RSSB CET 12th Level Notification 2026: राजस्थान सीईटी 12th लेवल एग्जाम नोटिफिकेशन जारी, आज से करें आवेदन
RSSB CET 12th Level Exam Notification 2026: राजस्थान समान पात्रता परीक्षा 2026 का डिटेल नोटिफिकेशन पीडीएफ जारी कर दिया गया है। इस भर्ती अभियान के तहत वनपाल, कांस्टेबल, छात्रावास अधीक्षक, जमादार ग्रेड-II, लिपिक ग्रेड-II तथा विभिन्न विभागों में कनिष्ठ सहायक जैसे पदों को भरा जाएगा। भर्ती से संबंधित पात्रता मानदंडों को जानने के लिए लेख में दी डिटेल्स देखें।
RSSB CET Notification 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने विज्ञापन संख्या 08/2026 के तहत CET एग्जाम का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। समान पात्रता परीक्षा का डिटेल नोटिफिकेशन 23 जून, 2026 को जारी किया गया है। कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट के माध्यम से राज्य की विभिन्न भर्तियों के लिए योग्य कैंडिडेट का सिलेक्शन किया जाएगा। ऑनलाइन एप्लिकेशन फॉर्म 24 जून से शुरू किए जा रहे हैं, इसकी लास्ट डेट 23 जुलाई, 2026 है।
राजस्थान सीनियर सेकेंडरी लेवल समान पात्रता परीक्षा का आयोजन 23 से 25 अक्टूबर, 2026 के बीच किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन पूरा करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें।
Rajasthan CET Notification 2026 PDF Download
आरएसएसबी ने ऑफिशियल नोटिफिकेशन 23 जून, 2026 को बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जारी किया है। अधिसूचना में आवेदन प्रक्रिया, आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क सहित डिटेल्स शामिल हैं। राजस्थान सीईटी एग्जाम 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 24 जून से शुरू होने जा रहे हैं। इच्छुक उम्मीदवार 23 जुलाई 2026 तक ऑफिशियल पोर्टल के माध्यम से अपना आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।
आरएसएसबी सीईटी नोटिफिकेशन पीडीएफ
RSSB CET Notification 2026 Official Website: हाइलाइट्स
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 24 जून से ऑनलाइन माध्यम से शुरू की जा रही है। भर्ती प्रक्रिया से जुड़े जरूरी हाइलाइट्स आप नीचे दिए गए टेबल में देख सकते हैं।
| बोर्ड प्राधिकरण का नाम | राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) |
| एग्जाम | राजस्थान CET (सामान्य पात्रता परीक्षा) |
| नोटिफिकेशन जारी | 23 जून, 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन | 24 जून से 23 जुलाई, 2026 |
| एग्जाम स्तर | सीनियर सेकेंडरी (12वीं) |
| परीक्षा तिथि | 23 से 25 अक्टूबर 2026 |
| आवेदन मोड | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वेबसाइट | rssb.rajasthan.gov.in |
Rajasthan CET 12th Level Eligibility Criteria: पात्रता मानदंड
शैक्षणिक योग्यता : किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं क्लाल पास करना अनिवार्य है। समान पात्रता परीक्षा ( Senior Secondary Level) निर्धारित शैक्षणिक योग्यता के अंतिम वर्ष में शामिल होने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे। उम्मीदवारों को विभागिय नियमों के प्रावधान के अनुसार, शैक्षणिक योग्यता पूरी करना आवश्यक है।
आयु सीमा : 1 जनवरी, 2027 से न्यूनतम 18 वर्ष की आयु सीमा प्राप्त कर चुका हो तथा 40 वर्ष का नहीं हुआ हो।
Rajasthan CET 12th level Recruitment 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप को फॉलो कर आप अपना ऑनलाइन आवेदन पूरा कर सकते हैं।
-
सबसे पहले RSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-
होमपेज पर Rajasthan CET 2026 आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
-
SSO ID की सहायता से लॉगिन करें।
-
आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी दर्ज करें।
-
आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
-
अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
-
भरे गए आवेदन पत्र Preview करें और फॉर्म को सबमिट करें।
-
आवेदन पत्र का प्रिंटआउट डाउनलोड करना ना भूलें।
Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.
Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.
Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.