UPTET Admit Card 2026: इस डेट को जारी होगा यूपी टीईटी एडमिट कार्ड, ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे हॉल टिकट PDF

Last Updated: Jun 24, 2026, 13:08 IST

UPTET Admit Card 2026: UPESSC द्वारा यूपी टीईटी परीक्षा का एडमिट कार्ड 30 जून को आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जारी किया जाएगा। परीक्षा 2 से 4 जुलाई 2026 तक राज्य में विभिन्न केंद्रों पर आयोजित होगी। उम्मीदवार अपना प्रवेश कहां और कैसे डाउनलोड करें, इसके बारे में सभी डिटेल्स इस लेख से प्राप्त करें।

UPTET Admit Card 2026 को उम्मीदवार 30 जून से आधिकारिक वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से डाउनलोड कर सकेंगे।
UPTET Admit Card 2026 को उम्मीदवार 30 जून से आधिकारिक वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से डाउनलोड कर सकेंगे।

UPTET Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) 30 जून 2026 को अपनी ऑफिशियल साइट पर उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी करेगा। उम्मीदवार जिसने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अपने लॉगिन डिटेल्स का उपयोग करके हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे। यूपीटीईटी परीक्षा 2, 3 और 4 जून को आयोजित होगी। परीक्षा प्रत्येक दिन 2 शिफ्टों में होगी, पेपर 1 (कक्षा 1 से 5) सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और पेपर 2 (कक्षा 6 से 8) दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक।

UPTET 2026 Exam-हाइलाइट्स

यूपी टीईटी परीक्षा 60 जिलों में बनाए गए 955 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।  उम्मीदवार इस लेख नीचे यूपी टीईटी परीक्षा 2026 से संबंधित हाइलाइट्स देख सकते हैं। 

विवरण

जानकारी

परीक्षा का नाम

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET)

UPTET एडमिट कार्ड 2026 जारी

30 जून 2026

लॉगिन क्रेडेंशियल

रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और पासवर्ड

पेपर

2 पेपर, (पेपर 1 और पेपर 2)

परीक्षा तिथि

2 से 4 जुलाई 2026 तक

आधिकारिक वेबसाइट

upessc.up.gov.in

यूपीटीईटी एडमिट कार्ड 2026 कैसे डाउनलोड करें? 

उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप्स की मदद से यूपीटीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 

  • फिर होम पेज पर उ0 प्र0 शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 (UPTET) परीक्षा प्रवेश पत्र लिंक पर क्लिक करें। 

  • अब आपके सामने एक लॉगिन पेज ओपन होगा।, इसमें अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें। 

  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा। इसमें दी गई जानकारी चेक करें और डाउनलोड करें। 

UPTET एडमिट कार्ड पर क्या जानकारी दी जाती है?

यूपी टीईटी एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी विवरणों को ध्यान से चेक करें अगर किसी भी प्रकार की गलती मिलती है तो इसकी शिकायत जरूर करें। प्रवेश पत्र पर निम्नलिखित विवरण उल्लिखित होते हैं। 

  • उम्मीदवार का नाम

  • रोल नंबर

  • रजिस्ट्रेशन नंबर

  • परीक्षा तिथि

  • परीक्षा शिफ्ट

  • पेपर

  • एग्जाम सेंटर

  • अभ्यर्थी का फोटो सहित अन्य डिटेल्स

यूपीटीईटी एडमिट कार्ड 2026 कब आएगा? 

यूपीटीईटी एडमिट कार्ड आधिकारिक तौर पर 30 जून को जारी किया जाएगा। एक बार जारी होने के बाद अभ्यर्थी अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल साइट upessc.up.gov.in पर जाना होगा। 

यूपीटीईटी परीक्षा 2026 के दिन सेंटर पर क्या साथ लेकर जाएं?

UPTET परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेज साथ लेकर जाने चाहिए:

  • यूपीटीईटी एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट

  • एक फोटो आईडी कार्ड 

  • हाल ही कि पासपोर्ट साइज फोटो (यदि निर्देशों में मांगी गई हो)

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Jun 24, 2026, 13:08 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News