपने अब मेंढक ढूंढ लिया होगा। यदि आप अब भी मेंढक नहीं ढूंढ सके हैं, तो हम आपको इसकी सही लोकेशन बता देते हैं। दरअसल, मेंढक तस्वीर में सड़क किनारे लगे एक हरे रंग की बेंच पर बैठा हुआ है। आपकी सुविधा के लिए हमने मेंढक को लाल रंग के घेरे में रखा है।

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He writes on national and international topics from a GK perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com

... Read More
First Published: Apr 7, 2026, 12:56 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News